फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा : भाजपा सांसद जायसवाल लाए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

Fri, 12 Feb 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 11 फरवरी 2021 को विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन किया और सदन की अवमानना की। जायसवाल ने लेकसभा में कहा, पहली बार हमने एक सांसद को देखा जिसने सभी को उठने और शांत रहने के आदेश दिए। कुछ सांसदों ने यह किया भी। लोकसभा को कार्रवाई करनी चाहिए। यह विशेषाधिकार हनन नोटिस राहुल गांधी जिन्होंने आदेश दिए और उन सांसदों के खिलाफ है जो खड़े हुए। इन्होंनें सदन का अपमान किया है। 

विज्ञापन

इससे पहले जायसवाल ने गुरुवार को बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए गुरुवार को कहा था कि इस बजट से स्पष्ट है कि हम आपदा को अवसर के रूप में ले रहे हैं। बजट में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए बहुत अधिक धन उपलब्ध कराया गया है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। जायसवाल ने कहा कि बिहार चुनाव में कोरोना वायरस के मुफ्त टीके का वादा किया गया तो लोग कहते थे कि कहां से यह वादा पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हम इस वादे को पूरा कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि बजट में एमएसपी को लेकर प्रावधान किया गया है, इस पर तो किसान आंदोलन खत्म हो जाना चाहिए था।
 


वहीं, लोकसभा में भाजपा के प्रमुख व्हिप राकेश सिंह ने कहा कि कल (गुरुवार) राहुल गांधी ने लोकसभा में असंसदीय आचरण का प्रदर्शन किया था, इससे इस देश के लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचती है। दो मिनट का मौन धारण करने का आदेश देना! यह हैरान करने वाला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह सदन को कलंकित करने वाली घटना है। सिंह ने कहा, राहुल गांधी को अनुमति लेनी चाहिए थी। उन्हें अनुरोध करना चाहिए था। दुर्भाग्य से कांग्रेस के 'युवराज' ने नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना उचित नहीं समझा। लेकिन यह सदन कांग्रेस पार्टी का कार्यालय नहीं है... मैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें