फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम खबरें: रिजिजू बोले- अनावश्यक कानून आम आदमी के लिए बोझ, इसे कम करना जरूरी; पढ़ें आज के मुख्य समाचार

Sat, 22 Oct 2022 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय पहले बनाए गए सभी अप्रचलित और पुरातन कानूनों को हटाने का फैसला किया है और आज के समय में कोई प्रासंगिकता नहीं है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को शिलांग में कहा कि कुछ पुराने कानून आम लोगों के सामान्य जीवन में बाधा के रूप में काम करते हैं और हमें लोगों पर अनुपालन का बोझ कम करना होगा। पीएम मोदी चाहते हैं कि आम लोग शांति से रहें और उनके जीवन में सरकार की न्यूनतम उपस्थिति हो। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय पहले बनाए गए सभी अप्रचलित और पुरातन कानूनों को हटाने का फैसला किया है और आज के समय में कोई प्रासंगिकता नहीं है। अनावश्यक कानून आम आदमी के लिए बोझ हैं और इसे कम किया जाना चाहिए। हम पहले ही 1500 से अधिक कानूनों को हटा चुके हैं।

मंगलुरु हवाई अड्डे पर 1.59 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने आठ से 21 अक्तूबर के बीच 1.59 करोड़ रुपये मूल्य के 24 कैरेट शुद्धता वाले 3,124.54 ग्राम सोना जब्त किया है। शनिवार को यहां एक सीमा शुल्क विज्ञप्ति में कहा गया कि दुबई से आए पांच पुरुष यात्रियों के पास से 1,59,66,883 रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया।
विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार या फेरबदल के लिए प्रतीक्षा करें: कर्नाटक सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह मंत्रिमंडल की कवायद पर चर्चा करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए जल्द ही नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सस्पेंस बरकरार रखा कि यह विस्तार या फेरबदल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान आखिरकार तय करेगा कि किसे कैबिनेट में शामिल किया जाना है।

ठाणे के हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गोलीबारी की घटना में घायल एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक गणेश जाधव उर्फ कला ज्ञान को शुक्रवार सुबह गोली मार दी गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे कुछ लोग जाधव को ठाणे शहर की एक पहाड़ी पर ले गए, जहां उन्होंने उससे पैसे की मांग की और जब उसने मना कर दिया, तो उन्होंने उस पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां चलाईं। इस घटना में उसे कई घाव लगे और वह साइट पर गिर गया।

जर्मनी की विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से फोन पर वार्ता की। विदेश मंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा, "हमने हमारे द्विपक्षीय संबंधों, सतत विकास और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। हमारी बातचीत आग जारी रखने पर सहमति हुई।"

गुरुओं के सपने को साकार करने के लिए काम करता रहूंगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सिख गुरुओं के सपने को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी। वे अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पत्र में उन्होंने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब रोपवे की आधारशिला रखने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है। यह रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। पीएम ने ट्वीट किया कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियों सहित सिख समुदाय के सम्मानित सदस्यों ने हेमकुंड साहिब रोपवे पर खुशी व्यक्त की है। मैं उनके विनम्र शब्दों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं और संगत को विश्वास दिलाता हूं कि हम गुरु साहिबों के सपने को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।

भारत में कार्यकाल कभी न भूलने वाला रहा: चीनी राजदूत
भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल को अविस्मरणीय करार दिया है। नई दिल्ली में उनका कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच सुन वेइदोंग का कार्यकाल समाप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें