फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता

Mon, 15 May 2017 11:14 PM IST
amarujala.com-Presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 15-May-2017

पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

#Petrol price cut by Rs 2.16 per litre, #diesel by Rs 2.10 a litre, effective midnight tonight.— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2017

09:37 PM, 15-May-2017

पुलिस: रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए  22 वर्षीय एसटीएफ जवान सलभ उपाध्याय की मौत, उपाध्याय उत्तर प्रदेश के भदोही के थे।

09:31 PM, 15-May-2017

लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद के परिवार से कथित रूप से फिरौती की मांग के करने के मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर की।
 

विज्ञापन
09:27 PM, 15-May-2017

डुअल MRP बिलकुल गैरकानूनी है, अपराध है, इसके खिलाफ कोई भी आदमी उपभोक्ता अदालत, सिविल कोर्ट जा सकता है: राम विलास पासवन, केंद्रीय मंत्री Dual MRP bilkul hi illegal hai, apradh hai, iske khilaaf koi bhi aadmi consumer court, civil court ja sakta hai: Union Min Ram Vilas Paswan pic.twitter.com/gcpgN8DvDW — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

09:23 PM, 15-May-2017

तेलंगाना: मीरपेट पुलिस ने एक कुख्यात बेईमान को 25.15 लाख नकद, एक सोने की चेन, एक ब्रेसलेट और एक लेपटॉप के साथ गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
09:20 PM, 15-May-2017

जनथाकल अवैध खनन मामले में राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव राम बदेरिया को एसआईटी ने किया गिरफ्तार।

08:29 PM, 15-May-2017

नेशनल हेराल्ड केसः सुब्रमण्यन स्वामी ने आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम जोड़ने वाली याचिका वापस ली।

07:58 PM, 15-May-2017

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किस्तवार जिले के नागसेनी तहसील में एक आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश किया। Army and J&K Police busted a terrorist hideout in Nagseni Tehsil of Kishtwar district pic.twitter.com/wExQS6gdJM — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

07:57 PM, 15-May-2017

लखनऊ: पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। Lucknow: Former BSP leader Naseemuddin Siddiqui arrives to meet CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/3Wb57Zhls0 — ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2017

 

07:39 PM, 15-May-2017

भाजपा गारूथा विधायक जवाहर एल राजपूत बैलगाड़ी से यूपी विधानसभा पहुंचे, बैलगाड़ी के मालिक का दावा विधायक ने वादे के मुताबिक किराया देने से किया इंकार। #WATCH: BJP Garautha MLA Jawahar L Rajpoot reached UP assembly in bullock cart; the cart owner claims MLA denied to pay rent promised to him pic.twitter.com/LzhZDcwNuF — ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2017

07:29 PM, 15-May-2017

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एलओसी ट्रेड पर बैठक की Srinagar: J&K CM Mehbooba Mufti holds meeting on LoC trade pic.twitter.com/LaeBG3hOzq — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

07:00 PM, 15-May-2017

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ के हेड कॉन्सटेबल दिवाकर राव ने सुकमा के दोरनापाल में कथित रूप से की आत्महत्या, राव आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। Chhattisgarh: CRPF head constable, Diwakar Rao, a resident of Andhra Pradesh, allegedly committed suicide in Sukma's Dornapal. — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

06:57 PM, 15-May-2017

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के लोक भवन में जीएसटी मीटिंग के दौरान सोते पाए गए कई विधायक। #WATCH: Uttar Pradesh MLAs caught sleeping during #GST meeting in Lucknow's Lok Bhawan. pic.twitter.com/z9AJTTxGq5 — ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2017

05:37 PM, 15-May-2017

कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी से निलंबित कपिल मिश्रा ने अनशन तोड़ा।

04:53 PM, 15-May-2017

योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सांसद रहते मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने के लिए एक जनहित याचिका पर 24 मई को लखनऊ हाईकोर्ट ने AG को किया समन।

04:43 PM, 15-May-2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी को सभी पार्टियों से बात करके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

04:40 PM, 15-May-2017

बिहार: जमुई में एक प्राइमरी स्कूल के मिड डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 27 बच्चे बीमार। Bihar: Dead lizard found in midday meal at a primary school in Jamui, 27 children fell ill. — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

 

04:31 PM, 15-May-2017

चीन ने CPEC पर भारत की चिंताओं को किया खारिज।
 

04:29 PM, 15-May-2017

बिहार के नवादा और गोपालगंज जिलों में अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 7 लोग मारे गए, 55 घायल 7 killed, 55 injured in separate bus accidents in #Nawada and #Gopalganj districts of #Bihar. — Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2017

04:27 PM, 15-May-2017

अगर जनता के सपनों पे खरे नहीं उतरे तो हमारे पास कोई जवाब नहीं है कि हम क्यों नहीं काम कर पा रहे :हरक सिंह रावत Agar janta ke sapnon pe khare nahi utare hamare paas koi jawab nahi hai ke hum kyun nahi kaam kar pa rahe: Uttarakhand Min Harak Singh Rawat pic.twitter.com/v5e48E23nf — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

04:25 PM, 15-May-2017

उत्तराखंड मिनिस्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि हमारी जवाबदेङी जनता के प्रति बहुत बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली में, प्रदेश में और अधिकांश विधानसभाओं में बीजीपी की सरकार है। Hamari jawabdehi janta ke prati bohat badh gyi hai, kyunki Delhi mein,pradesh mein, adhikansh vidhansabhaon mein BJP ki sarkar hai: HS Rawat pic.twitter.com/4cA379iMPs — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

04:21 PM, 15-May-2017

केरल: वायनाड में एक पंचायत कार्यालय में साइबर हमले से प्रभावित 4 कंप्यूटर, साइबर पुलिस टीम को रैंसमवेयर का संदेह। Wayanad(Kerala): Four computers in a panchayat office infected by cyber attack, cyber police team suspect #Ransomeware pic.twitter.com/6iMrBufWZ8 — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

 

04:16 PM, 15-May-2017

यूपी मिनिस्टर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राज्य विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने अनुचित, शर्मनाक तरीके से व्यवहार किया।

04:12 PM, 15-May-2017

सेंसेक्स 133.97 अंक बढ़कर 30,322.12 पर हुआ बंद, निफ्टी 44.50 रिकॉर्ड अंक बढ़कर  पहुंचा 9,445.40 पर।
 

04:05 PM, 15-May-2017

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई ख्वाहिश नहीं है, लेकिन अगर वह आए तो पैसों के बारे में सोचने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखा देंगें।

03:55 PM, 15-May-2017

राजस्थान: ई-मित्र सेंटर का संचालन करने वाले एक शख्स ने अल कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन का आधार कार्ड बनाने की कोशिश की। Man operating an E-Mitra kiosk centre in Rajasthan tries to make an #AadhaarCard for slain Al Qaeda terrorist #OsamabinLaden. — Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2017

03:41 PM, 15-May-2017

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक कॉलेज कैंपस के पास सुरक्षाबलों और छात्रों में झड़प। #Students clash with security forces near a college campus in #Srinagar. — Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2017

03:33 PM, 15-May-2017

दिल्ली: 26 वर्षीय महिला पर उसके ही पूर्व ड्राइवर ने रविवार को चाकू से किया हमला, महिला अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार।
 

03:22 PM, 15-May-2017

मध्यप्रदेश: अमरकंटक में प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर में पूजा की। #WATCH PM Narendra Modi offered prayers at Narmada Udgam Sthal Mandir in Amarkantak, MP pic.twitter.com/rub4zoBBMj — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

 

02:51 PM, 15-May-2017

एआईडीएमके कथित रिश्वत मामले में टीटीवी दिनाकरन को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली कोर्ट के सामने पेश किया गया।, कोर्ट ने जूडीशियल कस्टडी 29 मई तक बढ़ाई।

02:42 PM, 15-May-2017

मध्यप्रदेश: 'नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा' के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी। Madhya Pradesh: PM Narendra Modi takes part in an event marking the conclusion of 'Namami Devi Narmade Sewa Yatra',  in Amarkantak pic.twitter.com/c5Z7VCUR85 — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

02:18 PM, 15-May-2017

कर्नाटक के कालाबुरागी में कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में 3 के घायल होने की खबर है। 

01:42 PM, 15-May-2017

इंटरनेशनल कोर्ट में जाधव मामले पर सुनवाई शुरू, भारत को पहले मिला अपना पक्ष रखने का मौका।

 

01:02 PM, 15-May-2017

गुरुग्राम रेप केस मामले पर पुलिस कमिश्नर संदीप खैरवार ने कहा कि हमने एसआईटी का गठन किया है, जांच जारी है।

12:34 PM, 15-May-2017

किसने हवा चलाई? मैने कहा? अमित शाह मिलने आए थे, मैं कांग्रेस में एक्टिव हूं: शंकर सिंह बघेला

12:19 PM, 15-May-2017

सीपीईसी का बलूच लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा, चीन अपने कर्मचारी ला सकता, बलूच नेताओं को निकाला जा सकता है। हम इस तरह के गैरकानूनी अनुबंध को खत्म करने की : सी वेल्डिच, वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता
 

12:00 PM, 15-May-2017

तीन तालक पर SC में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहातगी बोले- अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देश आगे बढ़ गए हैं। हम सेक्युलर देश है फिर भी ये बहस अभी तक जारी है।
  Rohatgi tells SC: At a time when theocratic countries like Pak & Afghan are moving towards reform, we being a secular country still debating — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

 

11:20 AM, 15-May-2017

सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ, सिर्फ तीन तलाक पर ही होगी सुनवाई
  Supreme court makes it clear that it will at present hear the Triple talaq issue — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

11:10 AM, 15-May-2017

UP विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा कर रखा है, यहां राज्यपाल राम नाईक पर कागज के गोले बनाकर फेंके गए हैं।
  Pandemonium in Uttar Pradesh assembly over law and order situation in the state. pic.twitter.com/vHzuFIafRZ — ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2017

11:04 AM, 15-May-2017

नवादा में मजूदरों से भरी बस गड्ढे में गिरी, 5 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

10:25 AM, 15-May-2017

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव मामले में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि, भारत का पक्ष इस मामले में बेहद मजबूत है। ये स्पष्ट है कि पाकिस्तान ने ट्रायल और मानवाधिकारों दोनों ही मामलों में नियमों का उल्लंघन किया।

10:04 AM, 15-May-2017

दिल्ली: पंजाबी बाग फ्लाइओवर से गिरी कार, दो लोगों की मौत।

10:00 AM, 15-May-2017

उज्जैन में गौरक्षकों द्वारा युवक की पिटाई मामले में मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है। दोषियों को दंडित किया जाएगा।

09:28 AM, 15-May-2017

153.85 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 30,342 पर, निफ्टी ,442.35 पर

09:11 AM, 15-May-2017

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में तेज रफ्तार बस ने आपा घो दिया जिसके बाद वो पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लोग घायल हैं।

08:49 AM, 15-May-2017

J&K सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए विंटर वैकेशन के बाद 'वादी की सैर' ट्रेन को चलाने का फैसला किया है। ट्रेन बनिहाल से बारामूला के बीच चलेगी।

08:46 AM, 15-May-2017

J&K: आर्मी जवान ने यूनिफॉर्म में राएसी मुख्यालय में की खुदकुशी, जवान ने अपने सर्विस वेपन से की आत्महत्या। एफआईआर दर्ज।

08:41 AM, 15-May-2017

नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा के अमरकंटक में होने वाले समापन समारोह में भाग लेंगे पीएम मोदी, तैयारियां जोरों पर।

08:07 AM, 15-May-2017

छत्तीसगढ़: बीजापुर एनकाउंटर में घायल हुआ बीएसएफ जवान शहीद

07:44 AM, 15-May-2017

तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की ट्रेड यूनियन आज बस हड़ताल पर, सरकार के साथ बातचीत नहीं हो सकी सफल।
 

07:41 AM, 15-May-2017

T.T.V. दिनकरन और उनके सहयोगी मल्लिकार्जुन को आज दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो गई है।
 

07:36 AM, 15-May-2017

गाजियाबाद: कल रात लालकुआं इलाके की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, गैस सिलेंडर फटने से हुआ था हादसा। स्थिति अब नियंत्रण में। Ghaziabad (UP): Fire broke out in a plywood factory in Lal Kuan area last night, gas cylinders in the godown exploded, now under control. pic.twitter.com/YzdfIRSfL2 — ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2017

07:30 AM, 15-May-2017

कुलभूषण जाधव मामले में सार्वजनिक सुनवाई करेगा अंतरराष्ट्रीय कोर्ट, जाधव को पाकिस्तान द्वारा दी गई फांसी पर लगा चुका है रोक। International Court of Justice to holding public hearings in Kulbhushan Jadhav case;it had stayed death sentence given by Pakistan to Jadhav pic.twitter.com/IFD6mkdKjo — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

07:27 AM, 15-May-2017

Breaking News: पेट्रोल 2.16 रुपए और डीजल 2.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता

पढ़ें देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें