फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: किसानों के लिए आई अच्छी खबर, टिड्डियों से मुक्त हुआ भारत, 175 जगहों पर सर्वे के बाद रिपोर्ट जारी

Thu, 10 Nov 2022 07:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टिड्डी चेतावनी संगठन-जोधपुर ने अपनी रिपोर्ट में भारत में टिड्डी दलों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में संगठन ने कहा है कि अक्टूबर के अंतिम पखवाड़े के दौरान उसके द्वारा किए गए नियमित सर्वे के बाद सामने आया है कि देश टिड्डी की गतिविधियों से मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
टिड्डी दल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबी फसलों की बुआई करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, एक सर्वे के बाद सामने आया है कि इस समय भारत टिड्डियों से मुक्त हो गया है। ये जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत काम करने वाले टिड्डी चेतावनी संगठन-जोधपुर ने दी है। टिड्डी चेतावनी संगठन-जोधपुर ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम पखवाड़े के दौरान उसके द्वारा किए गए नियमित सर्वे के बाद सामने आया है कि देश टिड्डी की गतिविधियों से मुक्त हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि टिड्डों के प्रजनन की भी सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन


टिड्डी चेतावनी संगठन-जोधपुर के मुताबिक, इस सर्वेक्षण में देश भर के कुल 175 जगहों को शामिल किया गया था। इसमें ज्यादातर जगहें गुजरात और राजस्थान की थीं। संगठन द्वारा जारी बयान में साफ किया गया है कि कि अगले एक पखवाड़े तक टिड्डी दल की किसी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। भारत के अलावा ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी फिलहाल टिड्डी दल की किसी भी स्थिति की कोई सूचना नहीं है।  

गौरतलब है कि साल 2020 की शुरुआत में पाकिस्तान में टिड्डियों ने फसलों पर बड़ा हमला किया था। तब देश में टिड्डियों को सबसे बड़ा खतरा बताया गया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान में इसे लेकर राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित किया गया था। पाकिस्तान के साथ ही भारत के कई राज्यों में भी टिड्डियों ने हमला किया था। भारत के राजस्थान, गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर टिड्डियों ने फसलों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें