फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में बोले अमित शाह, सपा बसपा की सरकारों में गुंडों से डरते थे पुलिसवाले

Thu, 25 Apr 2019 05:02 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान के मरे लेकिन बुआ भतीजे और राहुल बाबा के ऑफिस में मातम पसर गया। मुझे पता नहीं चलता इन्हें इतना दुःख क्यों हुआ? इनके चेहरे क्यों लटक गए? वो आतंकी इनके चचेरे-ममेरे भाई लगते थे क्या?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए लेकिन राहुल बाबा आज तक उस पर चुप है। शायद वोटबैंक खिसकने के डर से ये चुप है। शाह ने कहा कि जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में प्राण है, कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक पूर्वांचल का विकास नहीं किया। पूर्वांचल की गरीबी और यहां का पिछड़ापन देखकर आंखों में आंसू आ जाते थे। मोदी जी की सरकार ने पूर्वांचल को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से गाजीपुर के लगभग 2.50 लाख किसानों को लाभ हुआ और आयुष्मान भारत योजना से अकेले गाजीपुर जनपद में अब तक गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 4190 गरीबों के मुफ्त ऑपरेशन करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन

अमित शाह गाजीपुर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। मनोज सिन्हा ने आज गाजीपुर लोकसभा से नामांकन भी दाखिल किया। गाजीपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।

उन्नाव में बोले अमित शाह- योगीजी की सरकार ने गुंडों को उल्टा लटकाकर किया सीधा
 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में गुंडे यूपी के लोगों को परेशान करते थे। पुलिस वाले गुंडों से डरते थे। योगी जी की सरकार ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा किया है। पहले गुंडों के कारण लोगों को पलायन करना पड़ता था।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन G बनाए हैं- पहला-गांधी, दूसरा - गांधी और तीसरा भी-गांधी।  जबकि भाजपा ने भी तीन G बनाए हैं। पहला- गांव का विकास दूसरा - गंगा मां को निर्मल करना और तीसरा-गौ माता को सुरक्षित और संरक्षित करना।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्नाव की जनता को मैं हिसाब देने आया हूं। उनकी सरकार ने यूपी को 3 लाख 30 हजार करोड़ दिये थे। नरेन्द्र मोदी सरकार ने यूपी के विकास के लिए 10 लाख 27 हजार 323 करोड़ रुपया देने का काम किया है। शाह ने कहा कि उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में 63 हजार किसानों का कर्ज भाजपा सरकार ने माफ किया है। 21 हजार लोगों को आवास देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्नाव में 75 हजार लोगों को मुद्रा योजना का लाभ भाजपा सरकार ने दिया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा ने साक्षी महाराज को उतारा है। उन्नाव लोकसभा सीट पर चौथे चरण में यानी 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें