2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 6 मई को मतदान होगा। बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग होगी। ये हाई-प्रोफाइल सीटें- हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी हैं। इन पांचों सीटों पर कुल मतदाता 87,10,054 हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 46,42,189 और महिला मतदाताओं की संख्या 40,67,612 है। इन सीटों से राजीव प्रताप रूढ़ी से लेकर अजय निषाद, डॉ. शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, चंद्रिका राय और अशोक यादव जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इन पांचों लोकसभा सीटों के बारे में कहा जाता है कि यहां जातीय समीकरण विकास पर भारी है। जिसने जाति को साध लिया, समझिए उसकी जीत पक्की है। आइए विस्तार से इन सीटों के जातीय समीकरण और सियासी इतिहास के साथ ही चुनावी मुद्दों पर एक नजर डालते हैं....