फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में सबसे कम हैं लॉन्ग वीकेंड, जानें कितनी मिलेंगी छुट्टियां

Thu, 27 Dec 2018 12:50 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

घूमने फिरने के शौकीन लोगों को लिए साल 2018 आने वाले साल से अधिक बेहतर था। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल 16 लंबे वीकेंड थे, जिससे लोगों को घूमने फिरने के सबसे ज्यादा मौके मिले। वहीं आने वाले साल में ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार लॉन्ग वीकेंड की संख्या महज 10 है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप घूमने नहीं जा सकते। अगर अच्छी प्लैनिंग की जाए तो 2019 को 2018 से भी अधिक इंजॉय किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अगर अगले साल आप तीन-चार वेकेशन के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अधिक डे ऑफ लेने से पड़ सकते हैं। क्योंकि ऑफिस से इस बार उतनी छुट्टी नहीं मिलने वाली। 2019 में अगस्त और अप्रैल ऐसे महीने हैं, जिनमें सबसे ज्यादा छुट्टियां हैं। लेकिन फिर भी एंपलॉइज को लंबे वीकेंड के लिए अधिक ऑफ लेने की जरूरत पड़ सकती है।

2019 का पहला लॉन्ग वीकेंड 12 जनवरी से शुरू होगा, जो शनिवार को पड़ेगा। ये वीकेंड 14 जनवरी को मकर संक्रांति/पोंगल के साथ खत्म होगा। इस दिन सोमवार पड़ेगा। 

ये हैं 2019 के चार लॉन्ग वीकेंड-

जनवरी- जनवरी में 12, 13 और 14 तारीख को छुट्टी होगी। सोमवार यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल है।

विज्ञापन


मार्च- मार्च में 2,3 और 4 तारीख को छुट्टी होगी। 4 को सोमवार है और उस दिन शिवरात्रि की छुट्टी होगी।

अप्रैल- अप्रैल में वीकेंड सबसे ज्यादा लंबा है। 13 और 14 तारीख को छुट्टी होगी। इस दौरान अंबेडकर जयंती, बैसाखी और राम नवमी जैसे त्योहार हैं। इसके बाद 17 (बुधवार, महावीर जयंती), 19 (शुक्रवार, गुड फ्राइडे), 20 और 21(रविवार, ईस्टर संडे) की छुट्टी रहेगी।

अगस्त- अगस्त में 10, 11, 12 (सोमवार, बकरीद), 15 (गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/रक्षा बंधन) की छुट्टी होगी।  

यात्रा डॉट कॉम जैसी ट्रैवल वेबसाइट्स के अधिकारियों का कहना है कि साल 2018 ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। वहीं साल 2019 में लोगों को अगर घूमने फिरने जाना है तो अधिक प्लैनिंग करने की जरूरत होगी।

अगर लॉन्ग वीकेंड का आंकड़ा देखें तो यह साल 2014 में 17, 2015 में 14, 2016 में 16, 2017 में 14 और 2018 में 16 थे। अब ये लॉन्ग वीकेंड आने वाले साल यानी 2019 में महज 10 हैं। यानी बीते कई सालों में सबसे कम।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें