फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: #GSTBill : गृहमंत्री राजनाथ बोले- जीडीपी में होगी वृद्धि

Wed, 29 Mar 2017 10:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार/ हर्षित गौतम/ रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
BREAKING NEWS - फोटो : amarujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 29-Mar-2017

मुंबई मेट्रो क्षेत्र विकास प्राधिकरण परियोजनाओं के लिए 6976 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी। इसमें से 3210 करोड़ रुपये मुंबई मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए।
Rs 6976 Cr approved for Mumbai Metro Region Development Authority projects, out of which Rs 3210 Cr allocated to Mumbai Metro Rail projects pic.twitter.com/WQOQBBZ8oO— ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:48 PM, 29-Mar-2017

पुखलेन सेक्टर से सटी सीमा पर गिरफ्तार किए गए भारतीय श्याम बिहारी राम को बुधवार की सुबह भारतीय अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया। Indian national Shyam Behari Ram who was apprehended on working boundary at Pukhlean sector, returned to Indian authorities earlier today pic.twitter.com/CdT1y8vJwn — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:33 PM, 29-Mar-2017

#GSTBill : गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- जीएसटी बिल एक महत्वपूर्ण बिल है। इसे लागू करने के बाद निसंदेह देश की जीडीपी में वृद्धि होगी।  #GST bill was an important bill. Post implementation, undoubtedly it will increase the GDP of the country: HM Rajnath Singh on GST Bill pic.twitter.com/lNrT1qxfgw — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

विज्ञापन
10:29 PM, 29-Mar-2017

#GSTBill : वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले- कानून को लागू करने की तय समय सीमा को लेकर मैं यथोचित आशावादी हूं। 31 मार्च को हम इसकी सभी कानूनी अड़चनें सुलझा लेंगे। We will complete all bylaws on March 31: FM Arun Jaitley on #GSTBill pic.twitter.com/YKZ6jvg6wu — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:24 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में जीएसटी बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। मोइली ने कहा कि उनकी पार्टी बिल का समर्थन तो कर रही है लेकिन इसकी बारीकियों और तरीके को लेकर सवाल हैं।  We are supporting but question is nuances&manner in which it is passed is in contravention of sovereignty of country: V Moily, Congress #GST pic.twitter.com/VmfKfd6vkM — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

विज्ञापन
10:17 PM, 29-Mar-2017

टीवीएफ के सीईओ अरुणभ कुमार के खिलाफ मुंबई में छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज।  TVF CEO Arunabh Kumar booked for molestation on complaint of a victim in Mumbai  (File Pic) pic.twitter.com/6Qhh4d0Iu7 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

10:00 PM, 29-Mar-2017

GST: वित्तमंत्री अरुण जेटली बोले- लोकसभा में जीएसटी के चारों बिल पास होने के बाद केंद्र सरकार इसे संसद में कानून बनाने वाली है। मुझे लगता है कि इस बारे में महत्वपू्र्ण कदम उठाया गया है। हम ऐसे ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। With LS having approved all 4 laws that Centre is supposed to legislate through Parl, I think significant step forward has been taken: FM pic.twitter.com/pVNLQpLDv1 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017
We are virtually seeing history in the making because we are now going to be transforming into a new system of indirect taxation: FM Jaitley pic.twitter.com/q2Mp7QeZKg — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:52 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में जीएसटी बिल पास होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में राजस्व सचिव हसमुख अधिया बोले- हमने व्यवसायियों को वादा किया था कि इसके लागू होने से पहले कम से कम तीन महीने पहले इसके नियम-कानून के बारे में पता चल जाएगा। We promised business ppl, at least 3 months before implementation you will have complete clarity on law & rules: Revenue Secy H Adhia on GST pic.twitter.com/sgXrBHDOqN — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:39 PM, 29-Mar-2017

GST बिल पास होने के बाद राजस्व सचिव हसमुख अधिया की प्रेस कांफ्रेंस WATCH: Revenue Secretary Hasmukh Adhia addressing a press conference on GST Bill https://t.co/Brf6GQqFhb — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

09:24 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में GST बिल पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई। पीएम ने कहा कि जीएसटी बिल पास होने पर देशवासियों को बधाई। नया साल, नया कानून, नया भारत।  Congratulations to countrymen on passage of GST Bill. New year, new law, new India: PM Narendra Modi #gstbill pic.twitter.com/Uon52VvIDK — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:08 PM, 29-Mar-2017

भारतीय ध्वज तिरंगा अपमान मामला: चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने कहा कि स्थानीय पुलिस के संपर्क में है ओप्पो कार्यालय। उम्मीद है कि जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। Oppo's office in touch with local police. Hope it can be properly resolved soon: Chinese Foreign Min Spox Lu Kang on Indian flag insult case — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

08:54 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में जीएसटी के चारों बिल पास। जल्द पूरा होगा एक देश-एक टैक्स का सपना। #Flash All four bills related to #GST passed in Lok Sabha pic.twitter.com/1tGyvW2mq6 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

08:53 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) बिल पास। #Flash The CGST Bill with amendments passed in Lok Sabha pic.twitter.com/FhZXPOb85p — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

08:30 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में जीएसटी पर चल रही है वोटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला Clause by clause voting on #GSTBill amendments underway in Lok Sabha. — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

08:22 PM, 29-Mar-2017

भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत नेपाल के दौरे पर हैं। इस मौके पर नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें नेपाली सेना प्रमुख की रैंक से नवाजा। Nepal President Bidya Devi Bhandari confers the rank of General of Nepalese Army to Indian Army Chief General Bipin Rawat. pic.twitter.com/7cdjHPszzB — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

08:18 PM, 29-Mar-2017

यूपी के कानपुर में एटीएस ने हथियारों के एक डीलर को हिरासत में लिया है। डीलर पर आतंकियों को हथियार-बारूद मुहैया कराने का आरोप है। फिलहाल जांच चल रही है। Kanpur (UP): ATS detained an arms dealer for supplying arms and ammunition to terrorists, investigation underway. pic.twitter.com/1bXlAnkb2o — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

07:52 PM, 29-Mar-2017

मध्य प्रदेश के बड़वानी में बड़ा सड़क हादसा। नेशनल हाईवे 3 पर गवादी गांव के पास पिकअप वैन पलने से 2 लोगों की मौत, 7 घायल। Barwani (MP): 2 persons dead, 7 injured after the pickup van they were travelling in overturned on National Highway- 3 near Gawadi village — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

07:37 PM, 29-Mar-2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा की। Chhattisgarh CM Raman Singh announces implementation of Seventh Pay Commission for state govt employees. pic.twitter.com/WUxE9uhUTH — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

07:13 PM, 29-Mar-2017

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पत्थरबाजों पर नकले कसने के लिए उतरी पुलिस पर आतंकियों ने की गोलीबारी J&K: Terrorists fired on a police party in Kulgam's Madibugh Yaripora. Police was there to handle stone pelting. More details awaited pic.twitter.com/g14CwCaH61 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:58 PM, 29-Mar-2017

असम के नागांव जिले में जाखलाबांधा गांव में एक ऑयल टैंकर के पेड़ से टकराने पर भारी विस्फोट। 2 लोगों की मौत, 3 घर तबाह। Nagaon district (Assam): 2 dead & 3 house gutted in fire after an oil tanker exploded on hitting a roadside tree at Jakhalabandha village. pic.twitter.com/w5LKAi0790 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:48 PM, 29-Mar-2017

महाराष्ट्र के संसदीय मामलों के नेता गिरीश बापत बोले- सरकार 19 विधायकों का निलंबन रद्द करने के लिए सकारात्मक लग रही है। इस मामले पर विपक्ष का रुख साफ होने पर हम फैसला करेंगे।  Govt is positive on revoking suspension of 19 MLAs, we’ll arrive at a decision only after opp joins in: Girish Bapat,Maha Parliament Affairs — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:44 PM, 29-Mar-2017

कश्मीर अशांति: पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी एसपी वैद से की मुलाकात। कश्मीर के सुरक्षा हालातों पर हुई चर्चा।
Delhi: MoS PMO Jitendra Singh met DG of J&K Police SP Vaid and discussed Kashmir's security situation Delhi: MoS PMO Jitendra Singh met DG of J&K Police SP Vaid and discussed Kashmir's security situation pic.twitter.com/dk9KORpmUz — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:40 PM, 29-Mar-2017

इंडियन ओपन सुपर सीरीज: पीवी सिंधु ने अरुंधति पांटावाने को 21-17, 21-6 से हराया। Indian Open Super Series: PV Sindhu wins match against Arundhati Pantawane by 21-17, 21-6; advances to next round (file pic) pic.twitter.com/HeqZiNZAYB — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:35 PM, 29-Mar-2017

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का वह वीडियो, जिसमें उन्होंने सूर्य नमस्कार और नमाज की तुलना की। देखें- #Watch Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath says there are similarities between the postures of Surya Namaskar and Namaz pic.twitter.com/8DCT8KToze — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

06:32 PM, 29-Mar-2017

मुंबई पुलिस ने ग्लाइडर-ड्रोन आदि से हवाई हमले की संभावनाओं के चलते जारी की एडवायजरी। 31 मार्च-29 अप्रैल के बीच किसी भी तरह की उड़ान भरने वाली चीज पर लगाया प्रतिबंध। #FLASH: Mumbai Police issues advisory that there may be aerial attack by gliders, drones etc; bans use of
any flying object from 31Mar-29Apr pic.twitter.com/ToQ4rdADRm — ANI
(@ANI_news) March 29, 2017


 

06:20 PM, 29-Mar-2017

काठमांडू: भारत के  आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने की नेपाल के रक्षामंत्री बाल कृष्ण खंड से मुलाकात Kathmandu: Army Chief General Bipin Rawat met Nepal's Minister of Defence Bal Krishna Khand. pic.twitter.com/ggXPoPpwu5 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:14 PM, 29-Mar-2017

आतंकी समूह हिजबुल- मुजाहिद्दीन और अन्य को फंडिंग करने के मामले में ED ने पीएमएलए के अंतर्गत 17 लाख किए जब्त ED attaches over Rs.17 lakhs under PMLA from IA Qureshi & others for funding terrorist group Hiz-bul-Muzahiddin — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

06:08 PM, 29-Mar-2017

इंडिया ओपन सुपर सीरीज में साइना नेहवाल ने ताईवान की ली ची हिन को 21-20, 21-17 से हराया। Indian Open Super Series: Saina Nehwal won the match against Taiwan's Lee Chia-hsin by 21-10, 21-17; advances to the next round (file pic) pic.twitter.com/LjA9LvoVMB — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

05:42 PM, 29-Mar-2017

भारत एनएसजी की सदस्यता हासिल करने के लिए सभी सदस्य देशों से द्विपक्षीय बातचीत कर रहा है।एनएसजी के अधिकांश सदस्य देश भारत की उम्मीदवारी की योग्यता का समर्थन कर रहे हैं। किसी भी सदस्य देश ने स्पष्ट रूप से भारत की सदस्यता का विरोध नहीं किया है : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज India is engaged with NSG & individual members thereof at appropriate levels to seek membership of Group: EAM Swaraj in written stmt in Parl pic.twitter.com/2X8HKu3rcX — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

05:37 PM, 29-Mar-2017

महाराष्ट्र: 15 लोगों ने ठाणे के सिविल अस्पताल के डॉक्टर को किया प्रताड़ित। मुख्य द्वार के कांच को तोड़ा, पुलिस मौके पर मौजूद Maharashtra: Around 15 persons assaulted a doctor at Civil Hospital in Thane & broke the glass of main entrance; Police at the spot. pic.twitter.com/cDE7zCLmqV — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

05:34 PM, 29-Mar-2017

राज्यसभा में संशोधन के साथ वित्त विधेयक पास

05:31 PM, 29-Mar-2017

पी चदंबरम में कहा कि क्या गारंटी है कि आप आधार की हैकिंग रोक सकते हैं। धोनी की पत्नी ने शिकायत की कि उनका आधार नंबर सार्वजनिक कर दिया गया।

05:26 PM, 29-Mar-2017

पू्र्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने राज्यसभा में कहा कि आधार का इरादा कभी आईटी रिटर्न फाइल करन के लिए नहीं था, लेकिन अगर सरकार इस संबंध में फैसला लेती है तो इसका कुछ फायदा हो सकता है। आप आईटी रिटर्न में बैंक खातों में लेनदेन की गोपनीयता की रक्षा कैसे करेंगे।
  Aadhar was never intended to be tagged to IT returns& bank a/c, but if govt have taken decision, may be there is some benefit: P Chidambaram pic.twitter.com/2SUZ7vJXup — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

  How will you protect the privacy of transactions in bank accounts, in IT returns? The Pentagon has been hacked: P Chidambaram in Rajya Sabha pic.twitter.com/Kuq0LulORY — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

05:19 PM, 29-Mar-2017

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले योग का आयोजन सांप्रदायिकता माना जाता था। योग से सभी बीमारियों का इलाज हो सकता है।

05:16 PM, 29-Mar-2017

योग जाति, लिंग या उम्र का मोहताज नहीं। कोई भी व्यक्ति योग का अानंद ले सकता है। ऑफिस में बैठकर भी यौगिक क्रिया को कर सकता है। अतिरिक्त दौड़भाग की इसके लिए जरूरत नहीं।

05:13 PM, 29-Mar-2017

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता-जुलता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

05:11 PM, 29-Mar-2017

यूपी के सीएम योगी ने कहा कुछ लोगों का योग में नहीं बल्कि भोग में विश्वास है। संकीर्ण सोच से नेता काम करते हुए अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए काम करते हैं।

05:09 PM, 29-Mar-2017

यूपी सीएम ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर हर भारतीय को सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। पीएम मोदी ने योग को दुनिया तक पहुंचाया।

05:03 PM, 29-Mar-2017

योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि हम यूपी की 22 करोड़ जनता के हित में बड़े निर्णय लेने में हिचकेंगे नहीं। मुझे यूपी की सभी बीमारियों का पता है। 

04:55 PM, 29-Mar-2017

योग महोत्सव के मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग योगियों को भीख नहीं देते, पार्टी ने यूपी की सत्ता सौंप दी। मैने पीएम से सकारत्मकता सीखी। योग महोत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात।

04:49 PM, 29-Mar-2017

दक्षिणी बांग्लादेश के बजरहाट जिले में मौजूद पांगुची नदी में डूबी नाव में 5 की मौत हो गई है जबकि 17 अन्य लापता हैं। 5 people dead & 17 others missing in boat capsize #Pangucchi river of Bagerhat district in southern #Bangladesh. — All India Radio News (@airnewsalerts) March 29, 2017

04:32 PM, 29-Mar-2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते वक्त किसी को भी पीड़ित नहीं किया जाएगा। उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करते हैं।  #Punjab: CM @capt_amarinder says while taking action against #drug trafficking nobody will be harassed. pic.twitter.com/286bLR17Xw — All India Radio News (@airnewsalerts) March 29, 2017

04:28 PM, 29-Mar-2017

फाइनेंस बिल 2017 पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट Trinamool Congress walks out from Rajya Sabha during the discussion on The Finance Bill, 2017 pic.twitter.com/PH1RxaTkIC — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

नेशनल हाईवे पर 500 मीटर तक लिकर बैन मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि 500 मीटर की दूरी को कम किया जाना चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने माना कि जिंदगी शराब से ज्यादा महत्वपूर्ण है। AG Mukul Rohatgi also said that the 500 metre distance should be reduced. SC, however, observed that life is more important than liquor — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

04:05 PM, 29-Mar-2017

यूपी के बाद अब राजस्थान में अवैध बूचड़खानों पर लगेगा बैन:  टीवी रिपोर्ट

04:03 PM, 29-Mar-2017

सीरिया: बस में बम विस्फोट के जरिए सीरिया के घरों पर हमला, तीन की मौत: स्टेट मीडिया #BREAKING Bus bombing hits Syria's Homs, three dead: state media — AFP news agency (@AFP) March 29, 2017


 

03:53 PM, 29-Mar-2017

छत्तीसगढ़: कंकेर से 35 लाख पुराने नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh: Police seizes Rs 35 Lakh in old 500 and 1000 currency notes, arrests one in Kanker. pic.twitter.com/LcSaUTSquB — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

03:49 PM, 29-Mar-2017

121.91 अंक चढ़कर 29531 पर बंद हुआ सेंसेक्स। निफ्टी भी 43 अंकों की बढ़त के साथ 9143.80 पर हुआ बंद। Sensex up by 121.91 points to end at 29,531.43. Nifty closes at 9,143.80 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

03:33 PM, 29-Mar-2017

लौह अयस्क खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक पुलिस की एसआईटी से दो पूर्व सीएम एन धरम सिंह और एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए कहा है। कोर्ट ने दूसरी ओर इस मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को राहत देते हुए एसआईटी को 3 महीने में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। इसके साथ ही मामले में हाईकोर्ट की सभी कार्यवाहियों पर स्टे लगा दिया है।  SC asked Karnataka Police SIT to probe into allegations against 2 ex-CMs N Dharam Singh and H D Kumaraswamy in iron ore mining case. pic.twitter.com/L7rYWCLDpQ — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

03:30 PM, 29-Mar-2017

दिल्ली हाईकोर्ट ने 1986 में बंद किए गए 1984 सिख दंगों से जुड़े 5 मामलों को फिर खोला। कोर्ट ने पाया कि इन मामलों में किसी भी प्रत्यक्षदर्शी की जांच नहीं की गई। Delhi High Court reopened 5 cases relating to 1984 anti-Sikh riots closed in 1986. Court found that no eyewitnesses were examined. pic.twitter.com/ulOrCjvJZN — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

03:14 PM, 29-Mar-2017

दिल्ली: तमिलनाडु के किसानों ने जंतर-मंतर पर मुंह में मरे हुए सांपों को दबाकर सूखे से राहत के लिए किया प्रदर्शन। Delhi: Farmers from Tamil Nadu, protesting at Jantar Mantar for drought relief fund hold dead snakes in their mouth as a mark of protest pic.twitter.com/lqKxOe8O0c — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:49 PM, 29-Mar-2017

अबूधाबी ISIS केस से संबंध रखने वाले 3 आरोपियों में से दो को एनआई कोर्ट ने दोषी पाया है। कोर्ट ने इस मामले में एनआईए को नोटिस जारी करके 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है। 2 out of 3 accused in connection with Abu Dhabi ISIS case plead guilty in NIA court. Court issues notice to NIA,seeks reply till 10 April. — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:43 PM, 29-Mar-2017

हुर्रियत नेताओं के पाखंड की तरफ देखो वो एक तरफ युवाओं को हिंसा के लिए उकसाते हैं, दूसरी तरफ अपने बच्चों के लिए वो सरकारी नौकरियों की मांग करते हैं: राम माधव, भाजपा Look at hypocrisy of Hurriyat, on one hand incite youth for violence&on the other hand want their children to get govt jobs: Ram Madhav, BJP pic.twitter.com/wClBVycGbz — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:40 PM, 29-Mar-2017

राजस्थान: एकलिंगढ आर्मी कैंट के नजदीक जंगल में लगी आग Rajasthan: A forest fire which broke out near Eklingarh Army Cantonment, Udaipur yesterday has been doused. pic.twitter.com/XVAxu0OwwR — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:35 PM, 29-Mar-2017

उत्तर प्रदेश के एडीजी ने ग्रेटर नोएडा मामले में कहा कि हमें उम्मीद है कि हम मामले के आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। विदेशी निगरानियों के रेजिडेंस के पास निगरानी बढ़ा दी गई है। We hope to nab culprits soon. Surveillance stepped up near foreign nationals residences :D Chaudhary, UP ADG on Gr Noida incident pic.twitter.com/DAcklVbWfz — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

02:20 PM, 29-Mar-2017

बैंक ऑफ बड़ौदा के 6 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार किये दो युवक ED arrests two persons in connection with Rs 6,000 crore Bank of Baroda money laundering case. pic.twitter.com/3EZjIlYT0j — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:19 PM, 29-Mar-2017

मुंबई- पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे के नजदीक कांदीवली पर गैस पाइपलाइन में लीकेज, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां। Mumbai: Leakage in gas pipeline near Kandivali, Western Express Highway, Fire tenders on spot, more details awaited. — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:15 PM, 29-Mar-2017

सुप्रीम कोर्ट ने दिया 1 अप्रैल से बीएस-3 वाहन न बेचने का आदेश #FLASH Supreme Court orders that BS-III vehicles will not be sold from 1 April onwards pic.twitter.com/aWGayyg66j — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

02:11 PM, 29-Mar-2017

J&K: कुलगाम जिले में प्रदर्शनकारियों और राज्य पुलिस के बीच फिर शुरू हुई झड़प
 

01:59 PM, 29-Mar-2017

राष्ट्रपति बनाए जाने की खबरों पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- संघ में काम करते हैं, हमें वहां जाना नहीं। प्रस्ताव आता भी है तो स्वीकार नहीं करना।

01:38 PM, 29-Mar-2017

हमें 1 जुलाई की जीएसटी की समयसीमा की दिशा में काम करना चाहिए, यह एक मील का पत्थर साबित होगा: वित्त सचिव अशोक लवासा We should work towards GST deadline of 1 July, it will be a landmark: Finance Secretary Ashok Lavasa (file pic) pic.twitter.com/thnikkOc0F — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

01:27 PM, 29-Mar-2017

कांग्रेस ने MCD चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। आनंद शर्मा होंगे अध्यक्ष व रणदीप सुरजेवाला और मणिका टैगोर सदस्य होंगे: सूत्र Cong constitutes screening committee for MCD elections.Anand sharma to be chairman;Randeep Surjewala & Manicka Tagore to be members: Sources — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

01:24 PM, 29-Mar-2017

सहारनपुर: मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर तीन तलाक को समाप्त करने की मांग की। मैंने उनके लिए मतदान किया, मुझे उम्मीद है कि मैं अब न्याय प्राप्त कर सकूंगीः शागुफ्ता शाह Saharanpur: I wrote a letter to PM Modi requesting #TripleTalaq to be abolished, I voted for him, I hope I now get justice- Shagufta Shah pic.twitter.com/oXi9Ktefae — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

01:01 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में जेटली से बोले वीरप्पा माइली- जो आज आपने पेश किया है वह कोई गेम चेंजर नहीं बल्कि बचकाना कदम है। What you have brought today is not a game changer but only a baby step: Veerappa Moily,Congress in Lok Sabha #GSTBill — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

12:46 PM, 29-Mar-2017

धोनी की आधार जानकारी लीक करने वाले सेंटर को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। जांच जारीः UIDAI सीईओ #UIDAI blacklists centre that leaked #Aadhaar receipt of cricketer M S #Dhoni for 10 years, further inquiry on: UIDAI CEO. — Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2017

12:41 PM, 29-Mar-2017

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हैं। यदि उन्हें कोई प्रस्ताव दिया जाता है तो वे उसे ठुकरा देंगे।

12:35 PM, 29-Mar-2017

लोकसभा में बोले वित्त मंत्री जेटली- GST एक क्रांतिकारी बिल है जिससे सभी को फायदा होगा। It is a revolutionary bill which will benefit all: FM Jaitley in Lok Sabha #GSTBill — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

12:33 PM, 29-Mar-2017

लोक सभा में जीएसटी बिल पर चर्चा, वित्त मंत्री बोले-
लंबे वक्त से जीएसटी का इंतजारः जेटली
अधिकारों का दुरुपयोग न हो, यह ध्यान रखना होगाः जेटली
आम सहमति और सिफारिशों पर आधारित एक प्रक्रिया बनाने के लिए जीएसटी की 12 बैठकें की गईं: जेटली

12:22 PM, 29-Mar-2017

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया, देखें लाइव WATCH Arun Jaitley speaking on GST bill in Lok Sabha https://t.co/huTN2YFebe — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

 

12:21 PM, 29-Mar-2017

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास में गृह प्रवेश किया।
 

12:17 PM, 29-Mar-2017

शिवसेना सांसद आनंदराव अडसूल ने लोकसभा में रवींद्र गायकवाड़ मुद्दे पर नोटिस जारी किया, स्पीकर ने इस मामले में सभी स्टॉकहोल्डर्स से ब्योरा मांगा Shiv Sena MP Anandrao Adsul moves notice on Ravindra Gaikwad issue in LS, Speaker seeks details from all stakeholders in the case: Sources — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

12:10 PM, 29-Mar-2017

गंगा सफाई मामलाः NGT ने यूपी सरकार से कहा- राजनीति चर्चा छोड़ गंदों नालों का मुद्दा उठाए जिसके कारण गंगा प्रदूषित हो रही है। सुनवाई कल तक टली NGT adjourns Ganga case for tomorrow, tells UP govt to stop discussing political matters&take up drain issue due to which Ganga is polluted. pic.twitter.com/ELyC9ChO49 — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

11:59 AM, 29-Mar-2017

ग्रेटर नोएडा में ऑटो से उतारकर नाइजीरियाई लड़की से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

11:56 AM, 29-Mar-2017

6000 करोड़ रुपये के बैंक ऑफ बड़ौदा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दो लोगों को गिरफ्तार किया #ED arrests two people in connection with the Rs 6,000 crore #BankofBaroda money laundering case. — Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2017

11:49 AM, 29-Mar-2017

बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार मामला: 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई Bulandshahr gangrape case: Supreme Court to continue hearing arguments on 20 April — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

11:47 AM, 29-Mar-2017

विशेष NIA कोर्ट ने ISIS संदिग्ध आरिब मजीद के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में सुनवाई 13 मई तक स्थगित की Hearing on framing charges against ISIS suspect Arib Majeed adjourned in special NIA court till 13 April — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

11:42 AM, 29-Mar-2017

ड्यूटी पर बीयर पीते पकड़े गए तीन पुलिस अधिकारी, तीनों पुलिस अधिकारी निलंबित, देखें वीडियो #WATCH Three police officers caught drinking beer on duty in UP's Etawah, all three police officers suspended. pic.twitter.com/A6fyfI7eDF — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

11:40 AM, 29-Mar-2017

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर BCCI और भारत सरकार के बीच कोई वार्ता नहीं: BCCI सूत्र  No talks between BCCI and Govt of India on playing cricket with Pakistan: BCCI sources — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

11:38 AM, 29-Mar-2017

ह्रदय नारायण दीक्षित होंगे यूपी विधानसभा के नए स्पीकर

11:29 AM, 29-Mar-2017

ट्रंप ने रद्द की ओबामा की जलवायु परिवर्तन नीति​ US President #DonaldTrump signs order to roll back Obama's climate change measures. — Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2017

11:11 AM, 29-Mar-2017

सुदूर पूर्वी रूस में 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके #BREAKING: Magnitude 7.0 quake strikes in Far Eastern Russia -- #USGS pic.twitter.com/AegeP5M9vF — China Xinhua News (@XHNews) March 29, 2017

11:07 AM, 29-Mar-2017

जेडीयू-भाजपा के एक होने की खबरों पर बोले जेडीयू के श्याम रजाक- यह असंभव और निराधार। हमारा गठबंधन मजबूत है और बिहार के विकास के लिए काम कर रहा है। Impossible and baseless. Our alliance is strong and working for Bihar's development: Shyam Rajak,JDU on reports of BJP-JDU talks pic.twitter.com/RIZwMXFZnL — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:55 AM, 29-Mar-2017

जो कुछ भी अवैध है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें क्या समस्या है? फिर चाहें वो अवैध बूचड़खाने हों या अवैध खनन करना: बाबा रामदेव Whatever is illegal should be acted against.What is the problem in it?Be it illegal slaugtherhouses or illegal mining:Baba Ramdev in Lucknow pic.twitter.com/4DGljGUisg — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

10:50 AM, 29-Mar-2017

आनंद (गुजरात): ग्रामीण प्रबंधन संस्थान के निदेशक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज Anand (Gujarat): Case registered against Director of Institute of Rural Management after professor complained of sexual harassment. — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:46 AM, 29-Mar-2017

मणिपुर: तेंग्नौल जिले के मोरेह दालपाटी इलाके में शिव मंदिर के पास IED विस्फोट, 2 लोग घायल Manipur: IED blast near Shiva Mandir in Tengnoupal district's Moreh Dalpati area; 2 receive minor injuries pic.twitter.com/oXCrr7qp2X — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:44 AM, 29-Mar-2017

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा MCD चुनाव के लिए कॉमन चुनाव चिन्ह का आवंटन नहीं करने के निर्णय को चुनौती देने वाली स्वराज इंडिया की याचिका खारिज की Delhi HC dismisses plea of Swaraj India challenging Delhi State EC's decision to not allot common symbol to contest MCD polls — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:30 AM, 29-Mar-2017

पश्चिम बंगाल: CID ने 7.65 मिमी के गोली के 69 राउंड जब्त किए। किदतरपुर इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी के कथित सरपंच को गिरफ्तार किया। West Bengal: CID seized 69 rounds of 7.65 mm ammunition and arrested alleged kingpin of illegal arms trafficking racket in Kidderpore area. pic.twitter.com/cDOTEl9svQ — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:29 AM, 29-Mar-2017

हरियाणा: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में मांस की दुकानों को नवरात्र तक बंद रखने का नोटिस दिया। Haryana: Shiv Sena workers give notice to meat shops in Gurugram.Ask owners to remain shut during #Navratri and on tuesdays pic.twitter.com/7G6hxCimo9 — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

10:23 AM, 29-Mar-2017

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ जिला जेल से आगरा केंद्रीय जेल में वापस शिफ्ट किया गया। BSP MLA Mukhtar Ansari to be shifted back to Agra Central Jail from Lucknow District Jail pic.twitter.com/ZiYsPzZPLl — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

10:04 AM, 29-Mar-2017

जम्मूः मौलाना सैयद अथदर देहलवी के पीएसओ से रायफल छीनने वाले आतंकी ने शोपियां पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। #UPDATE Terrorist who had snatched rifle from a PSO in Jammu has surrendered before Police in Shopian — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:57 AM, 29-Mar-2017

कर्नाटक के बेंगलुरु में कन्निका परमेश्वर मंदिर में उगाडी समारोह। Ugadi celebrations at Kannika Parameshwari Temple in Bengaluru, Karnataka. pic.twitter.com/xKtD03XgqL — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:16 AM, 29-Mar-2017

राजमार्गों पर शराब की दुकानों को बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

09:12 AM, 29-Mar-2017

अच्छे काम होने दें। जब समय सही होगा तो हम मिलेंगे। मैं आपके कल्याण के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं: श्रीलंका के तमिलों को रजनीकांत का खत Let good things happen.When time is right we will meet.I pray almighty for your well-being:Rajinikanth letter to Srilankan Tamils (file pic) pic.twitter.com/XLTvUX45Es — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

09:11 AM, 29-Mar-2017

हम हर हल में अयोध्या में मंदिर बनाएंगे: विनय कटियार, भाजपा Hum har halat mein wahan mandir (Ram temple in Ayodhya) banayenge: Vinay Katiyar, BJP pic.twitter.com/6wo4yuT4ZH — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

08:31 AM, 29-Mar-2017

मुरादाबादः मुस्लिम सामूहिक विवाह के आयोजन में मांस की कमी के कारण वेज बिरयानी परोसी गई। Muslim mass wedding held in Moradabad, organisers say, vegetable biryani was served due to shortage of meat. pic.twitter.com/1qjtPenPtr — ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017

08:30 AM, 29-Mar-2017

कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर के बाहर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं। J&K: Terrorists opened fire outside house of a senior police officer in Khudwani area of Kulgam district. No reports of any damage . — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

07:45 AM, 29-Mar-2017

पंजाब: कपूरथला के मालीया गांव के खेत में पाकिस्तानी मुद्रा और कागज के टुकड़ों के साथ गुब्बारे मिले। Punjab: Balloons with Pakistani currency and pieces of paper found in a field in Malia village of Kapurthala.Police investigating pic.twitter.com/kiDW21tEQA — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

07:43 AM, 29-Mar-2017

शिमला में पिछले सात सालों में सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Shimla recorded the highest temperature in seven years yesterday-25.6 degree celsius. pic.twitter.com/U2VsLBSY6m — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

07:05 AM, 29-Mar-2017

मध्यप्रदेश: उज्जैन में हरि फाटक के पास आग लगने से 20 से अधिक दुकानें जलीं। मौके पर 10 फायर टेंडर मौजूद MP: More than 20 shops gutted after fire broke out near Hari phatak in Ujjain. 10 fire tenders at the spot — ANI (@ANI_news) March 29, 2017

01:41 AM, 29-Mar-2017

सिलवासा (दादरा और नगर हवेली) में नाव पलटी, 5 लोगों की मौत

12:40 AM, 29-Mar-2017

अगले साल अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदीः रॉयटर्स

07:39 AM, 29-Mar-2017

Breaking News: #GSTBill : गृहमंत्री राजनाथ बोले- जीडीपी में होगी वृद्धि

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें