फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019 : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ बीजेपी दे सकती है मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को टिकिट

Tue, 04 Sep 2018 03:53 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों की गिनती बढ़ाने के लिए भाजपा की नजर दक्षिण भारत पर है। इसके लिए पार्टी ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए चहरों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को मलियालम सुपरस्टार मोहन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा 2019 में भाजपा उन्हें टिकिट दे सकती है। एसा कहा जा रहा है कि भाजपा लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सामने मोहन लाल को उतार सकती है। 

विज्ञापन


मशहूर अभिनेता मोहन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमवार को मोहन लाल के साथ मुलाकात अच्छी रही। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘उनकी विनम्रता स्नेहिल है। उनके समाज सेवा के व्यापक प्रयास प्रशंसनीय और अत्यंत प्रेरणादायी हैं।’’ 

प्रधानमंत्री के साथ भेंट की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर डालते हुए मोहन लाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को विश्व शांति फाउंडेशन और उसके बहुपक्षीय सामाजिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी। अभिनेता ने लिखा, ‘‘उन्होंने पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया और ‘ग्लोबल मलयाली राउंड टेबल’ में सहभागिता की पेशकश की जिसमें एक नये केरल के भविष्य के लिए समाधान निकल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने वंचित वर्ग के लोगों के लिए एक कैंसर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की संगठन की योजना की भी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें