फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

Mon, 21 Nov 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी पर सियासी बवाल के कारण संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दरअसल इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष अपने पुराने रुख पर अडिग हैं। नोट बंदी के फैसले के पक्ष में डटी सरकार ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर विपक्ष की मांगों के सामने नरम न पड़ने का स्पष्ट संदेश दिया है। विपक्ष ने भी लोकसभा में मतदान वाले नियम के तहत चर्चा कराने और राज्यसभा में प्रधानमंत्री को बुलाने की मांग को छोड़ने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन


Live Update:

- विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

- राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

- वो (पीएम) न अपने मंत्रियों से पूछते हैं, मन में आता है कर देते हैं- राहुल गांधी

- प्रधानमंत्री के जो 15-20 लोग हैं उनकी तिजोरी भरेगी, बैंक लोन माफ होंगे, हमारे गरीब लोग जो लाइन में खड़े हैं उनको नुकसान होगा- राहुल गांधी

- मैं जहां भी गया और लोगों से मिला, लोग कष्ट में थे- राहुल गांधी

- विपक्ष के हंगामें के बाद लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

- राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

- घटना की फॉरेंसिक जांच होगी- रेल मंत्री लोकसभा में

- घटनास्थल का दौरा किया- रेल मंत्री लोकसभा में

- कानपुर रेल हादसा दुर्भाग्यपूर्ण- रेल मंत्री लोकसभा में

- कानपुर रेल हादसे पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु का लोकसभा में बयान

- लोकसभा भी 12 बजे तक स्थगित

- राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

- कानपुर रेल हादसे को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान,हादसे के लिए पीएम की पूंजीवादी नीतियां जिम्मेदार

- नोटबंदी पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

- राज्यसभा साढ़े 11 बजे तक स्थगित

- नोटबंदी पर विपक्ष ने की प्रधानमंत्री के बयान की मांग

- विपक्ष बहस के लिए तैयार नहीं: अरुण जेटली 

- तृणमूल कांग्रेस का संसद के प्रवेश द्वार पर नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
 
- संसद में अपने चेम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक

-23 नवंबर को संसद में गांधी प्रतिमा के पास विपक्षी दल नोटबंदी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

-रेल मंत्री सुरेश प्रभु कानपुर रेल हादसे पर लोकसभा और राज्यसभा में आज बयान देंगे

-"हम नोटबंदी पर विपक्ष के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष के सुझाव लेने को भी तैयार हैं, लेकिन नोटबंदी का फैसला वापस नहीं लेंगे"- अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री वित्त

-लोक सभा और राज्य सभा में विपक्ष दलों की बैठक संसद में शुरू

-सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा व लोकसभा की विपक्षी पार्टियां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने संसद पहुंची Iss ghatna ke liye rail mantri nahi PM ki poonjivadi neetiyan or karyashaili zimmedaar hai :BSP Chief Mayawati on #KanpurTrainTragedy pic.twitter.com/inO8wYm3sf — ANI UP (@ANINewsUP) November 21, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें