फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू पर केस दर्ज, चुनाव आयोग की कार्रवाई की लटकी तलवार

Tue, 16 Apr 2019 10:14 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बिहार के कटिहार में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके चलते अब उनपर भी चुनाव आयोग की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। कटिहार में रैली के दौरान सिद्धू ने विवादास्पद बयान दिया था।
विज्ञापन


रैली में उन्होंने बयान दिया था- यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयों। ये आपको बांट रहे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर, एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा। 
सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट के कड़े तेवरों के बाद चुनाव आयोग ने ऐसे बयानों पर सख्त रवैया अपनाते हुए योगी आदित्यनाथ, आजम खान, मायावती और मेनका के प्रचार पर रोक लगाई है। ऐसे में सिद्धू पर भी आयोग की कार्रवाई हो सकती है। उनके बयान को सांप्रदायिक बयान माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें