जनगणना विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में नॉन वर्कर्स (काम नहीं करने वालों) की लिस्ट में सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। मंगलवार (08 जून) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में मुस्लिमों की कुल जनसंख्या 17.22 करोड़ है। इनमें से 11.61 करोड़ को नॉन वर्कर्स की सूची में रखा गया है। यानी कुल मुस्लिमों की कुल आबादी में 67.42 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें जनगणना विभाग नॉन वर्कर्स मानता है।
जनगणना विभाग नॉन वर्कर्स की सूची में उन लोगों को रखता है, देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में कोई योगदान नहीं देते। इसमें बेराजगारी, घर पर काम करने वाले और खेती करने वाले लोगों को शामिल किया जाता है।