फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beed Sarpanch Murder: राज्यपाल से मिले BJP विधायक धस समेत कई नेता, मुंडे को कैबिनेट से हटाने की रखी मांग

Mon, 06 Jan 2025 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा विधायक सुरेश धस समेत कई नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नेताओं ने कानून के शासन और न्याय प्रणाली में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाने की अपील की।
 
विज्ञापन
सीपी राधाकृष्णन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड के मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार यानी आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला। उन्होंने देशमुख हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए राज्य मंत्री धनंजय मुंडे को कैबिनेट से हटाने की मांग की।

विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात
भाजपा विधायक सुरेश धस समेत कई नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नेताओं ने कानून के शासन और न्याय प्रणाली में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाने की अपील की।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कराड को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभी तक कुल सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


यह मांग की 
नेताओं ने मुंडे से इस्तीफा देने, कराड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बीड में जबरन वसूली और गुंडागर्दी पर काबू पाने के लिए कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान जबरन वसूली की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई, जिसका नतीजा देशमुख की हत्या है।

कई गंभीर आरोप लगाए
इन लोगों ने यह आरोप भी लगाया गया कि 28 मई, 2024 को अवादा पावर प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी का अपहरण हुआ था, जिसे समय पर पुलिस ने बचा लिया था, लेकिन बीड पुलिस को इस मामले में लापरवाही के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। ज्ञापन में कहा गया कि कराड ने अवादा अधिकारियों से बार-बार दो करोड़ रुपये की मांग की। इस साल छह दिसंबर को अपने साथियों के साथ कंपनी के सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था।

किसने दिया ज्ञापन?
बता दें, यह ज्ञापन पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति, बीड से राकांपा (सपा) के सांसद बजरंग सोनावने, कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार, विधायक जितेंद्र आव्हाड समेत अन्य नेताओं ने हस्ताक्षरित किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें