फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल और मैसेज कर जानिए मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं

Wed, 10 Apr 2019 10:02 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मतदाता सूची
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल यानी गुरुवार को होना है। आप वोट तभी वोट दे सकते हैं जब मतदाता सूची या वोटर लिस्ट में आपका नाम हो। कई बार ऐसा होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम है, लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। कई बार वोटर को ऐसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है जब वोटर कार्ड होने के बावजूद मतदाता सूची से उसका नाम गायब हो जाता है। 

विज्ञापन


ऐसे में वोटरों को मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी होना जरूरी है। आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या ईपीआईसी यानी EPIC से चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

कैसे करें चेक-

  • यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन के मैसेजिंग ऐप पर जाएं।
  • अंग्रेजी में टाइप करें EPIC। उसके बाद स्पेस देकर 10 अंकों का मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या लिखें। 
  • इसके बाद इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।


अगर मतदाता सूची में आपका नाम है तो आपको इस मैसेज के जवाब में एक मैसेज मिलेगा जिसमें आपका नाम और अन्य जानकारियों का विवरण दिया जाएगा।

इसके अलावा आप कॉल करके भी यह जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। 

  • यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन से 1950 पर कॉल करें।
  • कॉल करने पर आपसे मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या और लोकेशन जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी। 

आपके द्वारा दी गई जानकारियों की पुष्टि हो जाने के बाद, प्रतिनिधि आपको बताएंगे कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें