तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में वज्र बस सेवा का उद्घाटन किया है जो लोगों को उनके घर से लेकर के सीधे ऑफिस तक छोड़ेगी।
2012 में दिल्ली के वसंत विहार में हुए निर्भया गैंगरेप कांड पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है। सेना ने आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
झारखंड पुलिस के सामने दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों के ऊपर 5 व 15 लाख का ईनाम था। पुलिस ने दोनों नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी बरामद किया है।
2 Naxals carrying reward of Rs 5 lakh & Rs 15 lakh each on their heads surrender before forces in Jharkhand;arms & ammunition also recovered pic.twitter.com/d7CuQpfuRE
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर की ई फाइलिंग करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। सभी करदाता 31 जुलाई तक अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे।
कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इनमें पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के मामले पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस पर अपना फैसला जल्द सुनाएगा।
Aadhar matter: Supreme Court reserved its order on whether to make it mandatory to link Aadhar card with PAN
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
सेंसेक्स 231.41 पाइंट चढ़कर 30,126.21 के पार हुआ बंद। निफ्टी भी 9359 के पार
ब्रिटेन राजपरिवार के प्रमुख सदस्य प्रिंस फिलिप ने सार्वजनिक समारोह में नहीं करेंगे शिरकत, बढ़ती उम्र को देखते हुए लिया फैसला।
#FLASH: 95-year-old Duke of Edinburgh Prince Philip has decided that he will no longer carry out public engagements (File Pic) pic.twitter.com/XgUXbhB7aL
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
बिहार के नालंदा जिले में एक पिकअप वैन के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए हैं।
Six dead and 15 injured as a pickup van overturns in Nalanda, Bihar
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
मुंबई के बीवाईएल नायर अस्पताल में आग लग गई है। मौके पर चार वाटर टैंकर और दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं।
#Flash: Fire breaks out in the college building of BYL Nair Charitable Hospital in Mumbai. 4 water tankers & 4 fire engines at the spot.
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
पीएम मोदी की विजिट ज्यादा इस वजह से दिखती हैं क्योंकि जब मनमोहन सिंह कहीं जाते थे तो किसी को पता ही नहीं चलता था कि वो कहां गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी से ज्यादा यात्राएं कीं।
Number of PM Modi's foreign visits appear higher because whn Manmohan SinghJi used to go no one got to know when he went&came back: Shah 2/2
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
J&K: भाडेरवाह में बस खाई में गिरने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं, बचाव कार्य जारी।
जब हमने बिहार पर शासन किया तो बिहार बीमारू राज्य के टैग से छुटकारा पाने की कगार पर था। मध्य प्रदेश और छत्तीसढ़ हमारी सरकारों की वजह से अब बीमारू राज्य नहीं हैं।
गायत्री प्रजापति रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सह-अभियुक्त विकास वर्मा और अमरिंदर सिंह से कोर्ट के सामने दो दिन में सरेंडर करने को कहा।
Gayatri Prajapati rape case: SC asks co-accused Vikas Verma and Amrinder Singh to surrender before court within two days
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2017
बीएफआई ने तीन महिला विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश की।
हैदराबाद: प्लास्टिक के स्क्रैप गोदाम में लगी आग, 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर।
कोलकाता: पुलिस के साथ 4 डॉक्टरों की टीम जस्टिस करणन के आवास पर उनके मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची।
A four-member team of doctors along with police reach Justice C S #Karnan's residence in New Town, #Kolkata.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2017
शहीदों के शवों से बर्बरता के मामले पर सेनाध्यक्ष ने कहा कि हम ऐसे मामलों में अब तक कार्रवाई करते आए हैं और आगे भी करेंगे। हम इसका जवाब देंगे।
पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के के मामले में कर्नाटक लोकायुक्त के सामने मुख्यमंत्री समेत 27 के खिलाफ शिकायत।
Complaint filed against Karnataka CM & 27 ministers with Karnataka Lokayukta over transfer of police officers in the state. pic.twitter.com/IQ6W0YYpPM
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वो मराठा रिजर्वेशन मामला, पिछड़ा जाति आयोग को स्थानांतरित करने को तैयार है।
मुंबई से एक और आईएसआई एजेंट गिरफ्तार, 2 दिन में मामले में हुईं कुल तीन गिरफ्तारियां।
Another ISI agent arrested from Mumbai, total three arrests have been made in the case in two days.
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
पतंजलि की सालाना कांफ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि हम आवासीय स्कूल खोलेंगे। पतंजलि के इन स्कूलों में शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
इंदौर बना देश का सबसे साफ शहर, दूसरे नंबर पर भोपाल
Indore tops the list, followed by Bhopal,Vizag,Surat,Mysuru,Tiruchirapalli,New Delhi Municipal council,Navi Mumbai,Tirupati & Vadodara
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
चार धाम यात्रा: एनजीटी ने एडीशनल फॉरेस्ट सेक्रेटरी को 31 मई तक पेश होने का आदेश जारी किया।
चुनाव आयोग ने ईवीएम मामले को लेकर 12 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
#FLASH: Election Commission of India calls an All Party Meeting on EVM issue on May 12th in Delhi. pic.twitter.com/WIqY6WdZCO
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में बुधवार को हुए लैंडस्लाइ ब्लास्ट में घायल हुए पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 19, 1 की मौत।
बिल्किस बानो बलात्कार और हत्या के मामले में 12 अपराधियों की अपील खारिज की। आजीवन कारावास की सजा बरकरार।
Bombay High court dismisses appeals of 12 convicts in Bilkis Bano rape and murder case, upholds their life imprisonment
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की सजा बढ़ाकर मौत की सजा देने की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मामले में 5 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था।
Bombay High court dismisses appeals of 12 convicts in Bilkis Bano rape and murder case, upholds their life imprisonment
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
अग्नि-2 मिसाइल का ओडिशा के तट पर मौजूद अब्दुल कलाम आजाद द्वीप से 10.22 मिनट पर ट्रायल किया गया।
Agni-ll Ballistic Missile test fired at 10.22 AM from APJ Abdul Kalam Island off Odisha Coast as part of user trial. pic.twitter.com/0xVtIKh91A
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
ओडिशा के बलांगीर में मृत मिला सीआरपीएफ जवान, परिवावालों का आरोप उसकी हत्या हुई है।
CRPF jawan found dead in Odisha's Balangir, family members claim that he has been murdered. Investigation underway
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
नवीन जिंदल व अन्य के खिलाफ चल रहे कोल ब्लॉक आबंटन मामले में दिल्ली कोर्ट ने 25 मई तक बढ़ाई 5 आरोपियों की जमानत।
मुंबई: ISI को फंडिंग करने के आरोप में हवाला ऑपरेटर धरा गया
#Hawala operator held in #Mumbai for funding suspected agent of #Pakistan spy agency #ISI.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2017
उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में शराब पीकर पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर किया डांस
#WATCH: Uttar Pradesh policeman drunk while on duty, dances in uniform at an event in Shravasti (May 3rd) pic.twitter.com/xJu86PRoPH
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2017
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया इंडिया इंटीग्रेटिड ट्रांसपोर्ट एन्ड लॉजिस्टिक्स समिट 2017 का उद्घाटन।
Union Road Transport Minister Nitin Gadkari inaugurated the India Integrated Transport and Logistics Summit 2017, in Delhi pic.twitter.com/F6H3A6AFlv
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
कर्नाटक: शिमोगा के नजदीक हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत
Karnataka: Seven killed as car hits lorry near Shimoga
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन केअध्यक्ष निर्मल सिंह शराब पीने के मामले में गिरफ्तार
Bihar Police Men's Association President Nirmal Singh arrested for consuming liquor
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
मध्यप्रदेश: गुना के एडीएम नियाज खान ने डीएम को लिखा खत लिखा अबू सलेम के साथ एक महीने जेल में रहने की इच्छा जताई है। वो अबू सलेम के ऊपर नॉवेल लिख रहे हैं।
MP: Guna ADM Niyaz Khan writes to DM requesting to spend one month in jail with Abu Salem as he is writing a novel on the underworld don. pic.twitter.com/AHArwdLBse
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
घाटी में आतंकवादी हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने कश्मीर के शोपियां के 20 गावों को घेरकर शुरू किया सर्च ऑपरेशन।
Security forces cordon off more than 20 villages of Kashmir's Shopian after recent terror attacks in the valley, begin search operation. pic.twitter.com/18pNPluIsD
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
दिल्ली: ब्रिटिश संसद की स्थायी सचिव पात्सी विल्किंसन भारतीय गृह सचिव राजीव महर्षि से मुलाकात करने पहुंची।
Delhi: Second permanent secretary in the British Home Office Patsy Wilkinson arrives at North Block to meet Home Secretary Rajiv Mehrishi pic.twitter.com/mH3qyOvFFy
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
रायपुर: सुकमा अटैक में घायल जवान से मिलने पहुंचे गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर।
Raipur: MoS (Home) Hansraj Ahir visits CRPF personnel injured in Sukma naxal attack #Chhattisgarh pic.twitter.com/lsnGrMTmAq
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
गुजरात: वापी में ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी आग, 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर।
Gujarat: Fire broke out in a transport godown in early morning hours, in Vapi; 5 fire tenders on spot, fire is still raging pic.twitter.com/KdrpkCMGF5
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
पंजाब: पठानकोट में मामून सेना छावनी के पास मिला संदिग्ध बैग, पुलिस ने दो मोबाइल टावर बैटरी बैग से की बरामद।
Punjab: Unidentified bag recovered near Mamun army cantonment in Pathankot, police found 2 mobile tower batteries from the bag after search pic.twitter.com/tVjXD0elem
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
AIDAMK नेता शशिकला ने सुप्रीम कोर्ट में दी 4 साल की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका।
AIADMK leader VK #Sasikala files review petition in Supreme Court against conviction & sentencing her to 4 year imprisonment in graft case. pic.twitter.com/4bhskCVmuK
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 4, 2017
जीएसटी बिल पास करने के लिए हरियाणा विधानसभा में विशेष सत्र आज।
Special session of #Haryana Assembly convened today to pass State #GST Bill.
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 4, 2017
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में संदिग्ध पुलिस इन्फॉर्मर की नक्सलियों ने की हत्या।
Naxals kill a man in Chhattisgarh's Kondagaon on suspicion of being a police informer.
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
लोहरदगा: झारखंड पुलिस और सीआपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 4 315 की राइफल्स बरामद, 3000 Ammns भी जब्त
Lohardaga:In joint op by Jharkhand police and 158 Bn CRPF, four 315 rifles alongwith magazines and more than 3000 ammns were also recovered
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
यूपी: अपराधियों ने कल रात मथुरा में लड़कियों से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर भाई को मारी गोली।
UP: Criminals attempted to loot and molest girls in Mathura last night, later shot dead brother as he objected & tried to protect sisters pic.twitter.com/FDSlKoPOaN
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2017
दिल्ली में सुबह हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली हल्की राहत
Delhi witnessed light drizzle in early morning hours, bringing respite for the residents amid soaring temperatures: Visuals from Vijay Chowk pic.twitter.com/TT6f8V2XwB
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इंडिया इंटीग्रटिड ट्रांसपोर्ट एन्ड लॉजिस्टिक्स समिट का उद्घाटन करेंगे।
#ExpectToday Union Road Transport Minister Nitin Gadkari to inaugurate the India Integrated Transport and Logistics Summit 2017, in Delhi pic.twitter.com/PeyaonWCOv
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
अमेरिका: टेक्सास के इर्विंग में नॉर्थ लेक कॉलेज में गोलीबारी, संदिग्ध सहित 2 की मौत।
2 dead, including suspect after shooting at North Lake College in Irving(Texas): US Media
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
Breaking News: पढ़ें देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरें।