फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल: भाजपा का विरोध प्रदर्शन, राज्य चुनाव आयोग को बताया टीएमसी का दलाल

Mon, 13 May 2019 09:57 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुनील देवधर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं देने और रैली की इजाजत नहीं मिलने पर पार्टी के नेताओं ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, जिला अधिकारी रत्नाकर राव, तृण्मूल कांग्रेस (टीएमसी) के दलाल बन चुके हैं। चुनाव आयोग पक्षपात कर रही है और टीएमसी की दलाली कर रही है। 

विज्ञापन

सुनील देवधर ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 15 मई को 24 परगना जिले में पांच रैलियां होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने अनुमति नहीं दी। स्मृति ईरानी को कल आना था। हमने जाधवपुर में कार्यक्रम रखा था, लेकिन आखिरी वक्त पर उसकी अनुमति भी नहीं दी गई। 
 



अनिल बलूनी ने क्या कहा?

भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस के पार्टी के प्रति अलोकतांत्रिक माध्यमों का 'मूकदर्शक' बन गया है। भाजपा मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और चुनाव आयोग भी जाएगी। राज्य प्रशासन ने आखिरी समय पर अमित शाह की रैली और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को मंजूरी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं को रैली करने और हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नही मिली है। इससे पहले 21 जनवरी को शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्हें उस दिन की रैली को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 22 जनवरी को मालदा में रैली की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें