फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: म्यांमार सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने किया ईस्टर्न कमांड मुख्यालय का दौरा, भारत ने भेंट किए आईटी लैब उपकरण

Fri, 12 Sep 2025 10:41 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल को को ने ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रामचंदर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

म्यांमार आर्मी के बीएसओ-1 कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल को को ओ अपने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को कोलकाता स्थित विजयदुर्ग में ईस्टर्न कमांड मुख्यालय पहुंचे। यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच आयोजित सातवें आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ टॉक्स (एओएसटी) का हिस्सा था। इस दौरान जनरल अधिकारी ने नई दिल्ली, आगरा और गया का भी दौरा किया। 

विज्ञापन


कोलकाता में लेफ्टिनेंट जनरल को को ने ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रामचंदर तिवारी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की, खासकर आधुनिक तकनीक और दोनों देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भारतीय सेना ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए म्यांमार सेना के प्रतिनिधिमंडल को उन्नत आईटी लैब उपकरण भेंट किए। इनका उद्देश्य डिजिटल प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करना और सूचना प्रबंधन को बढ़ाना है। एक अधिकारी ने कहा कि इसका मकसद म्यांमार को अपने रक्षा बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने में मदद करना है। बता दें कि म्यांमार में अभी एक सैन्य जुंटा का शासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें