फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: पद्मावती जैसी घटना भविष्य में दोबारा न हो: करन जौहर

Thu, 16 Mar 2017 10:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 16-Mar-2017

महाराष्ट्र में पद्मावती के सेट पर आग लगाए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए फिल्म निर्माता करन जौहर ने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे जिससे की हमारी धरती पर किसी फिल्मकार के साथ ऐसा दोबारा न हो।'

10:08 PM, 16-Mar-2017

विराट कोहली का उपचार जारी रहेगा, जिससे वह बाकी मैचों में खेल सकें :बीसीसीआई He (Virat Kohli) will continue to receive treatment, which will assist him to participate in the rest of the match: BCCI #IndvAus pic.twitter.com/GmagXfK6OP — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

09:57 PM, 16-Mar-2017

बीसीसीआई ने कहा- कोहली की जांच के बाद रिपोर्ट में ऐसी कोई परेशानी सामने नहीं आई, जिससे वह जल्दी ठीक न हों।  Relevant investigations have revealed that there are no serious concerns, which will hamper his (Kohli) speedy recovery from a strain: BCCI — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

विज्ञापन
09:53 PM, 16-Mar-2017

पाकिस्तान में लापता हुए आसिफ निजामी के बेटे ने कहा कि हम अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। सरकार से अपील है कि पता लगाए मेरे पिता कहां हैं। Couldn't contact our relatives, appeal to govt to find out where my father is: Aamir Nizami, son of Asif Nizami who has gone missing in Pak pic.twitter.com/KfGjkr7yvX — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

09:22 PM, 16-Mar-2017

दिल्ली कोर्ट ने कथित लीव ट्रैवल कंसेशन केस में राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार साहनी को समन भेजा, 3 अप्रैल को अदालत में पेश होने के लिए कहा।  Delhi court summoned Rajya Sabha member Anil Kumar Sahani in an alleged Leave Travel Concession case, asked to appear in court on April 3. pic.twitter.com/8KqKHEWrtu — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

विज्ञापन
09:22 PM, 16-Mar-2017

उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले के साल्ट इलाके में खांई में गिरी कार, 8 की मौत, 6 घायल।
 

08:55 PM, 16-Mar-2017

कांग्रेस का पुनर्गठन करने की जरूरत :पूर्व सांसद प्रिया दत्त Need to rebuild the Congress, says former MP Priya Dutt https://t.co/vuwGBfYKbE Read @ANI_news story pic.twitter.com/3vRUvNO8V4 — ANI Digital (@ani_digital) March 16, 2017

 

08:43 PM, 16-Mar-2017

पाकिस्तान में लापता हुए दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दो मौलाना आसिफ निजामी और नाजिम निजामी की तस्वीरें। ये तस्वीरें कल की हैं जब दोनों लाहौर की दाता दरबार सूफी दरगाह में जियारत के लिए गए थे। वे कल शाम से ही लापता हैं। Last pictures of the two clerics from Delhi's Hazrat Nizamuddin Dargah, Asif Nizami and Nazim Nizami who have gone missing in Pakistan pic.twitter.com/1tdxsbgtJY — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

08:43 PM, 16-Mar-2017

क्षेत्ररक्षण करते वक्त विराट कोहली के लगी चोट का आइस पैक से इलाज किया जा रहा है। उनके दाएं कंधे पर चोट आई है।
 

08:16 PM, 16-Mar-2017

लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।

08:07 PM, 16-Mar-2017

दक्षिण फ्रांस के ग्रैसे शहर में एक हाईस्कूल में हुई गोलबारी में 8 घायल।

07:42 PM, 16-Mar-2017

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों के हमले में शहीद होने वाले 12 सीआरपीएफ जवानों के परिवार वालों को अक्षय कुमार ने दान दिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये, हर परिवार को 9 लाख रुपये। Akshay Kumar donated Rs 1.08 cr, 9 lakh each to families of 12 CRPF men who lost their lives in an attack by Maoists in Sukma, Chhattisgarh. pic.twitter.com/1Xz4pLB6EX — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

07:28 PM, 16-Mar-2017

जीएसटी परिषद की अगली बैठक 31 मार्च को शाम 5 बजे दिल्ली में होगीः वित्त मंत्री Next meeting of GST Council on 31st March at 5 pm in Delhi: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/Q5lGuRFciP — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

07:24 PM, 16-Mar-2017

दो भारतीय मौलानाओं में से एक कराची और दूसरे लाहौर से लापता हुए। Of the two Indian clerics, one is missing from Karachi and the other went missing from Lahore — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

07:20 PM, 16-Mar-2017

लापता दोनों सूफी मौलाना अपने रिश्तेदारों से मिलने पहले कराची गए थे और फिर बाद में लाहौर में दरगाह की जियारत के लिए जाने वाले थे।

07:14 PM, 16-Mar-2017

भारत के दो सूफी मौलाना पाकिस्तान में लापता, भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने मजबूती से उठाया मामला Two Indian Sufi clerics missing in Pakistan: India has taken up the matter strongly with Pakistan foreign ministry — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

राज्य जीएसटी और UT जीएसटी कानून को जीएसटी परिषद ने दी मंजूरी: वित्त मंत्री अरुण जेटली
​ GST Council approves State GST and Union Territory GST law: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/Z9xOAZuyLu — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

06:57 PM, 16-Mar-2017

गोवाः एनसीपी ने अपने विधायक और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल एलेमाओ को बहुमत परीक्षण के दौरान भाजपा को समर्थन देने के लिए जारी किया कारण बताओ नोटिस।
 

06:53 PM, 16-Mar-2017

राज्य जीएसटी और केंद्र शासित प्रदेश जीएसटी को जीएसटी परिषद ने दी मंजूरी State GST and Union Territory GST cleared by GST Council today: Finance Ministry Sources pic.twitter.com/nluRqZoJh2 — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

06:48 PM, 16-Mar-2017

1948 से हम कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने पीओके को दो हिस्सों आजाद कश्मीर और गिलगिट-बाल्टिस्तान में विभाजित कर दिया, यह भारत का एक हिस्सा है।  राम माधव, बीजेपी Since 1948  we are saying that Pak has divided  POK into Azad Kashmir and Gilgit-Baltistan, it's a part of India: Ram Madhav, BJP. pic.twitter.com/5iqSd0V7gQ — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

06:34 PM, 16-Mar-2017

मध्यप्रदेश: 500 करोड़ रुपये के कटनी हवाला घोटाले के मुख्य आरोपी सतीश सारौगी को पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार।  Madhya Pradesh: Police arrests Satish Saraogi, main accused of Rs 500 crore Katni hawala scam from Jabalpur. pic.twitter.com/cTjIFTHWtt — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

06:28 PM, 16-Mar-2017

ग्रैसे शहर के स्कूल में गोलीबारी के बाद फ्रांस सरकार ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया। French govt issues nationwide alert after reported shooting at high school in southern town of Grasse:  AP — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

06:11 PM, 16-Mar-2017

दक्षिणी फ्रांस के ग्रैसे शहर में एक हाईस्कूल में हुई गोलबारी, कई लोग घायल हो गए, एक संदिग्ध गिरफ्तार किया गया है।
 

06:04 PM, 16-Mar-2017

पश्चिम बंगाल: कूचबिहार के दिनहाटा में कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर किया हमला। West Bengal: BJP workers attacked by alleged TMC workers in Dinhata, Cooch Behar. pic.twitter.com/7FcD1vSqil — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

05:55 PM, 16-Mar-2017

पंजाब: सिद्धू को मिले स्थानीय सरकार, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों सहित अभिलेखागार और संग्रहालय विभाग। वहीं मनप्रीत बादल को वित्त, योजना और रोजगार सृजन।

05:46 PM, 16-Mar-2017

यूपी: 18 मार्च को लखनऊ में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव रहेंगे मौजूद

05:39 PM, 16-Mar-2017

महाराष्ट्र के धारावी में SBI की कैश वैन से 4 लोगों ने  1.5 करोड़ रुपये लूटे।

05:38 PM, 16-Mar-2017

मैरीलैंड में फेडरल जज ने ट्रंप के 6 देशों के नागरिकों पर 90 दिन के इमिग्रेशन बैन के कार्यकारी आदेश पर लगाई रोक :यूएस मीडिया रिपोर्ट्स  Federal judge in Maryland blocks 90-day ban on immigration for citizens of six countries in Trump's executive order, reports US media — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

 

05:28 PM, 16-Mar-2017

विश्वजीत राणे ने कहा- मैंने आज बहुत भारी दिल करके कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इससे मुझे काफी दुख हुआ है। मेरी तरह जितने नेता हैं वे देश भर में कांग्रेस छोड़ना शुरू कर देंगे। क्योंकि पर्यवेक्षकों के रूप में आने वाले लोग स्थिति का सही आकलन करने में असमर्थ हैं।

INDvAUS तीसरा टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 299 रन बनाकर खोए 4 विकेट

05:09 PM, 16-Mar-2017

 IMF के पेरिस स्थित ऑफिस में लेटर बम विस्फोट, 1 घायल One hurt in letter bomb at IMF's Paris office: Reports AFP quoting sources — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

04:56 PM, 16-Mar-2017

दिल्ली: केशव प्रसाद मौर्या राम मनोहर अस्पताल में आज डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे, उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। #Update KP Maurya has problems related to blood pressure,will remain under observation today, to be discharged tomorrow from RML Hosp, Delhi — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

04:53 PM, 16-Mar-2017

इसके बावजूद, ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों से संबंधित किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उसके प्रशासनिक पक्षों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा:  ECI
 

04:47 PM, 16-Mar-2017

प्रभावी तकनीकी और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों के मद्देनजर ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं, चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित: ECI

04:48 PM, 16-Mar-2017

उत्तरखंड में विधायक दल की बैठक 16 और 17 मार्च को, 18 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना, अभी सीएम का नाम तय नहीं

04:37 PM, 16-Mar-2017

केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर कहा, 'आप सबका स्नेह व आशीर्वाद मेरे साथ है मैं पूर्णतया स्वस्थ हूं।' आप सबका स्नेह व आशीर्वाद मेरे साथ है मैं पूर्णतया स्वस्थ हूं..  बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 16, 2017

04:34 PM, 16-Mar-2017

केशव प्रसाद मौर्या को ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी

04:34 PM, 16-Mar-2017

ईडी ने हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़े मुबारक अली और इनायतुल्लाह वानी के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा दायर किया।

अमरोहा: मस्जिद का एक हिस्सा गिरने से एक महिला और दो बच्चों की मौत। A woman and two kids dead after section of a masjid fell in Amroha's Mohalla Chakli area. pic.twitter.com/vRXe1gO7Bs — ANI UP (@ANINewsUP) March 16, 2017

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- हम अपने घोषणा पत्र के मुताबिक सोमवार से काम करना शुरू करेंगे। ज्यादातर मामले कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही उठाएंगे। Will work on programmes mentioned in the manifesto from Monday, will take up most of the issues in first cabinet meeting: Punjab CM pic.twitter.com/skDNujDOD8 — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

गोवाः विश्वजीत राणे ने विधायक पद और कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, स्पीकर ने पुनर्विचार करने को कहा  Goa: MLA Vishvajeet Rane submits his resignation as MLA and from Congress party. Pro tem speaker asks him to rethink (file pic) pic.twitter.com/ZekTYk5yOP — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

04:11 PM, 16-Mar-2017

सेंसेक्स 187.74 प्वॉइंट बढ़कर 29,585.85 पर बंद हुआ। Sensex 187.74 points up to end at 29,585.85 points. — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

04:06 PM, 16-Mar-2017

रांची टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया 250 के पार

04:02 PM, 16-Mar-2017

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। Chandigarh: Captain Amarinder Singh takes charge as the Chief Minister of Punjab pic.twitter.com/WTKXoVF53w — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

 

03:55 PM, 16-Mar-2017

दिल्ली: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की अचानक तबीयत बिगड़ी, राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल में भर्ती

03:01 PM, 16-Mar-2017

गोवा में कुछ भी लोकतंत्र के खिलाफ नहीं हुआ है। जिन लोगों ने मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाया था वो हमें राजनीति करने के बारे में न बताएंः नीतिन गडकरी
  This is nothing against democracy, people who made Madhu Koda CM should not teach us politics: Nitin Gadkari, Union Minister #Goa pic.twitter.com/F1BzGk1St5 — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

02:38 PM, 16-Mar-2017

सपा नेता आजम खान ने भी ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वजह है की जिस देश ने यह मशीन बनाई है, वो ही इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं।   
  Kya wajah hai ki jis desh ne yeh machine banayi hai, woh hi ise istemaal nahi karte?: Azam Khan, SP on EVM machines pic.twitter.com/6vxQqaLlyA — ANI UP (@ANINewsUP) March 16, 2017

02:23 PM, 16-Mar-2017

गोवा में कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कवलेकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विश्वजीत राणे कहा है। कवलेकर ने बताया कि राणे व्हीप पर हस्ताक्षर किए थे। राणे के पिता को भी नहीं मालूम कि वो कहा हैं।

02:07 PM, 16-Mar-2017

सपा नेता आजम खान सड़क पर गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या इसी लिए उनका ट्रांसफर किया गया था। 

01:45 PM, 16-Mar-2017

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में थाने में शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए पुलिसवाले। सामने आया वीडियो (वीडियो 14 मार्च 2017 का है)
  #CaughtonCam Policemen drinking beer inside a Police station in Madhya Pradesh's Gwalior. (14.3.17) pic.twitter.com/tYW9F0GvCX — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

01:33 PM, 16-Mar-2017

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2019 में मोदी को हराने के लिए महागठबंधन जरूरी है। कांग्रेस अकेले मोदी को नहीं हरा सकती। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की बात करते हुए कहा कि पार्टी में 'वरिष्ठ' नेताओं का कद घटा है।

मुंबई पुलिस ने 2 करोड़ के 500 और 1000 के पुराने नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया। बांद्र से हुई गिरफ्तारी।

01:26 PM, 16-Mar-2017

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने राहुल गांधी पर कसा तंज। कहा कि लंबे समय तक बने रहें राहुल ताकि हमें बहुमत मिलती रहे।

शाजापुर ट्रेन धमाके मामले में कोर्ट ने 3 आरोपियों को 27 मार्च तक एनआईए की रिमांड पर भेजा।

01:18 PM, 16-Mar-2017

चुनाव आयुक्त से मिलकर एआईएडीएमके प्रतिनिधि ने सौंपा पार्टी की एकता का ज्ञापन। कहा नहीं बंटेगी पार्टी।

01:13 PM, 16-Mar-2017

लापता हुए जेएनयू छात्र के मामले में क्राइम ब्रांच की तहकीकात से नाखुश हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा। कोर्ट ने कहा  सुनवाई 10 अप्रैल तक स्थगित। कोर्ट ने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। कागजी काम के बजाय नजीब को ढूंढें।

01:03 PM, 16-Mar-2017

रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 140 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब उमेश यादव का शिकार बने।

01:00 PM, 16-Mar-2017

इलाहबाद में उपशिक्षा अधिकारी ने बोर्ड की परीक्षा में नकल कर रहे 4 छात्रों को पकड़ा।

12:44 PM, 16-Mar-2017

विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद बोले मनोहर परिकर। उल्टा पड़ा दिग्विजय का बहुमत का दावा। उनके पास शुरू से ही नहीं था बहुमत।

12:28 PM, 16-Mar-2017

गोवा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने साबित किया बहुमत। 22 विधायकों का मिला साथ।

12:25 PM, 16-Mar-2017

बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर राज्यसभा में बीजेपी सांसद रुपा गांगुली का हंगामा।

भारतीय मछुआरों के मामले पर बोलीं सुष्मा स्वराज। कहा लगातार श्रीलंका की सरकार से हो रही है बात।

लोकसभा में 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना' बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। कहा इस योजना से गरीबों और वंचितों को मिलेगा लाभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई। ट्वीट कर पीएम ने दिया शुभकामना संदेश।
  Congratulations @capt_amarinder on taking oath as CM. Wishing you the very best in working for Punjab’s development. — Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकार चुराने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि गोवा और मणिपुर में भाजपा ने धनबल से बनाई है सरकार।
  #WATCH: BJP has used money to win power in Manipur and Goa, they stole Governments, says Congress VP Rahul Gandhi in Chandigarh pic.twitter.com/XIffdr0lEH — ANI (@ANI_news) March 16, 2017

विधानसभा में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की 'परीक्षा' शुरू। परिकर को आज बहुमत साबित करना है।

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की अटकलों पर कहा कि संसदीय बोर्ड ही इस पर करेगा फैसला।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की 'शिवराज सिंह चौहान' ऐप। इस ऐप के जरिए सरकार के काम को जनता तक पहुंचाएंगे।

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में युवाओं को विकास का चेहरा बनाने की बात की।

दिल्ली हाई कोर्ट ने जाकिर नाइक की याचिका खारिज की। इस्लामिक रीसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध और खाते सीज करने से रोकने के लिए थी याचिका। कोर्ट ने कहा कि सरकार के पास प्रतिबंध के लिए पुख्ता सबूत हैं। यह फैसला देश की अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है।

छत्तीसगढ़ में सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ ने नक्सली को किया गिरफ्तार।

गोवा कांग्रेस के नेता विश्वजीत राणे ने खुद को पार्टी के साथ ही बताया। कांग्रेस के लिए वोट करने का दिया आश्वासन। आज गोवा में पर्रिकर को साबित करना है बहुमत।

डोनाल्ड ट्रंप के बजट के बाद डॉलर लुढ़का। ट्रंप ने अपने इस बजट में रक्षा पर जोर देते हुए करीब 52 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने विदेशी सहायता, मेडिकल शोध, तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों के कटौती कर समझौता किया है।

दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने कैप्टन अमरिंदर सिंह। नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत सिंह बादल के अलावा ब्रह्म महिंद्रा, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजेंद्र बाजवा, राणा गुरजीत सिंह ने भी ली मंत्रीपद की शपथ

कैप्टन अमरिंदर सिहं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इसके अलावा ब्रह्म महेंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने भी ली मंत्रीपद की शपथ।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 10 साल बाद बने मुख्यमंत्री।

JNU छात्र मुत्थुकृष्णन को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन पर फेंका जूता।

रक्षा बजट और सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने दर्जन भर एजेंसियों के बजट में की कटौती। 1.15 ट्रिलियन डॉलर (करीब 75 लाख करोड़ रुपए) का बजट किया पेश।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को बढ़ाने के लिए 54 बिलियन डॉलर (3.52 लाख करोड़ रुपये) का बजट जारी किया। ईपीए, विदेशी मदद, मेडिकल शोध समेत कई क्षेत्रों में की कटौती। 

भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर विधानसभा पहुंचे। आज साबित करना है बहुमत।

चंडीगढ़ में आज कैप्टन अमरिंदर सिहं लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद। कई मंत्री भी बनेंगे शपथ समारोह का हिस्सा।

मजबूती के साथ खुला रुपया। एक डॉलर की कीमत 65.51 रुपये

रांची में हो रहें तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का मायावती पर हमला। कहा अगर उन्हें कोर्ट जाना है तो जाएं, मगर पहले अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाएं। उन्हें आराम को जरूरत है।

गोवा में 28 वर्षीय आयरिश महिला का हत्यारा गिरफ्तार। कोर्ट ने 7 दिन को पुलिस कस्टडी में भेजा। 24 घंटे में धरा गया था हत्यारा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को करारा झटका लगा है। हवाई में मौजूद फेडरल जज ने इस आदेश पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि प्रतिबंधित 6 मुस्लिम देशों के रिफ्यूजी अमेरेिका जा सकता हैं। 

भाजपा संसदीय दय की बैठक आज सुबह 9.30 बजे संसद में होगी।

मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मेन्युअल लोपेज ओब्राडोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानवाधिकारों के अंतर-अमेरिकी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार और ट्रंप के प्रवासियों के साथ व्यवहार के विरोध में दर्ज कराई गई है।
 

गुजरात के सूरत में  2014 लोगों की भागीदारी से बना अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। एक साथ सबसे ज्यादा लोगों ने चलाई झाड़ू।

उत्तर प्रदेश में आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए होंगे इम्तिहान। चुनावों के चलते इस साल देर से शुरू हुई परीक्षाएं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले, लुधियाना में बना कैप्टन अमरिंदर सिंह का मोम का पुतला। अमरिंदर सिंह आज लेंगे शपथ।

Breaking News: पद्मावती जैसी घटना भविष्य में दोबारा न हो: करन जौहर

कश्मीर के मुद्दे पर युनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल्स पार्टी के विदेश सचिव जमिल मकसूद ने कहा, "PoK के लोग अपना गुस्सा और अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। पाकिस्तान के प्लान इस इलाके में कामयाब नहीं होंगे। यदि वो ऐसा करता है, तो उसे लोगों के विद्रोह का सामना करना होगा।"

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें