राज्य सभा सदस्य अमर सिंह की अंतिम यात्रा
- फोटो : ANI
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को दिल्ली के छतरपुर में उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे पर हुआ और उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी मौजूद रही। दो दिन पहले सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। विशेष चार्टर्ड विमान से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया था।
कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर जया प्रदा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की।