प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। कुछ देर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री का ट्वीट - ‘लोकल फॉर वोकल’ बापू को श्रद्धांजलि
आज साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। यह वही जगह है जहां से दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। भारत के लोगों के बीच गर्व और आत्मानुभूति की भावना को आगे बढ़ाने में मार्च की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 'वोकल फॉर लोकल' होना बापू और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों को एक अद्भुत श्रद्धांजलि है: पीएम