फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज लेना महंगा, नई दरें कल से होंगी लागू 

Sun, 30 Sep 2018 05:44 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
pnb bank - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को छोटी और लंबी अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इसके बाद पीएनबी से ऑटो और पर्सनल लोन लेना महंगा हो सकता है। पीएनबी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एनसीएलआर) में 0.2 फीसदी तक इजाफा किया है। 
विज्ञापन


नई दरें 1 अक्तूबर से लागू होंगी। पीएनबी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि एक दिन की अवधि के लिए एमसीएलआर की दर 7.90 से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दी गई है। वहीं एक महीने के लिए 8.05 की जगह 8.10 फीसदी की गई है। तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि के लिए दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। वहीं तीन साल के लिए एमसीएलआर दर 8.60 से बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें