इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इस लोकसभा सत्र में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष और पक्ष आमने-सामने हैं। इससे पहले जब सत्र शुरू हुआ था तब डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर पक्ष और विपक्ष में तनातनी मची थी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह दूसरी बार इस उत्तरदायित्व को संभाल रहे हैं।
स्पीकर के चुनाव के बाद सबकी निगाहें डिप्टी स्पीकर के पद पर है। इन सबके बीच खबरें आईं कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी सपा के अवधेश प्रसाद का नाम इस पद के लिए आगे किया है। सोमवार को टीएमसी के प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अवधेश प्रसाद को डिप्टी स्पीकर बनाना चाहिए और TMC की मांग जायज है।