फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : संक्रमण बढ़ने के बाद बांग्लादेश में सात दिन का लॉकडाउन

Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।

सार

  • दुनिया में 13.20 करोड़ संक्रमित, मृतक संख्या 28.67 लाख पार
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के मद्देनजर देश में सोमवार से सात दिनी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। इस बीच, दुनिया में 13.20 करोड़ लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 28.67 लाख की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, लॉकडाउन का नियम देश में सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को भी कहा गया है।

बता दें कि देश में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 7,087 नए मामले सामने आए जो देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं, जबकि इसी अवधि मं 53 की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कुल मामले 6,37,364 हैं, जबकि  कुल मौतें 9,266 हैं।
विज्ञापन


चीनी टीके से नेपाल में शुरू होगा दूसरा टीकाकरण
नेपाल में टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में चीन द्वारा दान किए टीकों का इस्तेमाल सात अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभियान का पहला चरण भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप अनुदान सहायता के तहत मुहैया कराए गए ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके की 10 लाख खुराकों के साथ जनवरी में शुरू हुआ था। नेपाल में संक्रमण के कुल मामले 2,77,944 हैं जबकि 3,032 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें