महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को एक इमारत में 40वीं मंजिल से लिफ्ट गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह घटना सिद्देश ज्योति बिल्डिंग की है। यहां रखरखाव के काम के दौरान एक लिफ्ट 40वीं मंजिल से गिर गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि लिफ्ट गिरने की घटना में दो लोग घायल हुए थे जिनमें से एक की मौत हो गई है।