फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: 2.7 लाख अर्धसैनिक बल तो 20 लाख राज्य पुलिसकर्मियों की तैनाती

Sun, 28 Apr 2019 05:54 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
security forces - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए देश में 20 लाख से अधिक राज्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड के साथ ही अर्धसैनिक बलों के 2.7 लाख से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत में पहली बार चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के सुझाव के बाद लोकसभा चुनाव में अर्धसैनिक बलों की 2,710 कंपनियां तैनात की गईं। अर्धसैनिक बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। इसके अलावा 20 लाख से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी मतदान केन्द्रों, मतदान कर्मियों के वाहनों और ‘स्ट्रांग रूम’ की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। ‘स्ट्रांग रूम’ में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है।

इस संबंध में अन्य एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बल के अधिकतर जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से लिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और यह 19 अप्रैल को सम्पन्न होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें