फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Protest: 'वक्फ कानून पर ममता बनर्जी का बयान ठीक नहीं', कानून मंत्री ने हिंसा को लेकर जताई नाराजगी

Mon, 14 Apr 2025 05:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वक्फ कानून के विरोध में बंगाल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खासकर मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। मुस्लिम बहुल सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर सीएम ममता बनर्जी का बयान ठीक नहीं है। दरअसल ममता बनर्जी ने कहा था कि वे बंगाल में वक्फ कानून को लागू नहीं करेंगी। मेघवाल ने कहा कि ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के वक्त भी ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन बंगाल में नागरिकता कानून लागू हुआ है। गौरतलब है कि वक्फ कानून को लेकर बंगाल में हिंसा का दौर चल रहा है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घायल हैं। 
विज्ञापन


'नागरिकता कानून भी बंगाल में लागू हुआ है'
केंद्रीय कानून मंत्री ने बंगाल में जारी हिंसा को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उनसे ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें ममता बनर्जी ने बंगाल में वक्फ संशोधन कानून लागू नहीं करने की बात कही थी। इस पर मेघवाल ने कहा कि 'उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के वक्त भी ऐसा ही बयान दिया था, जबकि बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ। ये संसद द्वारा बनाए गए कानून हैं, जो पूरे देश में लागू होते हैं। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी का बयान कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा, वह सही नहीं है।'

ये भी पढ़ें- West Bengal: 'राष्ट्रपति शासन में कराए जाएं अगले साल विधानसभा चुनाव', शुभेंदु अधिकारी का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद बीएसएफ तैनात
आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ये बातें कही। वक्फ कानून के विरोध में बंगाल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खासकर मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। मुस्लिम बहुल सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है और सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हिंसा के मामले में 150 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। हिंसा प्रभावित इलाकों में बीएसएफ की तैनाती कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- Waqf Law: नए वक्फ कानून के खिलाफ माकपा भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, दर्जनों याचिकाओं पर 16 अप्रैल को होगी सुनवाई


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें