फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने पीएम मोदी पर लगाया साजिश का आरोप

Mon, 15 Apr 2019 11:42 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजीज कुरैशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला उनकी साजिश थी। कुरैशी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि आपने ही प्लान करके पुलवामा करवाया, ताकि मौका मिल सके। जनता सब समझती है।

विज्ञापन





कुरैशी ने कहा अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश में कुरैशी ने कहा था कि प्लान करके आपने(पीएम मोदी) ने यह करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें