फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: पहली बार वोट करने वालों का जोश और बुजुर्गों का जज्बा, मिलकर भर रहे लोकतंत्र में रंग

Sun, 12 May 2019 04:49 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
छठे चरण के मतदाता
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लोग घरों से निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। वोटिंग को लेकर युवा और बुजुर्ग, सबमें गजब की जागरूकता और उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां देखें छठे चरण के मतदान की कुछ तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
बचन सिंह - फोटो : ANI
संत गढ़ के एक मतदान केंद्र में दिल्ली के सबसे बुजुर्ग मतदाता बचन सिंह ने मतदान किया। बचन सिंह की उम्र 111 साल है। दिल्ली में कुल 96 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 9
वृद्ध मतदाता - फोटो : PTI
छठे चरण में बुजुर्ग मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। मतदान करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को मतदान केंद्र पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने वोट डालने में सहायता की। उन्होंने हाथ पकड़ कर महिला को मतदान केंद्र तक पहुंचाया। 

4 of 9
युवा वोटर - फोटो : PTI
छठे चरण के मतदान में दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान एक वोटिंग के अनुभव से रू-ब-रू होने वाले युवा मतदाता सेल्फी कॉर्नर में फोटो खिंचवाते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 9
बुजुर्ग मतदाता
एक मतदान केंद्र पर तो बुजुर्ग मतदाताओं में दुगना उत्साह देखने को मिला, जब एक बुजुर्ग जोड़े ने साथ में मतदान किया। दोनों लोग चलने में असमर्थ थे इसलिए उन्हें व्हील चेयर से मतदान केंद्र लाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे वॉलेंटियर की भूमिका में चुनाव में अपना सहयोग देते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 9
Readers joins #VoteKaro Campaign
अमर उजाला के #वोटकरो अभियान से जुड़कर बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। अमर उजाला के पाठकों में से एक शाहदरा निवासी प्रकाश शर्मा ने अपनी पत्नी ऋतु प्रकाश के साथ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भोलानाथ नगर स्थित एक बूथ पर मतदान किया। आरती कुमारी ने भी अपनी आॅफिस ड्यूटी पूरी करने के बाद देश के प्रति अपनी ड्यूटी निभाते हुए आजादपुर में मतदान किया। हमारे अन्य पाठक भी वोट करने के बाद सेल्फी लें और ट्विटर पर #वोटकरो और #VoteKaro के साथ @amarujala को टैग करते हुए अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
महिला मतदाताओं में दिखा जोश
मतदान करने में महिला मतदाता भी किसी से पीछे नहीं हैं। देश भर में महिलाओं ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया और लोकतंत्र के इस महापर्व के छठे चरण में अपना योगदान दिया। 

8 of 9
महिला वोटर
चुनाव के दौरान लोगों में नियमों की मान्यता को लेकर गहरी सजगता नजर आई। मतदान केंद्रों पर लोग अपने साथ आवश्यक पहचान पत्रों के साथ दिखे। 
विज्ञापन

9 of 9
दिव्यांग मतदाता - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में एक दिव्यांग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें