वैश्विक महामारी कोरोना वायरस तेजी से देश में फैल चुका है। भारत में 30 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला रिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद अब तक करीब 50 लाख लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों में नेताओं से लेकर आम लोग शामिल हैं। कोरोना ने आम लोगों के घरों से लेकर संसद की गलियों तक आतंक फैलाया है। कोविड-19 से संक्रमित होने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री से लेकर पूर्व सीएम तक शामिल हैं।
आइए आपको बताते हैं, अब तक कौन-कौन से नेता इस वायरस का शिकार हुए हैं...