फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं आजाद भारत के पहले मतदाता, उम्र है 102 साल और 19 मई को डालेंगे वोट

Sat, 18 May 2019 10:09 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
श्याम सरण नेगी - फोटो : ANI
19 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के लिए मतदान है। सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के कल्पा से आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी भी अपना वोट डालेंगे। उनकी उम्र 102 साल है। 1951 से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव तक, श्याम सरण नेगी ने भारतीय लोकतंत्र के विविध रंगों और रूपों को देखा है। वह पिछले 68 सालों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर, भारतीय लोकतंत्र को सशक्त और सुदृढ़ बना रहे हैं। आइए जानते हैं श्याम सरण नेगी के बारे में..
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
श्याम सरण नेगी - फोटो : ANI
श्याम सरण नेगी रविवार को परिवार सहित मतदान करने पहुंचेंगे। उन्हें उनके घर से सरकारी गाड़ी से कल्पा चौक तक लाया जाएगा। यहां से आगे वह व्हील चेयर से कल्पा के बूथ नंबर 51 तक जाएंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रशासन की तरफ से नेगी को ढोल-नगाड़ों के साथ पोलिंग स्टेशन तक ले जाया जाएगा। कल्पा महिला मंडल की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 4
श्याम सरण नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
श्याम सरण नेगी के तीन बेटे हैं, जिनमें एक बैंक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके दो बेटे ओमप्रकाश नेगी और चंद्र प्रकाश नेगी बागवान हैं। पहले मतदाता के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीसी गोपाल चंद, एसडीएम कल्पा सुरेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मतदान के बाद उन्हें वाहन से घर तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
श्याम सरण नेगी - फोटो : ANI
श्याम सरण नेगी 1 जुलाई 1917 में कल्पा में पैदा हुए। उन्होंने 1951 में भारत के पहले लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया। वह भारत के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें