नवी मुंबई में पेड़ से लटका मिला लापता शख्स का शव
नवी मुंबई में दो दिन से घर से लापता 22 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने बताया कि पारसिक हिल की ओर जाने वाली सड़क पर एक पेड़ पर शव मिला और पुलिस को सूचित किया गया।
मृतक आदेश योगेश अंबिरे दो दिन पहले दारावेगांव स्थित अपने घर से लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि उसे आखिरी बार सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे पारसिक पहाड़ियों की ओर जाने वाली सड़क पर देखा गया था।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सीबीडी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई और व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।