फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बीफ के शक में हत्या, 3 गिरफ्तार, BJP नेता को ऑफिस से घसीट कर बाहर लाई पुलिस

Sun, 02 Jul 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ में बीफ के शक में युवक की हत्या के आरोप में स्थानीय बीजेपी नेता नित्यानंद महतो को गिरफ्तार किया गया है। 29 जून को भीड़ के हाथों गोमांस के शक में मारे गए मीट व्यापारी की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नित्यानंद महतो को बीजेपी के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस नित्यानंद को ऑफिस से घसीट कर बाहर लाई थी। वहीं महतो ने सफाई देते हुए कहा है कि वे प्रशासन के पहुंच जाने के बाद वहां पहुंचे थे। दरअसल, यहां एक भीड़ की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महतो व अन्य आरोपी भी दिख रहे हैं।

इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शिव शकंर बनर्जी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे मिल नहीं पाए। हालांकि, यहां के मीडिया सेल इंचार्ज वरुण सिंह ने कहा है कि महतो को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर महतो को धर दबोचा गया है, उसमें वे डीसीपी के साथ खड़े हैं, ऐसे में वे इस हिंसा में कैसे शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मीट व्यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की भीड़ ने इस शक में हत्या कर दी थी की कि वे गोमांस का व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन

15 साल का जुनैद भी बना शिकार

दिल्ली से मथुरा जा रही एक ट्रेन में 22 जून को एक ऐसी ही वारदात हुई थी। कुछ सिरफिरों ने 15 साल के जुनैद को मौत के घाट उतार दिया। इस आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो सरकारी कर्मचारी भी थे। जुनैदी की पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ कि मौत चोट लगने से हुए खून रिसाव और समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई है।

जुनैद की मौत के बाद ये मामला सुर्खियों में बन गया और बीजेपी सरकार को फिर सवालों के घेरे में आना पड़ गया। विपक्ष के विरोध के बाद खुद पीएम मोदी को एक रैली में गौरक्षकों को नसीहत देनी पड़ी कि वे गौरक्षा के नाम पर कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही केंद्रीय मंत्री वेकैंया नायडू ने भी भीड़ के हाथों होने वाली हत्याओं पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें