प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं। यहां वह 2,100 करोड़ रुपए की 13 शहरी आधारभूत परियोजनाओं की नींव रखी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
लाभार्थियों से बात करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को यहां (राजस्थान) आकर पिछले पांच सालों में हुए राज्य के विकास की असली तस्वीर देखनी चाहिए। राजस्थान में शक्ति और भक्ति दोनों का संगम है। प्रकृति की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से लोहा लेते हुए, अन्न उत्पादन हो या फिर राष्ट्र रक्षा की चुनौती, राजस्थान सदियों से देश को प्रेरणा देता रहा है। राजस्थान अपनी परंपरा के अनुरूप, अपनी संस्कृति के अनुरूप, किस प्रकार स्वागत करता है, कैसे सत्कार और अपनापन देता है, इसकी साफ झलक मुझे मेरे सामने दिख रही है। राजस्थान की जमीन की क्या सच्चाई है, जन का क्या मत है, ये इस विशाल मैदान में दिखाई दे रही है।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब राजस्थान में सिर्फ नेताओं के नाम पर पत्थर जड़ने की होड़ मची रहती थी। वर्तमान की राजस्थान सरकार में विकास कार्य ना ही अटकते हैं, ना ही लटकते हैं और ना ही भटकते हैं। चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की हमारा एक मात्र एजेंडा रहा है, विकास, विकास और विकास। देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को अधिक से अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने का काम एक के बाद एक योजनाओं के द्वारा हम करते जा रहें है। हमारे कामकाज के तरीके में चीजें ना अटकती हैं, ना लटकती हैं और ना ही भटकती हैं।
रैली को संबोधित करते हुए किसानों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा- हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। अब तक देश में 14 करोड़ 50 लाख से ज्यादा सॉयल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए जा चुके हैं और राजस्थान में लगभग 90 लाख किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड प्राप्त हो चुके हैं। हमनें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत से डेढ़ गुना करने का अपना वादा पूरा करने का काम किया है। देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को अधिक से अधिक सरल, स्वस्थ, सुरक्षित और सुगम बनाने का काम हम कर रहे हैं। एक समय था जब राजस्थान में सिर्फ नेताओं के नाम पर पत्थर जड़ने की होड़ मची रहती थी।
सरकारी योजनाओं की बात करते हुए पीएम ने कहा, राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 80 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है, 2.5 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं, 6 लाख से अधिक गरीबों को घर दिए गए हैं और उज्जवला योजना के तहत 33 लाख से अधिक माताओं और बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए है। राजस्थान का विकास हो, किसानों को पानी मिले, हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर पूरी संवेदनशीलता से काम करेगी।
केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आपके सहयोग का ही ये परिणाम है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजस्थान में लगभग 80 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। मुद्रा और उज्जवला योजना जैसे प्रयासों की वजह से राजस्थान के लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और पहले की योजनाओं को पूरा करके राजस्थान के 6 लाख से अधिक गरीबों को घर देने का काम किया गया है।