फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता गोपाल राय ने कांग्रेस पर गठबंधन पर बातचीत के बाद पीछे हटने का लगाया आरोप

Thu, 18 Apr 2019 04:58 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि हमने हर संभव कोशिश की। संजय जी ने बातचीत भी की लेकिन समझ नहीं आता कि मामला लगभग तय होने के बाद कांग्रेस आखिरी मौके पर बुधवार शाम को पीछे कैसे हट गई। गौरतलब है कि कल शाम को एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें एकदम से तेज हो गई थी। गठबंधन को लगभग तय माना जा रहा था लेकिन इसके बाद संजय सिंह के एक बयान ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन


संजय सिंह ने गठबंधन नहीं होने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस मूड में नहीं है। उन्होंने कहा था कि हर संभव प्रयास के बाद कोई बात नहीं बनी। संजय सिंह का कहना था कि हम दिल्ली में 4-3 के फॉर्म्यूले के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कांग्रेस समझौते के मूड में नहीं थी। उनका कहना था कि हरियाणा में भी हमने 6-3-1 का फॉर्म्यूला दिया था। लेकिन गुलाम नबी आजाद और भूपिंदर हुड्डा के बयान से साफ है कि वो गठबंधन नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद संजय सिंह का कहना था कि अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। हम दिल्ली और हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें