फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए अमर सिंह, दोनों बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि

Mon, 03 Aug 2020 12:58 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह की अंतिम यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को दिल्ली के छतरपुर में उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे पर हुआ और उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी मौजूद रही। दो दिन पहले सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। विशेष चार्टर्ड विमान से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया था। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर जया प्रदा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें