फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव: निर्वाचन आयोग ने तारीखों का किया एलान, कब होगा मतदान?

Tue, 22 Sep 2026 11:27 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने मंगलवार को  बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान किया है। संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा शेड्यूल? 
विज्ञापन
चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। ये सीटें शिक्षकों और स्नातक लोगों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्तूबर को होगी। वहीं, वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को की जाएगी। इसके साथ ही  संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।



कब तक खाली हो जाएंगी सीट? 
चुनाव आयोग के एक बयान के अनुसार, बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को खाली हो जाएंगी। कर्नाटक में चार सीटें 11 नवंबर को, महाराष्ट्र में पांच सीटें 6 दिसंबर को और उत्तर प्रदेश में 11 सीटें 6 दिसंबर को खाली हो जाएंगी।
विज्ञापन


कब होगा मतदान? 
जिन राज्यों में विधान परिषद के चुनाव होने हैं। वहां चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इन चुनावों के लिए वोटिंग 23 अक्तूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी। संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में किन सीटों पर चुनाव होंगे?
इसी तरह, महाराष्ट्र में औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, अमरावती टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र और पुणे टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं कर्नाटक में, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक उत्तर-पूर्व टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र और बंगलूरू टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


बिहार में किन सीटों पर है चुनाव?
बिहार में खाली हो रही सीटों में पटना स्नातक सीट, दरभंगा स्नातक सीट, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट शामिल है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें