फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Bypolls: वायनाड में प्रियंका चार लाख से ज्यादा वोटों से विजयी; नांदेड़ में भी कांग्रेस को मिली जीत

Sat, 23 Nov 2024 10:29 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Bypolls:  राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, नांदेड़ में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की लड़ाई है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही आज 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों वायनाड और नांदेड़ का चुनाव परिणाम भी आएगा। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने उनके विरोध में नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों नेताओं के बीच देखा जा रहा है। वहीं, एक और लोकसभा सीट नांदेड़ का भी आज चुनाव परिणाम आएगा। नांदेड़ में कांग्रेस ने रवींद्र चह्वाण को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने उनके विरोध में डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

 

वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत
राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। यहां से प्रियंका ने जीत हासिल कर ली है। प्रियंका गांधी को 622338 वोट मिले हैं। वो 410931 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकरी हैं। उन्हें 211407 वोट मिले हैं। बात अगर भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास की करें तो  उन्हें मात्र 109939 वोट मिले हैं। वो 512399 वोटों से पीछे हैं। 
 
दक्षिण भारत की वायनाड लोकसभा सीट पर गांधी परिवार की सियासी किस्मत दांव पर थी। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुई हैं। प्रियंका से पहले उनकी दादी इंदिरा, मां सोनिया और भाई राहुल भी दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

नांदेड़ में रविंद्र चव्हाण ने हासिल की जीत
नांदेड़ में कांग्रेस के रविंद्र चव्हाण और भाजपा के संतुत राव हंबरडे के बीच मुख्य मुकाबला रहा। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत है। यहां कांग्रेस के रवींद्र वसंतराव चाह्वाण ने 1437 वोटों की जीत हासिल की। अब तक की गिनती के मुताबिक, रवींद्र वसंतराव चाह्वाण को 586788 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार संतुत राव हंबरडे को 585331 वोट मिले। 

इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था।

 

लोकसभा की किन सीटों पर आएंगे परिणाम 
वायनाड, केरल: देश भर में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें सबसे चर्चित वायनाड सीट है। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। 

नांदेड़, महाराष्ट्र: देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें दूसरी सीट नांदेड़ है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें