स्विटजरलैंड: कैफे में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक बुरी तरह घायल
Two killed in shooting at Swiss cafe, one badly injured: AFP
— ANI (@ANI_news) March 10, 2017
नेपाल में एक बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य लोग जख्मी हो गए।
सीएमपीटी बिल्डिंग हादसे में सीएम ने की मुआवजे की घोषणा, मृतक के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायल को 50 हजार और घायलों को 25 हजार रुपये।
MP CM also announced compensation of Rs 50 thousand for critically injured & Rs 25 thousand for injured in CAPT building collapse
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
मध्यप्रदेश: भोपाल में सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) की निर्माणाधीन इमारत ढही। हादसे में एक की मौत, 15 घायल, कई के फंसे होने की आशंका।
Bhopal, MP: Under construction building of Central Academy for Police Training collapses;1 dead,15 injured (1 critical); many feared trapped pic.twitter.com/tY8ISs0j62
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
नतीजों के बाद के माहौल को देखते हुए सेना एहतियाती अलर्ट पर है। वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर या अन्य किसी जिले में क्विक रिस्पांस के लिए सेना तैयार है।
मुंबई: यूनाइटेड एयरलाइंस के एयरपोर्ट में लैंडिंग के बाद लैंडिंग गियर में जिंदा उल्लू मिला। एयरलाइंस की मेटेनेंस टीम ने उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
Mumbai: Live owl found in landing gear of United Airlines aircraft after landing, safely removed by the maintenance team of the airline pic.twitter.com/t4OwLeKSDT
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
टुडेज-चाणक्य पोस्ट पोल सर्वे- यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लगभग 28 सीटें
टुडेज-चाणक्य पोस्ट पोल सर्वे- बीजेपी को 285 सीटें
हरीश रावत ने कहा, मैं 35 से ज्यादा सीट जीत रहा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन। फायरिंग में भारतीय जवान शहीद।
बीजेपी नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, अखिलेश ने अपनी कमजोरी दिखा दी। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का उनका दावा गलत साबित हुआ।
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, अखिलेश ने बहनजी का नाम नहीं लिया। वह सिर्फ राज्य से सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखना चाहते हैं>
जीवीएल नरसिम्हा रॉव ने कहा, हमारा विश्वास कह रहा है कि यूपी में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आएगी
मायावती ने कहा, रिजल्ट आने के बाद पार्टी ऑफर के बारे में सोचेगी
Will wait for results: BSP on Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav’s offer #MegaExitPoll pic.twitter.com/aTcNDdkwAh
— TIMES NOW (@TimesNow) March 9, 2017
अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी को हटाने के लिए कुछ भी करेंगे। मायावती पर दिखाया नरम रुख।
Will do anything to keep BJP out: UP CM Akhilesh Yadav to BBC #MegaExitPoll pic.twitter.com/BjvYzxuS1I
— TIMES NOW (@TimesNow) March 9, 2017
अगर नतीजों के बाद ज़रूरत पड़ी तो क्या मायावती से हाथ मिलाएंगे अखिलेश यादव, जवाब ख़ुद उन्होंने दिया. आप भी सुनिए https://t.co/aGhYYVj4GZ pic.twitter.com/bU0EhgDltd
— BBC Hindi (@BBCHindi) March 9, 2017
सी वोटर एग्जिट पोल- बीजेपी को यूपी में 33 % वोट
एबीपी एग्जिट पोल- यूपी में किसी को बहुमत नहीं
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- उत्तराखंड में अन्य को 1 से 4 सीटें
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- उत्तराखंड में बीएसपी को 1 से 2 सीटें
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- उत्तराखंड में कांग्रेस को 12 से 51 सीटें
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- उत्तराखंड में बीजेपी को 46 से 53 सीटें
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- यूपी, उत्तराखंड, गोवा में बीजेपी आगे
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- गोवा में बीजेपी को 18-20 सीटें
इंडिया टुडे एग्जिट पोल- गोवा में बीजेपी को 18-20 सीटें
एबीपी सर्वे- चौथे फेज में एसपी 16-22, बीजेपी 27-33 और बीएसपी 2-6 सीटें
एबीपी सर्वे- 5वें फेज में एसपी को 21-27 सीटें,बीजेपी को 14-20 और बीएसपी को 8-12 सीटें
एबीपी सर्वे- यूपी के छठे चरण में से एसपी को 14-20 सीटें, बीजेपी को 18-34 और बीएसपी को 8-12 सीटें
एबीपी एग्जिट पोल 7वां चरण: यूपी में बीजेपी को 15-21 सीटें
सी वोटर- गोवा में आप को लगभग 0-4 सीटें
सी वोटर- मणिपुर में कांग्रेस को 17 से 23 सीटें
डीआरएसी मुद्दे पर बीसीसीआई ने स्टीव स्मिथ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
एक्सिस-इंडिया टुडे पोल- उत्तराखंड में बसपा को लगभग दो सीटें
एक्सिस-इंडिया टुडे पोल- उत्तराखंड में कांग्रेस को 12 से 21 सीटें
VMR एग्जिट पोल- यूपी में सपा को लगभग 110 से 131 सीटें
सी वोटर- गोवा में बीजेपी के खाते में आ सकती हैं 15 से 21 सीटें
सी वोटर- मणिपुर में बीजेपी को मिल सकती हैं 31 सीटें
Breaking News: VMR एग्जिट पोल- यूपी में बसपा को लगभग 74 सीटें
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल- कांग्रेस को पंजाब में 62 से 71 सीटें
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल, पंजाब में कांग्रेस का होगा राज
सपा नेता आजम खान ने कहा कि यूपी में गठबंधन की हार हुई तो ये पूरे यूपी की हार हुई। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गलत समय पर बयान दिया है।
सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, कांग्रेस-सपा गठबंधन से सपा को नहीं हुआ कोई फायदा। सिर्फ कांग्रेस को हुआ फायदा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, मछुआरों की मौत की जांच करेगा श्रीलंका नौसेना।
जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात बलराज सिंह अपने घर पर मृत पाए गए।
J&K: Sepoy Balraj Singh posted in Poonch Sector found dead with gun shot wounds in his living quarters in early hours today;inquiry ordered
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
भोपाल-उज्जैन पेसेंजर ब्लास्ट में एनआईए टीम पहुंची मध्यप्रदेश के शुजलपुर।
Madhya Pradesh: NIA team reaches Shujalpur to probe Bhopal-Ujjain passenger train blast that took place on 7 March pic.twitter.com/vdRS6IJaf5
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
भारत ने जेनेवा में आयोजित 34वीं यूएनएचआरसी सेशन में कहा, पाकिस्तान ने गैरकानूनी तरीके से हमारे हिस्से को कब्जा कर रखा है। पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
गोपाल बागले ने कहा, दलाई लामा के मामले में हमारी राय बहुत सुसंगत है। यह बदल नहीं सकता।
Our position on His Holiness the Dalai Lama matter is very consistent,it hasn't changed.We have no say in his travels within India: G Baglay pic.twitter.com/DbtopiKW0X
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास बागेले ने कहा कि श्रीलंका में पकड़े गए सभी मछुआरें जल्द ही छुट जाएंगे। सरकार प्रयास कर रही है।
गोपाल बागले ने कहा, H1-B वीजा को लेकर अमेरिकी प्रशासन से बातचीत जारी रहेगी
लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के पिता ने कहा, व्हाट्सऐप-फेसबुक से बिगड़ जाते हैं लड़के। बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने सैफुल्ला के शव को भी लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जो देश का नहीं हुआ, वह उनका क्या होगा।
सेफुल्ला के पिता के इस बयान पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को उनपर गर्व होना चाहिए। उन्होंने मिसाल पेश की है।
यूपी एटीएस ने लखनऊ आतंकी ऑपरेशन से जुड़े दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा, भोपाल ट्रेन ब्लास्ट से भी हैं संबंध।
ATS arrested 2 persons from Kanpur related to Bhopal-Ujjain passenger train explosion & Lucknow Terror Op: Daljeet Chaudhary, ADG, Law&Order pic.twitter.com/bJh9d05X3j
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
यूपी एटीएस ने लखनऊ आतंकी ऑपरेशन से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बर्फबारी, स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बीजेपी समर्थित विधायक 1.5 साल के लिए सस्पेंड। सेना के जवानों की पत्नियों पर की थी आपत्ति जनक टिप्पणी।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों में भुठभेड़।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ एनकाउंटर मामले में यूपी एटीएस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
रामगोपाल वर्मा ने मांफी नहीं मांगी तो जूते से मारेंगे: एनसीपी की महिला विधायक, विद्या चौहान
केरल: विधायक हीबी ईदान के मोरल पुलिसिंग पर स्थगन प्रस्ताव लाने के बाद विधानसभा में भारी हंगामा, यूडीएफ पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष ने किया वाकआउट
लोकसभा दोपहर 2:40 तक स्थगित
Lok Sabha adjourned till 2:40 PM
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे : मुलायम सिंह यादव
दिल्ली के बुरारी में एक बिल्डिंग में लगी आग, 1 की मौत, 3 घायल
One killed, 3 injured in fire at a building in Delhi's Burari.
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
फिल्म स्टूडियो से संबंधित एक मजदूर संगठन ने 52000 कर्मचारियों के साथ रामगोपाल वर्मा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रामगोपाल वर्मा ने महिला दिवस पर सनी लियोनी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या से पूछा कि वह अपनी संपत्ति की सही जानकारी देंगे या नहीं। सुप्रीम कोर्ट से बैंको ने विजय माल्या को डिएगो कंपनी से मिले 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर को लाने के लिए गुहार लगाई है।
तमिलनाडु की आरकेनगर विधानसभा में 12 अप्रैल को होगा चुनाव, 17 को होगी मतगणना। जयललिता इसी सीट से विधायक थीं।
जम्मू के पुलवामा में आतंकियों से जारी मुठभेड़ के बीच सेना और स्थानीय नागरिकों में हुई झड़प के दौरान एक नागरिक की मौत
भारत को तुरंत अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो: एम थंबादुरई, एआईडीमके नेता
हम अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कि लिए कदम उठाएंगे। सरकार इससे संबंधित एक विस्तृत बयान जल्द जारी करेगी: लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
कर्नाटक: तीन छात्रों की स्कूल का खाना खाने से हुई मौत के मामले में स्कूल के मालिक और विधायक किरण कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए करेगी जांच: गृहमंत्री राजनाथ सिंह
देखिए, महिला दिवस पर सनी लियोन को लेकर राम गोपल वर्मा के आपत्तिजनक ट्वीट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी
#WATCH: BJP MP Hema Malini reacts on Ram Gopal Varma's controversial tweet on #womensday pic.twitter.com/WqwgJYJNvY
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ चीनी युआन China's yuan weakens, prompting dollar sales by state banks https://t.co/Yl0NATynqL
प्रधानमंत्री मोदी हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं लेकिन वो इस मुद्दे पर बात नहीं करते, वे चुप क्यों हैं? उन्हें आज ही इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सासंद
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद वहां रहने वाले भारतीयों पर हमले की संख्या में इजाफआ हुआ है: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सासंद
लखनऊ एनकाउंटर पर राजनाथ सिंह: सैफुल्लाह के पिता पर संसद सहित पूरे देश को नाज
लखनऊ एनकाउंटर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान: सैफल्लाह ने सरेंडर से किया था इंकार, उसके पास से 8 पिस्टल बरामद किए गए
उम्मीद है कि हमारी पार्टी जीतेगी, और हम जितना संभव हो उतनी सीटें जीतें: हेमा मालिनी, भाजपा सांसद
अमेरिका का हवाई राज्य डोनाल्ड ट्रंप के नए ट्रैवल बैन के खिलाफ पहुंचा कोर्ट
Hawaii becomes first state to sue to stop President Donald Trump's revised travel ban: AP pic.twitter.com/QirWAxnwme
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
अमनमणि त्रिपाठी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत। अमनमणि, पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। बता दें कि अमनमणि त्रिपाठी, मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं।
Allahabad High court grants bail to Amanmani Tripathi in wife's murder case. pic.twitter.com/tumZ4tJtii
— ANI UP (@ANINewsUP) March 9, 2017
होली के दिन दोपहर 2 से रात 10 तक खुलेंगे रेलवे रिजर्वेशन काउंटर
All #railway booking counters will resume service from 2 PM till 10 PM on March 13 #Holi (2/3)
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2017
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सैमसंग चीफ को दक्षिण कोरियाई अदालत ने सभी आरोपों से किया बरी
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 25.4 फीसदी मतदान
पुलवामा में सेना ने एक और आतंकी मार गिराया, मुठभेड़ अभी भी जारी। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के लड़ाके मोहम्मद शफी शेरगुजारी के रुप में हुई है।
CRPF: Another terrorist gunned down by security forces in Pulwama (J&K) encounter,identified as LeT's Mohd Shafi Shergujari;total 2 killed pic.twitter.com/B4eZNNUhqJ
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
राज्यसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
Rajya Sabha adjourned till 11 am tomorrow.
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या को सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में अगले हफ्ते बयान देगी: राजनाथ सिंह, गृहमंत्री
भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ से बात कर एलओसी पर आतंकियों की सक्रियता पर चिंता जताई है।
Pakistan DGMO was also informed 2 Pakistan nationals apprehended in Uri, Kashmir will be repatriated through Wagah border on 10 March 2017.
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
उपहार सिनेमा मामले में गोपाल अंसल की आत्मसर्मपण की तिथि को आगे बढ़ाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केशव प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और सरकार बनने पर लखनऊ मेट्रो में हुई गड़बड़ीयों की जांच की जाएगी
संसद में बजट सत्र का दूसरा हिस्सा हुआ शुरू
छत्तीसगढ़: पुलिस ने 12 लाख कीमत की 25 किलो मैरीजुआना किया बरामद
Surguja (Chhattisgarh): Police seized 25 Kg of Marijuana worth Rs. 12 lakh along with a Bolero, two men escaped. pic.twitter.com/p7qneK1dju
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
बजट सत्र के दूसरे हिस्से के शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते पीएम मोदी, देखें वीडियो-
WATCH: Hope to see breakthrough on GST, all parties & states have shown a positive approach says PM Modi ahead of #BudgetSession 2nd leg pic.twitter.com/6kVj8tTZ3c
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
मुझे उम्मीद है कि जीएसटी से जुड़ी प्रक्रिया इस सत्र में पूरी हो जाएगी: पीएम मोदी
अमेरिका में भारतीयों पर बढ़ते हमले के मुद्दे पर संसद में गांधी प्रतिमा सामने के प्रदर्शन करते तृणमूल कांग्रेस के सांसद
उम्मीद है कि जीएसटी में सफलता मिलेगी, सभी राज्यों और पार्टियों ने जीएसटी को लेकर सकरात्मक रूख दिखाया है: पीएम मोदी
बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- मुझे विश्वास है कि चर्चा का स्तर उपर जाएगा, जीएसटी पास कराने में सभी राज्यों का सहयोग जरूरी
अफ्रीका के मैडागास्कर में मुर्गों के बीच लडाई फुटबाल से भी ज्यादा लोकप्रिय है। लोग बड़ी रकम इस लड़ाई में दांव पर लगाते हैं
For Madagascans cockfighting is said to be more popular than football and draws large crowds and big bets https://t.co/mU8qTchtZy pic.twitter.com/yz6tSaLJsD
— AFP news agency (@AFP) March 9, 2017
विशाखापत्तनम: 300 गैस सिलेंडर ले जा रही गाड़ी में धमाका, लगी आग
Vizag (Andhra): Lorry carrying 300 gas cylinders caught fire after hitting a pole last night, around 50 cylinders exploded,fire doused off pic.twitter.com/9oC5TSOXGy
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
बजट सत्र में वित्त, विनियोग विधेयक, मातृत्व और कई अन्य बिलों पर चर्चा की जाएगी। सभी पार्टियों से अनुरोध है कि वे संसद को चलाने में सहयोग करें: अनंत कुमार, भाजपा सांसद
केरलः मरीन ड्राइव से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ो को खदेड़ा, 9 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
यूपी के कानपुर में बड़ा चौराहा में पुलिस ने युवक के साथ ही बाइक को उठा लिया। पुलिस के मुताबिक बार-बार कहने पर भी युवक बाइक से उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। देखें वीडियों-
#WATCH: Traffic police towed a motorbike with man sitting on it from Bada Chauraha area of Kanpur as he refused to get down. (08/03/17) pic.twitter.com/jbtHhFv7oO
— ANI UP (@ANINewsUP) March 9, 2017
मुंबई में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दृष्टि बाधित महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभिनेता जॉन अब्राहम भी इस समारोह में उपस्थित थे।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक खुरासान गुट के दो आतंकी फरार, दिल्ली पुलिस ने जारी किया अलर्ट
जम्मू: प्रशासन ने पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ के चलते बानिहाल से श्रीनगर तक की रेल सेवा को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक रेलवे स्टेशन मुठभेड़ स्थल के करीब ही है।
वो 25 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी, 7 मार्च को उसका निधन हो गया। अस्पताल से हमें शव ले जाने के लिए एबुलेंस नहीं मिला, हमारे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि हम कहीं और से एंबुलेंस मंगा लेते: सुरेश मंडल, मृत महिला के पति
बिहार के मुजफ्फराबाद में सरकारी अस्पताल से एबुलेंस नहीं मिलने पर महिला के शव को हाथ में उठाकर ले जाने पर मजबूर हुए परिजन
Muzaffarpur (Bihar): Relatives forced to carry body of a woman after allegedly failing to get ambulance at a government hospital (07/03/17) pic.twitter.com/BdwZieYDMw
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
केरल: अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा नेता सुशील। सुशील पर कल रात कुछ लोगों ने हमला किया था। सुशील की हालत स्थिर बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के नारकंदा में बर्फबारी के चलते, नेशनल हाइवे 5 पर यातायात ठप्प
उत्तर प्रदेश के आलापुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी। इस सीट से सपा के भीम प्रसाद सोनकर विधायक हैं, लेकिन इस बार सपा के टिकट पर यहां से संगीता चौधरी लड़ रही हैं।
केरल के कन्नूर जिले में भाजपा नेता सुशील पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। सुशील की हालत अभी स्थिर है।
अखिलेश बोले- इस चुनाव में जाति-धर्म जीता, तो खुद से पूछना होगा-हमने एक्सप्रेसवे क्यों बनाया ?
उपहार सिनेमा मामले में सुप्रीम कोर्ट आज गोपाल अंसल की आत्मसमर्पण करने की समयसीमा बढ़ाने संबंधी याचिका की सुनवाई करेगी।
हिमाचल प्रदेश के कुफरी में भारी बर्फबारी के चलते बाद तापमान में आई गिरावट।
क्रेडिट कार्ड से रीचार्ज होगा महंगा, पेटीएम ने बढ़ाया चार्ज
अमेरिका में भारतीयों के प्रति बढ़ती हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
मणिपुर में 4.1 की तीव्रता से आया भूकंप
Manipur: An earthquake measuring 4.1 on the Richter Scale hits Ukhrul pic.twitter.com/omm1CzlU7o
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
बेबो के माता-पिता का कहना है कि उसके इलाज के खर्चे को उठाने में काफई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारी बेटी की सहायता करेंगे।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रहने वाले 5 वर्षीय बेबो के माता-पिता ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख बेबो के इलाज के लिए मदद मांगा है। बेबो, थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित है।
पुलवामा में सेना ने 4-5 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर
भारतीय इंजीनियर की मौत पर अमेरिका ने जताया दुख, कहा- होगी सख्त कार्रवाई
4 से 5 आतंकियों के अभी भी छिपे होने की आशंका है: सीआरपीएफ
Unconfirmed presence of 4-5 terrorists, operation on: CRPF on Pulwama (Padgampora, J&K) encounter (Visual deferred) pic.twitter.com/te2Jsn51Hx
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
J&K के पुलवामा में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया।
32 वर्षीय श्रीदेवी, उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बस चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर बनी। श्रीदेवी हुबली शहर में बस चलाएंगी।
जम्मू के डिगडॉल और पानथिआल में भार बर्फबारी के चलते जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे 44 पर यातायत बंद है।
Following landslides at Digdol & Panthial besides heavy snowfall, vehicular traffic suspended on NH44 b/w Jammu & Srinagar for 2nd day today
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
मुंबई के पेड्डार रोड पर कल देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी।
कर्नाटक के एक बोर्डिंग स्कूल में खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग से तीन छात्रों की मौत हो गई। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट चुकी है।
Karnataka: Three students die due to food poisoning at a boarding school in Tumkur's Chikkanayakana Halli, case registered. Probe on
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
मणिपुर की 8 विधानसभा सीटों की 34 पोलिंग बूथ पर आज दोबारा मतदान हो रहा हैं।
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विधानसभा में मतदान शुरू, बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह के निधन के चलते टला था चुनाव
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाके पर बयान दे सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा में मतदान शुरू हो चुका है। सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नेोजिया के दिल का दौरा पड़ने से निधन के चलते यहा चुनाव एक दिन के लिए टाल दिया गया था।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कनसास में नस्लीय हमले में मारे गए भारतीय इंजीनियर की मौत पर दुख जताया। मार्क टोनर ने स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस हत्या के पीछे असल मकसद क्या था अभी इसके बारे में में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मेरी सहानुभूति मृतक के परिवार के साथ है।
उत्तर प्रदेश: मथुरा में लठ्ठमार होली का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने इस त्यौहार में भाग लिया
उत्तराखंड: हल्द्वानी में सुबह हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
संसद में बजट सत्र का दूसरा सेशन आज से होगा शुरू
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। सेना मौके पर पहुंच चुकी है। 2-3 आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।