फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर 200 सांसदों का प्रदर्शन, राहुल बोले- संसद में आने से क्यों घबरा रहे हैं PM

Wed, 23 Nov 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
नोटबंदी पर एकजुट विपक्ष ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 12 राजनीतिक पार्टियों के करीब 200 सांसद मौजूद रहे। संसद के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संसद का सामाना करने से घबरा क्यों रहे हैं? 
विज्ञापन


मोदी के फैसले पर प्रश्न उठाते हुए राहुल ने कहा कि इस फैसले के बारे में देश के वित्तमंत्री तक को नहीं मालूम था। इस फैसले की वजह से करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। मोदी कंसर्ट में भाषण दे सकते हैं। नाच-गाने के बीच भाषण दे सकते हैं। लेकिन संसद में आने से क्यों डर रहे हैं। संसद में न आने की कोई तो वजह होगी। आखिर पीएम संसद को फेस करने से क्यों बच रहे हैं। राहुल ने कहा कि हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री को नोट बंदी की पूरी डिबेट में बैठना चाहिए। सभी नेताओं की बातें सुननी चाहिए और अपना जवाब देना चाहिए। इस पूरे फैसले से घोटाले की बू आ रही है। जिस तरह से यह फैसला लिया गया है यह एक प्रश्‍न खड़ा करता है। लाइव अपडेट...

-नोटबंदी पर सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।
- नोटबंदी पर सदन में हंगामे के बीच लोकसभा गुरुवार तक के लिए स्थगित।


200 सांसदों ने किया प्रदर्शन

- इसके पहले कांग्रेस सहित करीब 12 विपक्षी पार्टियों के 200 सांसदों ने सदन के बाहर धरना दिया।
- सभी सांसदों की मांग थी कि नरेंद्र मोदी सदन में आएं, नोट बंदी को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बात सुनें और अपना जवाब दें। 
-यूनाइटेड अपोजिशन फ्रंट की मीटिंग के बाद ये सांसद, संसद परिसर में पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।
- बताते चलें कि पार्टियों ने इस धरने की रणनीति सोमवार को ही बना ली थी।



  Delhi: Leaders of Opposition parties gather near the Gandhi statue in Parliament premises to protest against Govt's #demonetisation move pic.twitter.com/EwZtPw7Whs — ANI (@ANI_news) November 23, 2016
विज्ञापन


  Delhi: Leaders of Opposition parties arrive in the Parliament premises to protest against Government's #demonetisation move pic.twitter.com/b9lqzc23zl — ANI (@ANI_news) November 23, 2016


    Our demand is PM should come to the Parliament and address the issue, he was the one to announce the #demonetisation decision: D Raja, CPI pic.twitter.com/wMltZWM16W — ANI (@ANI_news) November 23, 2016

बताते चलें कि सोमवार को ही धरने के लिए आठ नारे का चुनाव किया गया था। जिसमें चार हिंदी और चार अंग्रेजी में लिखे नारे हैं। वहीं, तिरंगा झंडे के नीचे प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। सभी पार्टी के सांसद तिरंगा का ही इस्तेमाल कर रहे हैं और एक ही नारे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास तक कांग्रेस निकाल सकती है मार्च

मोदी पर बरसे राहुल गांधी - फोटो : ANI
नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने राष्ट्रपित से मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि समय मिलने पर कांग्रेस विपक्ष के साथ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति भवन तक जा सकता है।


वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस शाम को प्रधानमंत्री आवात तक विरोध मार्च निकालेगी। इसमें राहुल गांधी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें