फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस बनेंगे तो सरकार देगी 1 करोड़ इनाम

Thu, 15 Dec 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए अपनी लकी ग्राहक योजना और डीजी धन व्‍यापारी योजना का ऐलान कर दिया है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने गुरुवार को बताया कि क्रिसमस के बाद इस योजना के तहत 15,000 विजेताओं को ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन



 उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से अगले 100 दिन तक लकी ग्राहक योजना के तहत 15,000 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा व्यापारियों को भी डिजी धन व्यापारी योजना के तहत 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।

 डिजी धन व्यापारी योजना के अंतर्गत 7000 का साप्ताहिक अवॉर्ड और 50,000 का मैक्सिमम अवॉर्ड व्यापारियों को दिया जाएगा।


अमिताभ कांत ने कहा कि एक सप्ताह में डिजिटल पेमेंट करने वाले दुकानदारों को एक सप्ताह में 7,000 अवॉर्ड दिए जाएंगे।

 अमिताभ कांत ने कहा कि क्रिसमस डे से शुरू हो रही लकी ग्राहक योजना के तहत एनपीसीआई यानी नैशनल पेमेंट्स कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से अगले 100 दिनों तक 15,000 विजेताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 14 अप्रैल को तीन मेगा ड्रॉ भी होंगे। इसमें विजेताओं को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख का ईनाम दिया जाएगा।
  Govt has initiated numerous steps to combat scourge of corruption and black money in last two and a half years: Amitabh Kant,NITI Aayog CEO pic.twitter.com/JoK4DrsMWF — ANI (@ANI_news) December 15, 2016

  Launching Lucky Grahak Yojna for consumers,and Digi Dhan Vyapari Yojna to encourage merchants to transition to digital payments:Amitabh Kant — ANI (@ANI_news) December 15, 2016

  NPCI to announce 15,000 winners of 1000 rupees each for next 100 days,starting from Christmas:Amitabh Kant,NITI Aayog #LuckyGrahakYojana — ANI (@ANI_news) December 15, 2016
विज्ञापन

आगे पढ़े

अमिताभ कांत, CEO, नीति आयोग - फोटो : ANI
यह योजना 25 दिसंबर को शुरू होगी, जो 14 अप्रैल तक चलेगी। जानिए क्या है सरकार की योजना:

-लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापारी योजना का ऐलान।
- 25 दिसंबर को होगी योजना की शुरुआत।
- 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रॉ।
- 25 दिसंबर से 15000 विजेता का चयन होगा।
- हर विजेता को 1000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
-सरकार की यह योजना 100 दिन तक चलेगी।
-14 अप्रैल 2017 को निकलेगा मेगा ड्रॉ ।    
-14 अप्रैल को इस योजना के तीन मेगा ड्रॉ निकाले जाएंगे।
- योजना के तहत आम लोग और व्‍यापारी को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख की राशि जीत सकते हैं।
-प्राइवेट कार्ड और वॉलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-3000 से ज्यादा के पेमेंट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-50 रुपए से 3000 रुपए के पेमेंट वालों के लिए योजना।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें