बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया गया है। उसकी मां ने चप्पल देखकर शव की शिनाख्त की है। महिला इंजीनियर सरिता देवी मनरेगा में जेई थीं और मुरौल में पोस्टेड थी।
सोमवार की सुबह महिला के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोग जुट गए। काफी देर तक घर से किसी की आवाज नहीं आने पर कुछ लोग घर के अंदर घुसे तो देखा कि कुर्सी जली हुई है। वहां पैर की जली हुई हड्डी दिख रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। महिला का शरीर बुरी तरह जला था और वहां सिर्फ हड्डियां बची थी। पुलिस को शक है कि शरीर को जलाने के लिए किसी केमिकल का भी इस्तेमाल हुआ है।
अगली स्लाइड में देखें खबर से जुड़ा वीडियो