लोकसभा सत्र की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। संसद में भीड़ हिंसा और बिहार में दिमागी बुखार से हो रही मौतों पर चर्चा हुई। संसद की कार्यवाही से पहले आरएसपी सांसद एनके प्रेम चंद्रण ने भीड़ हिंसाओं को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव था। आईयूएमएल सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी झारखंड में भीड़ हिंसा की घटना को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। वहीं, डीएमके नेता टीआर बालू ने तमिलनाडु में जल संकट को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया।
Live Updates:
- ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब चुनाव स्वयं जनता लड़ती है। 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा में कहा ।
- एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने शाहबानो को याद किया। क्या उनको तबरेज अंसारी, अख्लाक, पहलू खान याद नहीं थे? क्या उन्हें याद नहीं था कि उनके मंत्री ने अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को माला पहनाई थी? अगर कोई 'गटर ’टिप्पणी कर रहा है, तो आप मुसलमानों को आरक्षण क्यों नहीं देते?
- ओवैसी ने आगे कहा कि आपकी पार्टी में कोई मुस्लिम सांसद नहीं है। कौन उन्हें पीछे रख रहा है? आप। आपके शब्दों और विचारधारा के बीच एक अंतर है। नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे, पीएम होने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया। अब पीएम मोदी हैं जो अपनी विचारधारा पर काम करना चाहते हैं।
- केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मनसुख मंडाविया साइकिल से संसद पहुंचे हैं।
- ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब चुनाव स्वयं जनता लड़ती है। 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा ।