चुनाव आयोग ने मणिपुर सीईओ को गैर प्रमाणित विज्ञापन छापने के लिए राज्य के भाजपा अफसर और समाचार पत्र संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिया
सीआईडी ने दार्जिलिंग में 2 बाल कल्याण अधिकारियों को बच्चों की तस्करी के मामले में जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किया।
दिल्ली के इन्द्रा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 किलों से ज्यादा सोने जब्त किया गया है। यह सोना एम्प्लिफायर स्पीकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह ने कहा ने कहा कि यूपी में 2014 की तरह माहौल है।
केरल के सीएम पर बयान देने वाला RSS प्रचारक पदमुक्त
"Kundan who made controversial statement (on Kerala CM) at Ujjain protest mtg, relieved of responsibilities in RSS," Dr MM Vaidya,tweets RSS pic.twitter.com/9TcoPH3UNB
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
तमिलनाडु के सीएम के पलनीसामी ने पहली बार कैबिनेट मीटिंग ली।
Chennai: Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami chaired his first cabinet meeting after taking charge as CM. pic.twitter.com/VPMHnoiCcq
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
सेना ने कहा कि लगता है अपराधबोध में जवान ने यह कदम उठाया है। मीडिया के सवालों से बचने के लिए उसने खुदकुशी की होगी।
रॉय मैथ्यू की मौत पर आर्मी ने कहा, क्लिप में जवान की पहचान छुपी हुई थी। इसलिए मृतक के खिलाफ जांच के आदेश पर कोई सवाल नहीं खड़ा हो सकता है।
अमेरिका के मैनहटन में ट्रंप इंटरनेशनल होटल में लगी आग
ट्यूनीशिया और जर्मनी नए अप्रवासी समझौते पर साइन करेंगे।
बीजेपी मंत्री ने कहा, विश्वास रखिए बीजेपी और शिवसेना मुंबई में हाथ मिलाएंगे।
गायत्री प्रजापति केस: लखनऊ SSP ने कहा IO से संतुष्ट नहीं है पीड़िता
गायत्री प्रजापति केस में लखनऊ की एसएसपी मंजुल सैनी ने कहा कि पीड़िता जांच अधिकारी से संतुष्ट नहीं है। वह उन्हें निश्चित तौर पर बदलेंगी।
भंवरी देवी केस: आगे की जांच के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंची सीबीआई
#FLASH CBI moves application in Jodhpur CBI Court in Bhanwri Devi abduction & murder case, for further enquiry in the matter pic.twitter.com/n0vKtSYkws
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
मैथ्यू के पिता ने कहा कि पैसा और राजनीतिक पहुंच की कमी के कारण उनके साथ ऐसा हुआ है। उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है।
मैथ्यू की पत्नी फिनी रॉय ने कहा, उसके पति फोन कर रहे थे और कह रहे थे कि चैनल हमारा वीडियो चला रहे हैं। नहीं मालूम उन्हें क्या हुआ है।
बीजेपी नेता शायना एनसी को भेजे गए भद्दे मैसेज, FIR दर्ज
बीजेपी नेता शायना एनसी ने कहा कि उन्हें भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सायबर क्राइम डिपार्टमेंट की है और एफआईआर दर्ज कराया है।
CRPF बना रही है कश्मीर के आतंकियों का डेटाबेस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
वैंकेया नायडु ने कहा, RSS कार्यकर्ता की मौत पर क्यों शांत हैं दूसरी पार्टियां
वैंकेया नायडु ने कहा, आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या पर दूसरी पार्टियां क्यों शांत हैं? अफजल गुरु की फांसी पर उन्होंने एक जुटता दिखाई थी। यह एक डबल स्टैंडर्ड रवैया है।
सिस्टम को गाली देने वाला जवान का नासिक में मिला शव
सिस्टम को गाली देने वाले जवान रॉय मैथ्यू का शव बरामद। सेना के 'सहायक' सिस्टम के स्टिंग का वीडियो बनाया थो जो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया था। उसका शव महाराष्ट्र के नासिक जिले में मिला।
तमिलनाडु के सीएम ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी। श्रीलंका की नेवी से बात करके 53 मछुआरों और 123 बोट को मुक्त कराने का किया आग्रह।
केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने की कार्रवाई। छोड़े गई पानी।
यौन शोषण के आरोप में भारतीय एथलीट अमेरिका में गिरफ्तार
गोरखपुर में छठे चरण के लिए मतदान की तैयारी शुरू।
#Visuals: Preparations for voting in the sixth phase of UP elections 2017 underway in Gorakhpur. pic.twitter.com/3ee7q30iIO
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2017
अखिलेश ने कहा, राष्ट्रीयता को समझने के लिए बीजेपी को टैगोर की किताब पढ़नी चाहिए।
चिदंबरम ने कहा, सरकार की RBI पर तानाशाही से हुई नोटबंदी
पी चिदंबरम ने कहा, नोटबंदी आरबीआई की सिफारिश पर नहीं की गई थी। जबकि यह सरकार की आरबीआई पर तानाशाही की वजह से हुई थी।
पश्चिम बंगाल क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट बिल 2017 विधानसभा में पास
पश्चिम बंगाल क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन, अधिनियम और पारदर्शिता) बिल 2017 विधानसभा में पास।
दिल्ली युवक कांग्रेस ने सीएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन। सरकार पर कार्यकाल के दौरान काम नहीं करने का लगाया आरोप।
Delhi: Youth Congress protests outside CM Arvind Kejriwal's house, alleging no work has been done during the govt's tenure. pic.twitter.com/PwybJLFZxh
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
दिल्ली एलजी ने न्यूनतम मजदूरी बिल को दी मंजूरी
दिल्ली के एलजी अनिलय बैजल ने न्यूनतम मजदूरी बिल को मंजूरी दी।
उमा भारती बोलीं-अब थाईलैंड न जाएं राहुल, सफाई के लिए गंगा में कूदे, मैं दूंगी उनका साथ
श्रीसंत प्रतिबंध मामला, केरला HC ने BCCI को भेजा नोटिस
श्रीसंत के आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की याचिका पर केरला हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को भेजा नोटिस।
बीएसएससी पेपर लीक केस में आईएएस सुधीर कुमार गिरफ्तार। सामान्य प्रशासन डिपार्ट से सस्पेंड।
IAS Sudhir Kumar, arrested in BSSC paper leak case, suspended by General Administration Dept of Bihar. pic.twitter.com/7MiGnKDN1n
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
मणिपुर सीएम पर राम माधव का निशाना
बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा, मणिपुर में इबोबी सिंह की सरकार फ्रस्टेशन में है। इसी कारण वह पूरे प्रदेश में हिंसा में लिप्त है।
Govt of Ibobi Singh is under frustration,out of frustration they are indulging in violence all over Manipur-BJP national Gen Secy Ram Madhav pic.twitter.com/dce2GTouHe
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
विजय माल्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च तक टाली सुनवाई
Vijay Mallya loan default case: Supreme Court adjourns the case for 9 March pic.twitter.com/waJDYnGbIH
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस (नॉर्थ) के डीसीपी को भेजा समन
डूसू के पूर्व अध्यक्ष एस अवाना और ए तनवा के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्याल के लॉ फैकल्टी टीचर एसोसिएशन की तरफ से की गई शिकायत मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस (नॉर्थ) के डीसीपी को भेजा समन।
सेंसेक्स 7.34, निफ्टी 2.20 प्वाइंट गिरा
सेंसेक्स 7.34 प्वाइंट गिरकर 28,832.45 और निफ्टी 2.20 प्वाइंट गिरकर 8897.55 पर बंद हुआ।
कोलकाता में 51 लाख विमुद्रित नोटों के साथ 5 गिरफ्तार
कोलकाता के बगुऐती में 51 लाख विमुद्रित नोटों के साथ 5 व्यक्ति गिरफ्तार। कैश को वे एक एजेंट के माध्यम से चेंज कराकर लाए थे।
NRHM स्कैम: बाबूसिंह कुशवाहा की बेल याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
उत्तर प्रदेश के पूर्वमंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की बेल याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
महाराष्ट्र के भिवंडी में मोदी डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां।
Bhiwandi (Maharashtra): Major fire breaks out at Modi Dyeing factory. Fire tenders at spot. pic.twitter.com/HA2XvPTLvU
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस का खबरी होने के शक में नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या।
Man killed by naxals in Chhattisgarh's Sukma on suspicion of being a police informer.
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
महान फ्रांसीसी फुटबॉलर रेमंड कोपा का 85 साल की उम्र में निधन।
येचुरी ने आरएसएस पर साधा निशाना
सीताराम येचुरी ने कहा, आरएसएस ने खुद को नाथूराम गोडसे से अलग कर लिया। घटना हो जाती है। हिंसा करा देते हैं और फिर बोलते हैं हमारा लेना-देना नहीं।
घूस केस में न्यायिक हिरासत में भेजे गए छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव अग्रवाल
स्पेशल कोर्ट (पटियाला हाउस कोर्ट) ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव बीएल अग्रवाल और आनंद अग्रवाल को घूस केस में न्यायिक हिरासत में भेजा।
Spl court (Patiala House Courts) sends B.L Agrawal, Principal Secy in Chhattisgarh govt & Anand Agrawal to judicial custody in bribery case. pic.twitter.com/EbRJUtxN7V
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
कर्नाटक: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कुमार बंगारप्पा (पूर्व मुख्यमंत्री सारेकोप्पा बंगारप्पा के बेटे) भाजपा में शामिल
Karnataka: Congress leader & former minister Kumar Bangarappa (son of former CM Sarekoppa Bangarappa), joins BJP. pic.twitter.com/fG2nAbydXA
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
आगराः सिकन्दरा पुलिस ने 2 कारबाइन बरामद की। BSF का सिपाही चन्द्रपाल वेस्ट बंगाल से चोरी कर लाया था। पुलिस ने किया गिरफ्तार।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीसामी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह किया है कि तमिलनाडु को NEET में छूट दी जाए: AIADMK
सरकार जल्द ही 'बेनामी' संपत्ति और घोषित विदेशी आय व संपत्ति से निपटने के लिए सरकार जल्द ही एक मजबूत टीम का गठन करने जा रही हैः एएनआई सूत्र
McDonalds के फ्रेंच फ्राइज में छिपकली निकलने की शिकायत पर McDonalds ने कहा है कि- हम इस शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
तुर्कीश रैली को रद्द करने के बाद दक्षिणी जर्मन शहर में बम की धमकी: एएफपी
केरल के मौजूदा हालात पर बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल- केरल में स्थिति बहुत गंभीर है।
The situation in Kerala is very serious: Piyush Goyal, Union Power Minister on current crisis in Kerala. pic.twitter.com/6OhTaB28KZ
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
भूमि की शूटिंग में बाउंसरों ने की मारपीट
फिल्म अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग में हंगामा हो गया। सुरक्षा के लिए लगाए गए बाउंसरों ने नियम कानून ताक पर रख कर फतेहाबाद रोड आवागमन के लिए बंद कर दिया। लोगों को परेशानी हुई तो बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान फोटो क्लिक करने पर फोटोग्राफरों के साथ भी मारपीट की।
Ka Bodyscapes को सर्टिफिकेट न दिए जाने पर बोले पहलाज निहलानी- बहुत सारी फिल्में जो पास होने लायक नहीं हैं तो पास नहीं होंगी। हर किसी के रीजन कैमरे पर नहीं दे सकते।
पीएम मोदी की मिर्जापुर में चुनावी रैली
मिर्जापुर से पत्थर उठाकर ले गए और अपनी मूर्तियां बनबा लींः पीएम मोदी
यूपी में तार है लेकिन बिजली नहींः अखिलेश यादव
पीएम मोदी की मिर्जापुर में चुनावी रैली
आजकल अखिलेश मुझे भी काम बताते हैंः पीएम मोदी
अखिलेश के नए यार की लोग खटिया उठाकर ले गएः पीएम मोदी
अखिलेश का मुझे काम बताना उनका हकः पीएम मोदी
11 मार्च को तीनों (बसपा,सपा,कांग्रेस) को करंट लगने वाला हैः पीएम मोदी
जिस दिन लोग खाट ले गए उनकी (कांग्रेस) उसी दिन खटिया खड़ी हो गई थीः पीएम मोदी
पीएम मोदी की मिर्जापुर में चुनावी रैली
आज चुनाव सुरक्षा के मुद्दे पर हैः पीएम मोदी
गरीबों को गरीबी से मुक्त कराने का फैसला करना हैः पीएम मोदी
यूपी आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगाः पीएम मोदी
ये चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव हैः पीएम मोदी
13 साल पहले मुलायम सिंह ने बेरली और मिर्जापुर के
पीएम मोदी की मिर्जापुर में चुनावी रैली
भीड़ देखकर बोले पीएम मोदी- आपने तो कमाल कर दिया
एक से बढ़कर एक रैली देखने को मिल रही हैः पीएम मोदी
पीएम नो की मतदान करने की अपील
सवाल यह नहीं सरकार किसकी बनेगी, हर कोई कह रहा है कि उत्तर प्रदेश का यह चुनाव उत्सव है। यह उत्सव सपा-बसपा की मुक्ति का उत्सव हैः पीएम मोदी
पठानकोट हमले में शहीद लांस नायक मूलराज की बेटी ने कहा- मैं गुरमेहर कौर से कहूंगी कृपया अपने पिता की शहादत का मजाक मत बनाइए।
छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 और जवान घायल
Chhattisgarh: 2 more jawans injured in an encounter with Naxals in Mirtur area of Bijapur.
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
ये बीजेपी वालों को रविंद्र नाथ टैगोर की किताब 'नेशनलिज्म' पढ़नी चाहिए, उन्हें थोड़ा ज्ञान मिलेगाः अखिलेश यादव
नौकरशाह बीके बंसल रिश्वत कांड: टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना को सीबीआई अदालत ने जमान दी। अनुज सक्सेना इस मामले में आरोपी हैं।
जम्मू-कश्मीर में पुलिस फोर्स पर ग्रेनेड से हुए हमले में एक नागरिक की मौत, एक CRPF जवान सहित तीन घायल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलम सीमेंट मामला जुलाई के पहले हफ्ते तक के लिए स्थगित किया।
राजस्थानः हनुमानगढ़ में जीप और ट्रक की टक्कर में 15 से अधिक लोगों के मरने की खबर है।
More than 15 people killed in a collision between a truck and jeep in Hanumangarh, Rajasthan. pic.twitter.com/bRTg226Msb
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
बीजापुर (छत्तीसगढ़): मिर्तुर एरिए में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक और जवान शहीद हा गया है। शहीद होने वाले जवानों की संख्या बढ़क 2 हो गई है।
Chhattisgarh: Another jawan succumbs to injuries in an encounter with Naxals in Mirtur area of Bijapur, death toll rises to 2.
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी
विवादास्पद बयानबाजी कर चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी उर्फ साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है।
केरलः वित्त मंत्री थॉमस इसहाक के बजट पेश करने से पहले विपक्ष ने किया विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार। विपक्ष का आरोप है कि बजट सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो गया था।
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के मरन चौक पर पुलिस दल पर ग्रेनेड से हमला हुआ है।
#FLASH: Grenade lobbed at a police party in Pulwama's Muran Chowk (Jammu and Kashmir). More details awaited. pic.twitter.com/MUZ4uok8We
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
गाजीपुर में अखिलेश यादव की रैली
पीएम के मंच पर बैठते हैं नकल माफियाः अखिलेश यादव
बीएसपी में पैसे देकर टिकट मिलता हैः अखिलेश यादव
केरल: जिन 2 डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं पर कल रात पलक्कड़ जिले में जानलेवा हमला हुआ था अब उनका उपचार हो रहा है।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने केरल सरकार को स्ट्रीट डॉग्स के लिए शेल्टर निर्माण का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने चार सप्ताह में राज्य सरकार से स्ट्रीट डॉग्स को मारे जाने पर जवाब भी मांगा है। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि स्ट्रीट डॉग्स को भी (राइट टू लिव) जीवन का अधिकार है।
बीजापुर (छत्तीसगढ़): मिर्तुर एरिए में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद
न्यूयॉर्कःट्रेन में भारतीय लड़की को कहा- बाहर जाओ
न्यूयॉर्क की ट्रेन में भारतीय मूल की एक लड़की को इस बार नस्लीय घृणा का शिकार होना पड़ा है। भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की कंसास में हत्या के यह नया मामला है।
बीजापुर (छत्तीसगढ़): मिर्तुर एरिए में नक्सलियों और जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं।
भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा में आलू किसानों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा- "आलू उपजाने वाले किसानों को बाजार में उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है।"
Bhopal (MP):Cong MLA Jitu Patwari reaches MP Assembly with potato farmers who say, "they didn't get the right price for produce in market." pic.twitter.com/OD1J7wXY8I
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
दिल्ली: एनएसयूआई छात्रों ने परिसर में शांति बहाल करने के लिए रामजस कॉलेज के बाहर 'गुलाब का फूल देने' का अभियान शुरू किया।
Delhi: NSUI students start 'Gift a rose' campaign outside #Ramjas college to restore peace in the campus pic.twitter.com/m33ygboAwB
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
एयरसेल-मैक्सिस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक के लिए स्थगित किया।
Aircel-Maxis matter adjourned till first week of April, by Supreme court. pic.twitter.com/exfd1kl2BT
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन मामला: केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने जवाब देने के लिए और समय मांगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक मामला टला।
Gorkhaland territorial administration matter: Centre & West Bengal Govt sought more time to file replies.Matter posted till April first week
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
रवीना टंडन बोलीं- भारत के टुकड़े होंगे नारों से और एकजुट होगा देश
more the calls for "Bharat ke tukde honge" more it shall unite the country like never before..thankfully,seperatist gang uniting common man.
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) March 3, 2017
मेरा कार्यकाल मेरे लिए व सरकार के लिए काफी संतोषजनक रहा। छात्रों को संदेश मिला है कि मैंने अच्छी तरह से काम कियाःगजेंद्र चौहान, एफटीआईआई अध्यक्ष
My tenure has been quite satisfactory for me & govt, students must have got the message that I worked well: Gajendra Chauhan, FTII chairman pic.twitter.com/57Gn1epDUm
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
BMC चुनावः अरुण गवली की बेटी और अखिल भारतीय सेना (एबीएस) की कॉर्पोरेटर ने भाजपा को समर्थन दिया।
Arun Gawli's daughter and corporator from Akhil Bharatiya Sena (ABS) extend support to BJP #BMCPolls2017 pic.twitter.com/UfkYgU5MXj
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
हैदराबादः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने केरल में RSS कार्यालय में हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hyderabad: RSS activists protest against attack on their office in Kerala pic.twitter.com/D8udYYheH7
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
उपहार आग कांड: सुप्रीम कोर्ट गोपाल अंसल की याचिका पर सुनवाई करेगा। सोमवार को इस मामले में सुनवाई की संभावना है।
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल द्वारा लिखित पत्र की जांच के लिए दायर याचिका पर भी सुनवाई से इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की कथित आत्महत्या की जांच के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करने के इनकार किया।
लखीमपुर कर्फ्यू अपडेट
भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन गिरफ्तार, गिरफ्तार तीनों पर भीड़ को भड़काने, तोड़फोड़ करवाने का आरोप, उपद्रवियों और भीड़ को भड़काने वालों के यहां ताबड़तोड़ दबिशें जारी, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस रख रही है नजर।
लखीमपुर कर्फ्यू अपडेट
कमिश्नर ने घटना स्थल का लिया जायजा, सुबह 10 बजे होगी पीस कमेटी की बैठक, कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील नहीं
लखीमपुर कर्फ्यू अपडेट
सुबह होते ही शहर में लोग घरों से निकले
अभी घर से न निकलने का हो रहा एनाउंस
दूध और जरूरी वस्तुओं की खुलीं दुकानें
रात से गश्त पर हैं जिलाधिकारी
बाइकों पर प्रतिबंध।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कोझिकोड के विश्नूमंगलम एरिया स्थित सीपीएम कार्यालय को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया है। बीती रात आरएसएस ऑफिस पर बम फेका गया था। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#FLASH: CPM office in Kozhikode's Vishnumangalam area set on fire last night, no casualties reported. #Kerala pic.twitter.com/gLxKLTRPa5
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
यूपी विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गाजीपुर में कई जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे।
अमेरिकी सीनेटर डान सुलिवन ने कहा है कि अफगानिस्तान में हमारे (अमेरिका के) सीनियर जनरल ने पाकिस्तान में आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को लेकर चिंता जताई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इसराइल के दौरे पर हैं। डोभाल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और अपने समकक्ष जैकब नागेल से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के मिर्जापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
स्थायी सिंधु आयोग भारत-पाक के अधिकारियों का एक द्विपक्षीय आयोग है। आयोग के सदस्य दोनों देशों के अधिकारी हैं। इसका गठन मुद्दों के समाधान के लिए 57 साल पुरानी संधि के तहत किया गया था।
पाकिस्तान ने ब्रहुमदाद बुग्ती के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया। बलूच नेता ब्रह्मदह बुग्ती ने पाकिस्तान द्वारा अपने खिलाफ जारी रेड कार्नर नोटिस पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान की इस नोटिस को कोई गंभीरता से लेगा।
केरलः केरल के कोझीकोड में RSS दफ्तर के बाहर बम धमाका, 4 लोग घायल
केरल के कोझीकोड शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके में 4 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।