फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketan murder Case: केतन मर्डर केस में अब होगा सबसे बड़ा खुलासा? चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस क्यों करा रही पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 03:11 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, पुणे

सार

केतन मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस कराने जा रही है, जिससे इस मामले का सबसे बड़ा राज खुलने की उम्मीद है। साथ ही अदालत ने आरोपियों की पुलिस हिरासत पांच और दिन के लिए बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
केतन-सिया और चेतन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल पुलिस चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस कराएगी। इस जांच के बाद ये पता चल जाएगा कि हत्या वाले दिन चेतन कहां-कहां गया। पुलिस मंगलवार को चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले फिर से जाएगी, जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। इससे पहले 28 जून को भी पुलिस सिया को लेकर लोहागढ़ किले गई थी, जहां डमी की मदद से क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया था। पुलिस उस पैंट को भी बरामद करेगी, जो हत्या वाले दिन चेतन ने पहनी थी। चेतन को लोनावाला ग्रामीण पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां से उसे आगे की जांच के लिए लोहागढ़ किले ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत बढ़ाई
महाराष्ट्र की एक अदालत ने सोमवार को केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को दोनों को वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें आरोपियों से पूछताछ के लिए अभी और समय चाहिए और उन्हें क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए दोनों आरोपियों को हिरासत में रखने की जरूरत है।  

बाली ट्रिप रोकने के लिए पासपोर्ट जलाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल ने मुंबई एयरपोर्ट जाते समय एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुरा लिया था। बाद में उसने उसे फाड़कर जला दिया। दरअसल, परिवार की शादी से पहले बाली जाने की योजना थी, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस का मानना है कि सिया ने केतन के साथ विदेश जाने से बचने के लिए यह साजिश रची थी। इस मामले में कार चालक ने भी बयान दिया है कि यात्रा के दौरान सिया अकेले पार्क की गई कार तक गई थी और वहां से कुछ सामान लेकर लौटी थी।
विज्ञापन


केतन को खाई में धक्का देकर मारने का आरोप
बीती 18 जून को केतन की लोहागढ़ किले से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनावश मौत हुई थी। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि केतन को सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पर धक्का देकर खाई में गिराया था। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और केतन को अपने रिश्ते में बाधा मानते थे। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले छह महीनों में 2,000 से अधिक फोन कॉल हुईं। इस दौरान दोनों ने करीब 238 घंटे तक बातचीत की। पुलिस का शक है कि इन्हीं बातचीत के दौरान हत्या की कथित साजिश तैयार की गई थी।

पहले भी हत्या की कोशिश का दावा
जांच में यह भी सामने आया है कि सिया गोयल ने कथित तौर पर मुख्य घटना से कुछ दिन पहले भी केतन की हत्या की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, लोहागढ़ किले की एक पिछली यात्रा के दौरान उसने कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि, केतन एक झाड़ी पकड़ लेने के कारण बच गया था। उस समय सिया ने कथित तौर पर यह कहकर बात टाल दी थी कि उसने सांप देखकर उसे बचाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें