फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर चुने गए एमबी राजेश, यूडीएफ उम्मीदवार को दी मात

Tue, 25 May 2021 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर एलडीएफ विधायक एमबी राजेश को चयनित कर लिया गया है। उनका मुकाबला एलडीएफ उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ से था।
विज्ञापन
केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए एमबी राजेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा के अध्यक्ष के लिए एम बी राजेश को चुना गया है। मंगलवार को एम बी राजेश ने स्पीकर के तौर पर शपथ ग्रहण की। बता दें कि एम बी राजेश का मुकाबला यूडीएफ उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ से था। हालांकि एम बी राजेश ने बड़ी आसानी के साथ इस चुनाव को जीत लिया।

विज्ञापन

 
ऐसा इसलिए क्योंकि सदन में वाम मोर्चा के पास 99 सदस्य हैं। विधानसभा स्पीकर चुनने के लिए पहला वोट मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने डाला। राजेश 15 वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे और श्रीरामकृष्णन की जगह लेंगे। 

थ्रीथाला से कांग्रेस के दो बार के विधायक वीटी बलराम को मात देकर पहली बार विधायक बने राजेश (50) अपने पहले कार्यकाल में राज्य विधानसभा के शीर्ष पद पर काबिज होने वाले तीसरे विधायक हैं। राज्य विधानसभा में राजेश का यह पहला कार्यकाल है, लेकिन इससे पहले वह 10 साल तक संसद के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


राज्य माकपा समिति के सदस्य ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवायएफआई) के पूर्व राज्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डीवायएफआई माकपा की युवा शाखा है। सदन में आज सुबह नए अध्यक्ष के चयन के लिए हुए मतदान के दौरान 140 सदस्यीय विधानसभा में 96 के मुकाबले 136 वोट हासिल कर उन्होंने जीत दर्ज की। कांग्रेस-यूडीएफ के उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ केवल 40 वोट हासिल कर पाए।

इस मतदान के दौरान के. बाबू, एम विन्सेंट और वी अब्दुर रहमान स्वास्थ्य कारणों के चलते मौजूद नहीं थे। वहीं, विधायक पीटीए रहीम ने ‘प्रो टेम स्पीकर’ होने की वजह से मत नहीं दिया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले वोट डाला।

नतीजों की घोषणा के बाद विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन राजेश को अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। इसके बाद, विजयन ने उन्हें अनुकरणीय तरीके से अपनी नई जिम्मेदारी निभाने में सफलता की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं कामना करता हूं कि नए अध्यक्ष सदन के सदस्यों के अधिकार की रक्षा करेंगे और सरकार की जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें