फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत ने कहा- योगी आदित्यनाथ पर चलना चाहिए राष्ट्रदोह का केस, पूछा- क्या हम हिंदू नहीं हैं?

Sun, 14 Apr 2019 06:07 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मोदी की सेना' वाले बयान पर कहा कि योगी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। गहलोत ने जयपुर में कहा,  'हमारे देश में 70 साल में सैनिक और सेनाओं को राजनीति से अलग रखा गया। पहली बार सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। योगी जी बोल रहे हैं यह मोदी सेना है, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा तो योगी जी पर चलना चाहिए।’ 

विज्ञापन

गहलोत ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने कालाधन वापस लाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और महंगाई कम करने के मुद्दे पर असत्य बोलकर देशवासियों को गुमराह किया है। देश की जनता अब समझ गई है कि किस प्रकार से एक के बाद एक झूठ और जुमले बोले गये लेकिन अब उनका पर्दाफाश हो गया है।

अशोक गहलोत ने भाजपा से पूछा क्या हम लोग हिंदू नहीं हैं?
गहलोत ने कहा, हमारी कोई दुश्मनी ना मोदी जी से है, ना अमित शाह, ना भाजपा ना आरएसएस से है, लोकतंत्र में लड़ाई विचारों की होती है, अपने अपने विचार होते हैं, नीतियां होती हैं जनता के लिये, जनता के लिये निर्धारित किये कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए। जनता फैसला करेगी सत्ता किसको सौंपनी है। उन्होंने कहा कि मोदी मुद्दों पर ध्यान भटकाने के लिये राष्टभक्ति की बात करते हैं, क्या हम लोग राष्ट्रभक्त नहीं है?  क्या हमारे खून में राष्ट्रभक्ति नहीं है, हिन्दू के नाम पर वोट लेना चाहते हैं... क्या हम लोग हिन्दू नहीं हैं। कब तक गुमराह करोगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राममंदिर याद आता है। आज देश में सब लोग घबराये हुए है, देश में घृणा, नफरत, हिंसा का माहौल है निर्दोष लोगों को गाय माता के नाम पर मार देते है, कहां की समझदारी है, यह देश एक रहा है, अखंड रहा है, लोकतंत्र कायम रहा है। आज लोकतंत्र बचाने का समय आ गया है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें