फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: केरल में RSS दफ्तर के पास बम धमाका, 3 घायल

Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
11.45PM- केरल के कोझीकोड में RSS के दफ्तर के बाहर बम धमाका। इस धमाके में 3 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
10:45PM- मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के अधिकारियों ने कैंसर पीड़ित महिला को 3 घंटे तक रोके रखा।


9:50 PM- एयर इंडिया ने कैप्टन एके कठपालिया को एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशन) से हटाया।
  Earlier, DGCA had suspended Capt AK Kathpalia for failing a breath analyser (BA) test. pic.twitter.com/8VtFKYPtV1 — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


9:20 PM- नेपाल के राष्ट्रपति से मिले वित्तमंत्री अरुण जेटली। 

9:10 PM- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलवाद की समस्या विरासत में मिली है। आज सरगुजा क्षेत्र नक्सल समस्या से पूरी तरह से मुक्त है। 

9:00 PM- सीरिया में सेना के हमले में अल-कायदा के शीर्ष नेता की मौत। 

8:50 PM- नेपाल ने कहा, 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए मजबूत प्रक्रिया लागू करेगा।


8:40 PM- दिल्ली सरकार ने 21 प्राइवेट लैब में रेडियोलॉजी ट्रेस्ट किया मुफ्त।

8: 30 PM- राष्ट्रपति ने कहा, यूनिवर्सिटी में छात्रों को वाद-विवाद और बहसों में शामिल होना चाहिए। वहां हिंसा की घटनाएं देखकर दुख होता है।

8:15 PM- बीजू जनता दल के विधायक ने कहा, प्रधानमंत्री ने ओडिशा के लोगों का अपमान किया है। बेईमान शब्द पर्याप्त नहीं है। यह एहसान फरामोश हो सकता है। 
  He (PM) insulted the people of Odisha. The word beimaan isn't sufficient, may be ungrateful: Biju Janata Dal MLA Mahesh Sahu pic.twitter.com/PgRO4yGuRE — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


8:00 PM बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ की अदालत ने जारी किया समन, पेश होने के आदेश।

7:50 PM राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत में असहिष्णुता की कोई जगह नहीं है। सदियों से भारत विचार, अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र है। 

7:45 PM कर्नाटक स्टील फ्लाइओवर मुद्दे पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदूरप्पा ने सीबीआई जांच की मांग की। मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप।

7:30 PM- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2016 के मथुरा के जवाहर बाग केस की सीबीआई जांच के आदेश दिए।

7:25 PM- गुरमेहर मामले में दिल्ली  यूनिवर्सिटी के छात्रों के सपोर्ट में आए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार। सत्ता में आए लोग लोग आंतक का मौहाल बना रहे हैं।

7:20 PM- गेस्ट टीचर की सैलरी बढ़ाने के दिल्ली सरकार के प्रपोजल को एलजी की मंजूरी। 

7:15 PM- गायत्री प्रजापति केस में पीड़िता ने दर्ज कराया बयान

 गायत्री प्रजापति केस में पीड़िता ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ही जांच अधिकारी अमिता सिंह को बयान दर्ज कराया। अमिता सिंह ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता की अनुमति के बाद उसका बयान दर्ज कराया गया है। इस दौरान पीड़िता काफी नर्वस दिख रही थी।
विज्ञापन


6:55 PM- पूर्व भारतीय खिलाड़ी दीपदास गुप्ता ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2017 का कोलकाता में किया अनावरण।

6:53 PM- श्रीलंका की नेवी ने 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ा। तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से मध्यस्थता करने की अपील की।


7:00 PM- मद्रास हाईकोर्ट ने पेप्सी-कोका कोला को तमिलनाडु की थमिरबरानी नदी से पानी लेने की अनुमति दी। क्षेत्रीय लोगों ने शुरू किया प्रदर्शन।

6:52 PM- छत्तीसगढ़ में साल 2010-16 के बीच नक्सल हमले में सुरक्षा बल के जवानों सहित 1064 लोगों की जान गई। 


6:50 PM- एनडीए के विधायकों ने अब्दुल मस्तान के प्रधानमंत्री पर दिए बयान पर बिहार विधानसभा में किया हंगामा। 


6:45 PM- भारत ने अफगानिस्तान के काबुल में हुए दोनों धमाकों की निंदा की। इसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।
6:50 PM- कोलकाता में मिले 56 लाख रुपए के जाली नोट, 5 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी दल ने 56 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इन नोटों की बरामदगी फैंसी मार्केट एरिया से की है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

6:36 PM- यूक्रेन के कोयला खदान में ब्लास्ट। 11 की मौत।

6:34 PM- मिड डे मिल में मरा हुए चूहा मिलने पर एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस।

6:29 PM: नोटबंदी के बाद जमा हुई रकम पर चुनाव आयोग ने बीएसपी को नोटिस भेजा

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर नोटबंदी के बाद जमा हुई रकम पर चुनाव आयोग ने बीएसपी को नोटिस भेजा है। बताते चलें कि नोटबंदी के बाद दिल्ली के कई बैंकों में बीएसपी के पैसे जमा हुए थे। इसके बाद से पार्टी सुप्रीमो मायावती विरोधियों के निशाने पर आई थीं। हालांकि, मायावती ने इसका बचाव करते हुए बयान दिया था कि पैसे पार्टी को चंदे में मिले हैं। 


6:27 PM- इंफाल में NPF कैंडिडेट के घर पर ब्लास्ट, 8 घायल

मणिपुर में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच  फुंगयार विधानसभा सीट से एनपीएफ कैंडिडेड लोंगाल लाथूंगचिंग के घर पर ब्लास्ट हुआ। इसमें आठ लोग घायल हुए। 

6:20 PM- अमित शाह ने कहा, मणिपुर में सरकार आई तो आर्थिक ब्लॉकेज खत्म होंगे। 

6:12 PM- उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए प्रचार थमा। चार अप्रैल को पड़ेंगे वोट।

6:10 PM- मणिपुर में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म। चार अप्रैल को पड़ेंगे वोट।
6:08 PM- हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित की। 

6:05 PM- दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ने मलेशिया से आए यात्री से 67 लाख कीमत का 2.4 किग्रा सोना जब्त किया। 

6 :00 PM- रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, वह अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं, लेकिन कानूनी ढांचे के अतर्गत। 

5:55 PM- नरेंद्र मोदी ने कहा, शांति खो चुके लोगों को रास्ता दिखाएगा योग।

5:52 PM- अरुण जेटली के बयान पर आनंद शर्मा ने कहा, बीजेपी-आरएसएस की मातृसंस्था को देखेंगे तो पाएंगे कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनका कोई यगदान नहीं है।

5:54 PM- बिना आधार कार्ड के बुक नहीं हो पाएगा रेलवे का ऑनलाइन टिकट।
5:50 PM- सीबीआई ने फर्टिलाइजर कंट्रोल लैब के डेप्युटी डायरेक्टर जेके त्रिवेदी और इंस्पेक्टर केसी मीणा को तीस हजार रुपए घूस लेने के आरोप में मुंबई के वाशी से गिरफ्तार किया। 

5:35 PM- गोरखपुर में अमित शाह ने कहा कि 5 चरणों में जनता ने हमारी सरकार बनाने का काम किया है। 6 और 7 वें चरण में दो-तिहाई बहुमत में पहुंचाने का काम करें। 
  5 charan mein janta ne hamari sarkar banane ka kaam kiya, 6 aur 7 mein 2/3 bahumat pe pahuchane ka kaam karna hai: Amit Shah in Gorakhpur pic.twitter.com/pC7nKBjR8k — ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017


5:30 PM- महाराष्ट्र: गलत तरीक से नोट बदली के आरोप में सीबीआई ने जलगाओं जिले के सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्रांच मैनेजर और कैशियर के यहां छापेमारी की।

5:20 PM- बनारस में राहुल गांधी ने कहा, यहां का लंगड़ा आम प्रसिद्ध है। मैं चाहता हूं कि इसे अमेरिका, चीन और जापान ले जाएं।

5:15 PM- सीबीआई ने यूपी में अवैध खनन मामले में खनन विभाग के अज्ञात अधिकारियों सहित कई लोगों के खिलाफ प्रारंभिज जांच में दर्ज किया। इसमें शामली, हमीरपुर, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर और देवरिया जिले रे अधिकारी शामिल हैं।
  CBI registers PE against unknown officials of Mining District Administration of Shamli, Hamirpur, Fatehpur, Siddharthnagar & Deoria — ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017


4:50 PM- जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी ने विजिटर्स अवार्ड्स 2017 के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी का अवार्ज जीता है। राष्ट्रपति छह मार्च को देंगे पुरस्कार 
4:30 PM- महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने कहा, ऑटो-ट्रैक्टर कंपनीज को नवंबर-दिसंबर में नोटबंदी के दौरान आठ हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।

4:20 PM- क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी करने वाले गैंग की महिला सदस्य को मनाली से किया गरिफ्तार। दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।

4:17 PM- 15 व्यापारियों से 80 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने वाले बीटेक ग्रेजुएट गिरफ्तार।

4: 12 PM- सतलज केनल मुद्दा, 28 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई। 

4: 10 PM- डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा। 20 अप्रैल तक मांगा जवाब।

4:07 PM- वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, सिर्फ भारत में राष्ट्रीयता 'बैड वर्ड' है।

4:05 PM- 2017-18 शैक्षणिक सत्र में मेडिकल के पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स के लिए चार हजार नई सीटें मिलीं।  

4:00 PM- 144.70 प्वाइंट गिरकर 28,839.79 पर रुका सेंसेक्स। 46.05 प्वाइंट गिरकर 8,899.75 पर रुका निफ्टी।

3:45 PM- केरल  के मुख्यमंत्री ने कहा, संघ परिवार ने कई लोगों के सिर लिए हैं।

3: 40 PM- लोकसभा चुनाव हारे लोगों के राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ने के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल तक टाल दी है।
3:40 PM- गुजरात के मंत्री प्रदीपसिन्ह जडेजा पर गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान एक  शख्स ने जूता फेंका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। #WATCH: Man attempts to hurl shoe at Pradipsinh Jadeja, Gujarat minister of state for home in Gandhinagar, detained by police. pic.twitter.com/wTtzihRhSN — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


3:30 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा की तैयारी के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने जेरुसलम में इजाइल के शीर्ष नेतृत्व से बात की।

3:20 PM- आरएसएस प्रचार के बयान की सिताराम येचुरी ने की निंदा। उन्होंने कहा कि यह एक अपमानजक बयान है। एक राज्य के मुख्यमंत्री को आरएसएस धमकी दे रहा है। इसका मतलब है कि सरकार उसे सुरक्षा और संरक्षण दे रही है।
  Outrageous;we condemn it.CM of state being threatened by RSS,it means they enjoy protection&patronage of govt: Sitaram Yechury on Chandrwat pic.twitter.com/KgpoP5k2TZ — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


3:10 PM- के चंद्रावत ने कहा, विस्फोट के मामले उनका दिया बयान ठीक उसी तरह है जैसे भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन में बम का प्रयोग किया था। उन्हें मालूम होना चाहिए कि हिंदू सोया नहीं है।
  Its my personal view;gave explosive statement just like Bhagat Singh used bomb on British.They must know Hindus aren't sleeping-K.Chandrawat pic.twitter.com/DISl8XISq3 — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


3:00 PM- उज्जैन के आरएसएस प्रचार प्रमुख कुंदन चंद्रावत ने कहा, केरला के मुख्यमंत्री पी विजयन का सिर लाने वाले शख्स को वह इनाम देंगे।
  #WATCH RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat says, he'll reward the person who brings him Kerala CM P.Vijayan's head pic.twitter.com/yiBwWs6ftF — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


2:50 PM- गायत्री प्रजापति मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा, इस मामले को पुलिस बारिकी से देख रही है। जांच के बाद कदम उठाया जाएगा। 
  Senior officials of Lucknow Police monitoring closely, steps to be taken as per investigation-Daljeet Chowdhary ADG,Law&Order on G.Prajapati pic.twitter.com/2uRTcTZytx — ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017


2:41PM- चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा ने कहा है कि बड़ी संख्या में बुर्का पहने महिलाएं वोट डालने आती हैं। इसलिए फर्जी मतदान से बचने के लिए वोटर आईडी की प्रॉपर चेकिंग होनी चाहिए। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण के मतदान के लिए संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो।

2:32PM- बूथों पर महिला पुलिस की हो तैनातीः भाजपा

भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यूपी में 6 और 7वें चरण के मतदान के दौरान बुर्का वाली महिलाओं की पहचान करने के लिए बूथों पर महिला पुलिस की तैनात की जाए।

2:00PM- हरियाणाः पत्रकार नरायन खन्ना की हत्या के संबंध में तीन लोगों को 4 साल जेल की सजा।

1:59PM- छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली ढेर, मुढभेड़ बस्तर जिले के जगदलपुर में हुई। सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए।

1:49PM- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गोरखपुर में रोड शो, योगी आदित्यनाथ भी मौजूद।

1:48PM- भारतीय नौसेना ने किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने अरब सागर से एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

1:40PM- महेश भट्ट मामला: यूपी एसटीएफ ने संदीप साहू नाम के 27 वर्षीय युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया।

1:33PM- यूपी के चंदौली में बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी रैली
मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्साः मायावती
यूपी में बीएसपी को पूर्ण बहुमतः मायावती
यूपी में बीजेपी के पास कोई चेहरा नहींः मायावती

1:25PM- यूपी के आजमगढ़ में डिंपल यादव की चुनावी रैली
-झूठे वादे करते हैं बीजेपी के मंत्रीः डिंपल यादव
-जीडीपी बढ़ गई तो रसोई हैस महंगी क्यों?- डिंपल यादव
-बीजेपी शासित राज्यों में कानून व्यवस्था खराबः डिंपल यादव

1:20PM- योग व्यक्तियों, परिवारों, समाजों, राष्ट्रों के भीतर सद्भाव और शांति बनाए रखने का एक रास्ता हैः पीएम मोदी

1:17PM- अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- विश्व आज आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में सभी देशों के बीच शांति होनी चाहिए।

1:04PM- दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को संबोधित करेंगे।

12:55PM- मणिपुर में कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
मणिपुर में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मणिपुर में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रष्टाचार यहां प्रमुख बुराई है। फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा- मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को अभ्यस्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस और मणिपुर के मुख्यमंत्री भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

12:30PM- दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नॉर्थ कैंपस में कला संकाय के बाहर विरोध मार्च कर रहा है। Delhi: ABVP holds protest march outside North Campus' Art Faculty #RamjasRow pic.twitter.com/K8Nfk94GOv — ANI (@ANI_news) March 2, 2017

12:20PM- मैंने जो कहा मैं उस पर अडिग
मैंने जो कहा मैं उस पर अडिग हूं। जो लोग विधानसभा में इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें समझ नहीं है। वे राष्ट्र विरोधी ताकतों का पक्ष ले रहे हैंः अनिल विज, हरियाणा मंत्री

12:09PM- हरियाणा विधानसभा में हंगामा
हरियाणा मंत्री अनिल विज के बायन को लेकर हरियाणा विधानसभा में हंगामा। अनिल विज ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि जो लोग गुरमेहर कौर का समर्थन कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

12:09PM- अखिल भारतीय जाट आरक्षण आंदोलन समिति के यशपाल मलिक ने कहा- जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन करते रहेंगे। सरकार को समाधान खोजना ही होगा।

12:00PM- काबुल हमले पर बोला विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है भारत भी आतंकवाद से पीड़ित देश है। हम अफगानिस्तान के लोगों का दर्द समझ सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों में दर्जनों लोग मारे गए थे। वहीं सैंकड़ों लोग घायल हुए थे।

11:59AM- भोपालः LPG के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल पर सिलिंडर रख विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

11:55AM- यूपी के बलिया में रैली कर रहे हैं अखिलेश यादव
पीएम कब करेंगे काम की बातः अखिलेश यादव
मोदी सरकार बताए नोटबंदी के बाद बैंकों में कितना पैसा जमा हुआः अखिलेश यादव
रसोई गैस के दाम क्यों बढ़ाए गए?- अखिलेश यादव
मोदी सरकार ने लोगों की परेशानी बढ़ाईः अखिलेश यादव

11:40AM- तमिलनाडुः मद्रास हाई कोर्ट ने कोक और पेप्सी प्लांट को पानी की सप्लाई पर लगी रोक हटाई

11:37AM- वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहेे हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली-
यूपी में जीत से भारत सरकार की नीतियों व काम पर मोहर लगेगीः वित्त मंत्री
नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था बढ़ीः वित्त मंत्री
यूपी में बड़ी जीत होगी, नोटबंदी पर भ्रम फैलाने की कोशिशः वित्त मंत्री
राष्ट्रवाद अच्छा शब्द है, केवल इसी देश में इसे बुरा माना जाता हैः वित्त मंत्री

11:35AM- 50% माफ हो किसानों का लोन: कर्नाटक मुख्यमंत्री
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से कहा कि वह कृषि के लिए सार्वजिनक बैंकों, निजी बैंकों और ग्रामीण बैंकों से लिए गए किसानों के लोन का 50% माफ करे।

11:35AM- सेना का आधुनिकीकरण वक्त की मांग: थल सेनाध्यक्ष
थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने कहा कि सेना के सभी अंगो का आधुनिकीकरण करना वक्त की मांग है। हमें तेजी से बदलने के लिए हम डीआरडीओ का आभार प्रकट करते हैं। हमें हर वक्त तैयार रहना होगा।

11:16AM- जाटों का धरना-प्रदर्शन
दिल्ली: जंतर-मंतर पर जाट समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन।

11:15AM- किसी भी हमले के लिए तैयार है भारतः विदेश मंत्रालय
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि चाहें परमाणु, रासायनिक या जैविक हमलों का खतरा हो या न हो, लेकिन हम भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

11:12AM- रक्षामंत्री पार्रिकर ने कहा- 'अफगानिस्तान और उत्तरी हिस्सों से कई ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं, मैंने तस्वीरों में देखा कि स्थानीय लोगों के शरीर पर चकत्ते या किसी तरह के केमिकल वेपंस से प्रभावित थे। तस्वीरें विचलित करने वाली थीं।'

11:10AM- महेश भट्ट धमकी मामलाः एंटी वसूली टीम ने यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

11:04AM- जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी हिलाल भट्ट को कल पुलवामा में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया।

10:59AM- मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थक
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि वह कानूनी प्रतिबंधों के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं।

10:51AM- दीक्षांत समारोह स्थगित
कर्नाटक विश्वविद्यालय में 4 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह को स्थगित कर दिया गया है। इस समारोह में JNU के VC जगदीश कुमार जाने वाले थे।

10:50AM- मरने वालों की संख्या बढ़ी
अफगान मीडिया के मुताबिक कल के काबुल हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। हमलों में कम से कम 119 लोगों के घायल होने की खबर।

10:45AM- दिल्लीः धीरे कार चलाने को लेकर पहले हुई बहस, गाली-गलौज के बाद घर जाकर फूंक डाली एसयूवी, देखें वीडियो

10:34AM- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई को मथुरा के जवाहर बाग कांड की जांच करने का आदेश दिया। Allahabad High court orders CBI to take over investigation in Jawahar Bagh (Mathura) violence case (file picture) pic.twitter.com/JibzcjMiKA — ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2017

10:26AM- रामेश्वरमः श्रीलंका की नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों सहित, 2 नावों को पकड़ा।

10:21AM- जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन देशभक्ति है? बीजेपी के एमएलसी प्रशांत परिचारक ने जवानों की बेइज्जती की है। ये देशभक्ति है?: संजय राउत, नेता शिवसेना

10:20AM- नॉर्थ कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मार्च निकालेगा। कल भी दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में तिरंगा मार्च किया था।

10:10AM- रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 'सबसे अच्छा आर्मी अस्पताल' का अवॉर्ड 'भारतीय नौसेना' अस्पताल स्टेशन अश्विनी को दिया।

9:55AM- पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला
पटना: भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में बिहार के मंत्री जलील मस्तान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

9:50AM- महेश भट्ट धमकी मामला
मुंबई पुलिस ने कहा, महेश भट्ट को धमकी मिलने के प्रकरण में एंटी वसूली सेल मामले की जांच कर रही है। अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

9:40AM- भजन संध्या में जमकर बरसे नोट, देखें वीडियो

9:25AM- तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 29,113 और निफ्टी 8,985 अंकों पर

9:21AM- हिमाचल प्रदेश के चंबा में रिक्टर स्केल 3.8 की तीव्रता का भूकंप

9:18AM- मलेशिया में अब बिना वीजा के नहीं जा सकेंगे उत्तर कोरियन
मलेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी का कहना है कि उनका देश (मलेशिया) उत्तर कोरिया के नागरिकों की वीजा फ्री एंट्री कैंसिल करता है। अब बिना वीजा के देश में प्रवेश नहीं कर सकेंगे उत्तर कोरियन।

8:55AM- कर्नाटक: 7 साल के लड़के की नाले में गिरने से मौत। घटना कर्नाटक के उल्लाल शहर की है।

8:28AM- महेश भट्ट को मिली धमकी- आलिया को मार दूंगा
महेश भट्ट को धमकी भरा फोन कॉल आया है। फोन करने वाले ने कहा है कि 50 लाख रुपए दे दो नहीं तो पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को मार दूंगा। धमकी भरे फोन कॉल के बाद जुहू पुलिस स्टेशन में महेश भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई है। Complaint filed in Juhu Police Station after Mahesh Bhatt receives  extortion call,caller also threatened to kill Soni Razdan and Alia Bhatt pic.twitter.com/q8UaCbQTmh — ANI (@ANI_news) March 2, 2017

7:55AM- दलित सरपंच की हत्या
गुजरात में चुनावी विवाद को लेकर एक दलित सरपंच की हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

7:50AM- अमेरिकी सभा अध्यक्ष पॉल रयान की भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर से मुलाकात में अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना भी मौजूद रहे। 

6:05AM- विदेश सचिव एस. जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच. आर. मैक्मास्टर से मुलाकात की। 

6:00AM- भारतीय विदेश सचिव के साथ अमेरिकी सभा अध्यक्ष पॉल रयान की बैठक
बैठक के बाद बोले पॉल रयान- 'संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंध लोकतंत्र और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों में निहित हैं। मैंने श्रीनिवास कुचीभोतला (जिनकी कंसास हमले में हत्या हुई) की मौत पर संवेदना व्यक्त की।'
विज्ञापन


12:01 AM- दिल्ली में रेप
दिल्लीः नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर नशा देकर गैंगरेप करने का माला सामने आया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़त नाबालिग अस्पताल में भर्ती। मामला दिल्ली के बिंदापुर एरिया का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें