फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Letter War: बदजुबानी पर छिड़ा चिट्ठी युद्ध, भाजपा नेता बोले- कोर्ट के चक्कर काटेगा कांग्रेस का हर नेता!

सार

Letter War: भाजपा नेता प्रेम शुक्ला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 80 से ज्यादा बार प्रधानमंत्री के लिए बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक बदजुबानी भरे अपशब्द कहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से स्मृति ईरानी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को अनावश्यक सार्वजनिक रूप से राजनीति में घसीट रहे हैं वह ठीक नहीं है...
विज्ञापन
Congress leader Jairam ramesh and BJP leader Prem Shukla - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति के मैदान में इन दिनों चिट्ठियों के जरिये न सिर्फ एक दूसरे पर हमले हो रहे हैं, बल्कि शिकायतों का अंबार लगाया जा रहा है। ताजा मामला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश की ओर से लिखे गए उस पत्र से शुरू होता है, जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पर आरोप लगाते हुए जेपी नड्डा को शिकायत भरी चिट्ठी लिखी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखी गई चिट्ठी का जवाब प्रेम शुक्ला ने ओपन लेटर के माध्यम से जयराम रमेश को दिया है। इस पत्र में प्रेम शुक्ला ने न सिर्फ जयराम रमेश बल्कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं का नाम लेकर उन्हें निशाने पर लिया है।

अदालत जाने की दी धमकी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने जयराम रमेश की उस चिट्ठी पर जवाब दिया है, जिसमें उनकी शिकायत कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने जेपी नड्डा से उनकी थी। शुक्ला ने अपनी चिट्ठी में जयराम रमेश को दिए जवाब में लिखा है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता न सिर्फ भाजपा के शीर्ष नेताओं बल्कि देश के प्रधानमंत्री मोदी का भी अपमान करते हैं। महिलाओं के लिए भी कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते आए हैं। शुक्ला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 80 से ज्यादा बार प्रधानमंत्री के लिए बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक बदजुबानी भरे अपशब्द कहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से स्मृति ईरानी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को अनावश्यक सार्वजनिक रूप से राजनीति में घसीट रहे हैं वह ठीक नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस नेता आए दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं। प्रेम शुक्ला ने जयराम रमेश की खुले पत्र के माध्यम से चुनौती देते हुए कहा कांग्रेस के नेताओं की बदजुबानी और अशोभनीय वक्तव्यों पर अगर उन्होंने अदालत का रुख किया, तो कांग्रेस के सारे नेता अदालतों के चक्कर काटते फिरेंगे। दरअसल जयराम रमेश ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी में इस बात का जिक्र किया था कि अगर भाजपा नेता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो उनकी पार्टी अदालत का सहारा भी लेगी।

सोनिया गांधी के खिलाफ बोले थे अपशब्द

दरअसल यह चिट्ठी प्रेम शुक्ला ने जयराम रमेश की उस चिट्ठी के जवाब में लिखी है, जो रविवार को प्रेम शुक्ला की शिकायत के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखी गई थी। जेपी नड्डा को लिखी गई चिट्ठी में जयराम रमेश ने शिकायत करते हुए कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है बल्कि उन्हें अपमानित भी किया है। कांग्रेस ने जेपी नड्डा से मांग की थी कि उनके नेता के लिए अपमानजनक बोले गए शब्दों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर कांग्रेस की ओर से कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी। जयराम रमेश की लिखी गई चिट्ठी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से अभी तक कोई जवाब तो नहीं दिया गया, लेकिन जिन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के ऊपर आरोप लगाकर शिकायत की गई थी, उन्होंने जरूर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहित शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता है, तो वह शिकायती चिट्ठियां लिखा करते हैं। उनके पास अगर कुछ है तो वह तथ्यों के साथ सामने आएं। सिर्फ शिकायत करने से कांग्रेस की कमजोरियां सामने आएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला कहते हैं कि कांग्रेस के नेता जिस तरीके से लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते आए हैं, अगर उन्हीं अभद्र भाषाओं के आधार पर वह अदालत में चले जाएं, तो कांग्रेस का एक-एक नेता कोर्ट के चक्कर लगाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें