फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में करोड़पति और आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को मिले टिकट

Mon, 15 Apr 2019 09:06 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
विज्ञापन

ओडिशा देश के गरीब राज्यों में गिना जाता है। लेकिन मामला जब इसके जनप्रतिनिधियों का आता है तब यह गरीबी उनके बीच नहीं दिखती। ओडिशा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट को देखकर यह समझ आता है कि यहां भी करोड़पति और आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की संख्या काफी ज्यादा है।

 

दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.93 करोड़ है। कुल 70 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति करोड़ों में घोषित की है। सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली बात राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की है जो अपनी सादगीपूर्ण जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। पटनायक ने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 63 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। वहीं, इसी राज्य के दो उम्मीदवारों अनंत कान्हर और बीरेंद्र कुमार गौड़ा ने अपने पास कोई संपत्ति नहीं होने की बात कही है।  

विज्ञापन

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के विधानसभा के दूसरे चरण में कुल 244 उम्मीदवार उतर रहे हैं। इनमें 241 प्रत्याशियों के हलफनामे को आधार बनाकर किए गए विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि इसमें 84 उम्मीदवारों पर अपराध से जुड़े मुकदमे चल रहे हैं। इसमें 68 उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के मुकदमे चल रहे हैं। 

आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी लगभग हर दल से उतारे गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 21 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं बीजू जनता दल ने भी 11 ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें