फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIA: कश्मीर में ‘ऑपरेशन मां’ अभियान चलाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन सेवानिवृत्त, लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी संभालेंगे कमान

Mon, 31 Jan 2022 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कश्मीर स्थित 15 बटालियन जवानों के बीच वह ‘टिनी ढिल्लन’ के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने दिसंबर 1983 में राह से भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने और उनके परिजनों से मिलाने के लिए ऑपरेशन मां अभियान चलाया था।
विज्ञापन
जीएवी रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में 1983 में ‘ऑपरेशन मां’ अभियान चलाने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। अपने 39 साल के करियर में उन्होंने कई जगहों पर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। उनकी आखिरी तैनाती रक्षा खुफिया विभाग (डीआईए) में डीजी रैंक पर थी। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद डीआईए की कमान लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


कश्मीर स्थित 15 बटालियन जवानों के बीच वह ‘टिनी ढिल्लन’ के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने दिसंबर 1983 में राह से भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने और उनके परिजनों से मिलाने के लिए ऑपरेशन मां अभियान चलाया था। उस वक्त उन्होंने सभी युवाओं से अपील की थी कि वह अपनी मां और देश की मां के लिए वापस आए और सेना में शामिल होकर भारत माता की सेवा करें। इस अपील का असर राह से भटके युवाओं पर भी पड़ा था। उनके साहसिक कार्यों के कारण परम विशिष्ट सेवा मेडल और उत्तम युद्ध सेवा मेडल समेत कई पदक से सम्मानित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें